लाइव न्यूज़ :

Honor Days Sale: चार कैमरा वाले Honor 9i समेत Honor 9 Lite, Honor 10, Honor 9N मिल रहे हैं सस्ती कीमत पर

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: September 18, 2018 12:19 IST

Honor 9 Lite, Honor 10, Honor 9N और Honor 9i स्मार्टफोन सेल का हिस्सा होंगे। इसी के साथ हॉनर 9एन के लैवेंडर पर्पल और रॉबिन एग ब्लू दो वेरिएंट भी बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे।

Open in App

नई दिल्ली, 18 सितंबर:स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Huawei के सब ब्रांड ऑनर ने अपने यूजर्स के लिए एक खास सेल का आयोजन किया है। कंपनी ने 'Honor Days Sale' की शुरुआत की है। यह सेल Flipkart पर 18 सिंतबर यानी आज से 21 सितंबर तक चलेगी। चार दिन तक चलने वाले इस सेल में Honor के स्मार्टफोन्स पर 5,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिलेगा। सेल के तहत Honor 9 Lite, Honor 10, Honor 9N और Honor 9i स्मार्टफोन्स कम कीमत पर बिक्री के लिए मिलेंगे।

Honor 9 Lite, Honor 10, Honor 9N और Honor 9i स्मार्टफोन सेल का हिस्सा होंगे। इसी के साथ हॉनर 9एन के लैवेंडर पर्पल और रॉबिन एग ब्लू दो वेरिएंट भी बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे।

Honor 10कीमत: 32,999 रुपये

ऑनर 10 के 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को सेल में बेचा जाएगा। इस फोन की असली कीमत  32,999 रुपये है लेकिन सेल के दौरान इस फोन पर 5000 रुपये की छूट मिलेगी। छूट के बाद यह फोन 27,999 रुपये में खरीद पाएंगे।

Honor 9Nकीमत: 11,999 रुपये, 13,999 रुपये

इस सेल में ऑनर 9एन को भी शामिल किया गया है। फोन के 3 जीबी रैम/ 32 जी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 11,999 रुपये है। 4 जीबी रैम/ 64 जीबी वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपये रखी गई है। लेकिन अगर आप अपना पुराना फोन एक्सचेंज करते हैं तो Honor के दोनों ही हैंडसेट पर 1,000 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा।

Honor 9 Liteकीमत: 14,999 रुपये

फ्लिपकार्ट सेल में ऑनर 9 लाइट को भी कम कीमत में खरीदने का मौका मिलेगा। Honor 9 Lite का 4 जीबी रैम और 64 जीबी वेरिएंट अपने असली कीमत 14,999 रुपये में ही बेचा जाएगा। लेकिन अपने पुराने फोन के एक्सचेंज पर आपको इसमें 3000 रुपये की छूट मिलेगी।

Honor 9iकीमत: 17,999 रुपये

ऑनर के 4 कैमरा वाले स्मार्टफोन ऑनर 9i की कीमत 17,999 रुपये हैं लेकिन फोन पर 1000 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा। डिस्काउंट के बाद फोन की कीमत 16,999 रुपये होगी।

इसके अलावा, हाल ही में लॉन्च हुए Honor 7S की सेल 19 सितंबर और 21 सितंबर को होगी। हॉनर 7एस के 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की भारत में कीमत 6,999 रुपये है।

टॅग्स :हॉनरफ्लिपकार्टस्मार्टफोनसेल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारFlipkart ने 2025 कर्मचारियों के लिए 105% बोनस देने की घोषणा की

कारोबारभारत में प्रस्तावित आईपीओ से पहले फ्लिपकार्ट के ग्रुप सीएफओ श्रीराम वेंकटरमण ने दिया इस्तीफ़ा

कारोबारFlipkart Layoffs 2026: ई-कॉमर्स फर्म ने लगभग 500 कर्मचारियों को क्यों निकाला?

कारोबार44 लाख रुपये का जुर्माना, चिमिया, जियोमार्ट, टॉक प्रो, मीशो, मास्कमैन टॉयज, ट्रेडइंडिया, अंतरिक्ष टेक्नोलॉजीज, वरदानमार्ट, इंडियामार्ट, मेटा, फ्लिपकार्ट, कृष्णा मार्ट और अमेजन को नोटिस

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की

टेकमेनियाक्या है संचार साथी? साइबर सिक्योरिटी ऐप जिसे सरकार क्यों चाहती है भारत के हर नए स्मार्ट फोन में हो इंस्टॉल