लाइव न्यूज़ :

फ्लिपकार्ट के को-फाउंडर सचिन बंसल ने अपने फॉलोअर्स को दी ऐसी सलाह, लोगों ने लगा दी क्लास

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 12, 2019 17:42 IST

उदाहरण के लिये एक एक ट्वीट की बात करें तो उसमें कहा गया है कि तलाक के नियमों की वजह से कुछ दिन में पुरुष शादी करना छोड़ देंगे। एक दूसरे ट्वीट में कहा गया है कि सिंगल महिला कम खुश रहती है।

Open in App
ठळक मुद्देसचिन ने यह भी लिखा कि अगर महिलाएं चाहें तो वे भी इस अकाउंट को फॉलो कर सकती हैं।सचिन ने जिस हैंडल को फॉलो करने की सिफारिश की है उस पर महिलाओं के खिलाफ कई सेक्सिस्ट टिप्पणी की गयी हैं।

फ्लिपकार्ट के को-फाउंडर सचिन बंसल एक विवाद में फंस गये जिसके चलते उन्हें लोगों के विरोध का सामना भी करना पड़ा। दरअसल सचिन ने एक ट्वीट के जरिये लोगों को एक ट्वीटर हैंडल फॉलो करने के लिये कहा। सचिन की इसी सलाह के चलते लोगों ने उन्हें निशाने पर ले लिया। 

मंगलवार को सचिन बंसल ने अपने ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट किया जिसमें उन्होंने अपने फॉलोवर्स को 'LifeMathMoney' नाम के एक ट्विटर अकाउंट को फॉलो करने की सलाह दी। यह सलाह उन्होंने खासकर अपने पुरुष फॉलोअर्स को दिया। आगे उन्होंने लिखा कि वह आपको कई चीजें सिखाएगा जो आपको जानने की जरूरत है।

सचिन ने यह भी लिखा कि अगर महिलाएं चाहें तो वे भी इस अकाउंट को फॉलो कर सकती हैं। सचिन बंसल का यही ट्वीट लोगों को नागवार गुजर गया और लोगों ने उनको निशाने पर ले लिया। लोगों के नाराजगी की खास वजह भी है क्योंकि सचिन ने जिस हैंडल को फॉलो करने की सिफारिश की है उस पर महिलाओं के खिलाफ कई सेक्सिस्ट टिप्पणी की गयी हैं।

उदाहरण के लिये एक एक ट्वीट की बात करें तो उसमें कहा गया है कि तलाक के नियमों की वजह से कुछ दिन में पुरुष शादी करना छोड़ देंगे। एक दूसरे ट्वीट में कहा गया है कि सिंगल महिला कम खुश रहती है। सचिन की इस सलाह पर उनके फॉलोअर्स ने ट्वीटर पर ही उनसे कई सवाल दाग डाले और कई ने उन्हें सलाह तक दे डाली। सिंगल महिलाओं की खुशी वाले ट्वीट जैसा ही एक बयान कुछ दिन पहले आरएसएस की तरफ से भी आया था। आरएसएस ने उसको अपनी ही शाखा के सर्वे पर आधारित बताया था। एक और ट्वीट में कहा गया है कि पुरुष, महिला की तुलना में ज्यादा लंबा होता है।

टॅग्स :सचिन बंसलफ्लिपकार्ट
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारFlipkart ने 2025 कर्मचारियों के लिए 105% बोनस देने की घोषणा की

कारोबारभारत में प्रस्तावित आईपीओ से पहले फ्लिपकार्ट के ग्रुप सीएफओ श्रीराम वेंकटरमण ने दिया इस्तीफ़ा

कारोबारFlipkart Layoffs 2026: ई-कॉमर्स फर्म ने लगभग 500 कर्मचारियों को क्यों निकाला?

कारोबार44 लाख रुपये का जुर्माना, चिमिया, जियोमार्ट, टॉक प्रो, मीशो, मास्कमैन टॉयज, ट्रेडइंडिया, अंतरिक्ष टेक्नोलॉजीज, वरदानमार्ट, इंडियामार्ट, मेटा, फ्लिपकार्ट, कृष्णा मार्ट और अमेजन को नोटिस

कारोबारत्योहारी मांग 23-25 ​​प्रतिशत तक बढ़ी, अमेजन ने कहा-2 दिन में 38 करोड़ से ज्यादा ग्राहक, फ्लिपकार्ट उपयोगकर्ताओं की संख्या में 21 प्रतिशत की वृद्धि

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की