लाइव न्यूज़ :

दुनिया भर में इंटरनेट बंद सेवा बंद, दर्जनों वित्तीय संस्थानों, एयरलाइंस, कंपनियों की वेबसाइटों और ऐप बाधित, जानिए मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 17, 2021 18:19 IST

हांगकांग स्टॉक एक्सचेंज ने गुरुवार दोपहर में ट्विटर किया कि उसकी वेबसाइट तकनीकी मुद्दों का सामना कर रही है और गड़बड़ी का पता लगाया जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देफिंग डॉट कॉम सहित कई इंटरनेट निगरानी वेबसाइटों ने दर्जनों व्यवधान दिखाए।ऑस्ट्रेलिया में लोगों ने बैंकिंग, फ्लाइट बुकिंग और डाक सेवाओं तक पहुंच में बाधा की सूचना दी। ऑस्ट्रेलिया पोस्ट ने ट्विटर पर कहा कि एक ‘‘बाहरी बाधा’’ ने उसकी कई सेवाओं को प्रभावित किया।

हांगकांगः दुनिया भर में गुरुवार को इंटरनेट बंद होने से कुछ समय के लिए दर्जनों वित्तीय संस्थानों, एयरलाइंस और अन्य कंपनियों की वेबसाइटों और ऐप तक पहुंच बाधित हो गई।

हांगकांग स्टॉक एक्सचेंज ने गुरुवार दोपहर में ट्विटर पर कहा कि उसकी वेबसाइट तकनीकी मुद्दों का सामना कर रही है और गड़बड़ी का पता लगाया जा रहा है। एक्सचेंज ने इसके 17 मिनट बाद एक दूसरे ट्वीट में कहा कि उसकी वेबसाइट सामान्य हो गई हैं। थाउजंडआइज, डाउनडिटेक्टर डॉट कॉम और फिंग डॉट कॉम सहित कई इंटरनेट निगरानी वेबसाइटों ने दर्जनों व्यवधान दिखाए, जिनमें अमेरिका स्थित एयरलाइंस भी शामिल हैं। ऑस्ट्रेलिया में लोगों ने बैंकिंग, फ्लाइट बुकिंग और डाक सेवाओं तक पहुंच में बाधा की सूचना दी।

डाक सेवा ऑस्ट्रेलिया पोस्ट ने ट्विटर पर कहा कि एक ‘‘बाहरी बाधा’’ ने उसकी कई सेवाओं को प्रभावित किया। अब अधिकांश सेवाएं वापस बहाल हो गई हैं, लेकिन निगरानी और जांच जारी है। रिजर्व बैंक ऑफ ऑस्ट्रेलिया की वेबसाइट के साथ ऑस्ट्रेलियाई बैंकों वेस्टपैक, दि कॉमनवेल्थ, एएनजेड और सेंट जॉर्ज की बैंकिंग सेवाओं पर असर पड़ा।

केंद्रीय बैंक ने तकनीकी कठिनाइयों के कारण बांड खरीद संचालन रद्द कर दिया। फिलहाल ज्यादातर सेवाएं बहाल कर दी गई हैं। वर्जिन ऑस्ट्रेलिया ने कहा कि उसकी वेबसाइट और अतिथि संपर्क केंद्र तक पहुंच बहाल होने के बाद अब उड़ानें आमतौर पर निर्धारित समय पर चल रही हैं।

विमानन कंपनी ने कहा कि वह दोबारा किसी बाधा को रोकने के लिए जरूरी उपाए कर रही है। एक अन्य प्रमुख वेब सेवा कंपनी फास्टली में सॉफ्टवेयर की समस्या के कारण दुनिया की कई शीर्ष वेबसाइटों को थोड़े समय के लिए व्यवधान का सामना करना पड़ा। कंपनी ने इस समस्या के लिए एक सॉफ्टवेयर बग को जिम्मेदार ठहराया, जो किसी ग्राहक द्वारा सेटिंग बदलने पर ट्रिगर हो गया था।

टॅग्स :हॉन्ग कॉन्गसोशल मीडियाऑस्ट्रेलिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की