लाइव न्यूज़ :

Flipkart ला रहा है बंपर सेल, यूजर्स को मिलेगा 60000 रुपये तक का कैशलेस क्रेडिट

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: September 25, 2018 16:12 IST

द बिग बिलियन डेज’ के पांचवें संस्करण की 10 अक्टूबर से फ्लिपकार्ट पर शुरुआत होगी और खरीदारों को विभिन्न उत्पादों पर बंपर छूट मिलेगी, जिसमें फैशन, होम अप्लायंसेज, फर्नीचर, बुक्स, स्मार्ट डिवाइसेज, मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेज शामिल है।

Open in App
ठळक मुद्देFlipkart Plus members डील्स को तीन घंटे पहले एक्सेस कर पाएंगेफ्लिपकार्ट द बिग बिलियन डेज सेल के दौरान मिलेंगे भुगतान के कई विकल्पFlipkart Big Billion Days सेल 10 अक्टूबर से 14 अक्टूबर तक चलेगी

नई दिल्ली, 25 सितंबर: फेस्टिव सीजन के आते ही सभी ई-कॉमर्स कंपनियां सेल का आयोजन करने लगती है। देश के बड़े ई-कॉमर्स साइट अमेजन और फ्लिपकार्ट भी इनमें शामिल है। ऑनलाइन शॉपिंग साइट Flipkart ने The Big Billion Days सेल की घोषणा कर दी है। यह सेल 10 अक्टूबर से शुरू होगी जो 14 अक्टूबर तक चलेगी। पांच दिनों तक चलने वाली इस सेल में फ्लिपकार्ट कई बड़े ब्रांड के स्मार्टफोन, मोबाइल, गैजेट, टीवी, बड़े एप्लायंसेज समेत दूसरे प्रोडक्ट पर डिस्काउंट देगा।

वॉलमार्ट के स्वामित्व वाली फ्लिपकार्ट ने एक बयान में कहा, 'द बिग बिलियन डेज’ के पांचवें संस्करण की 10 अक्टूबर से फ्लिपकार्ट पर शुरुआत होगी और खरीदारों को विभिन्न उत्पादों पर बंपर छूट मिलेगी, जिसमें फैशन, होम अप्लायंसेज, फर्नीचर, बुक्स, स्मार्ट डिवाइसेज, मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेज शामिल है।'

Big Billion Days सेल में हर 8 घंटे में मिलेगी नई डील

The Big Billion Days सेल के पहले दिन यूजर्स को फैशन, टीवी, एप्लायंसेज, फर्नीचर, स्मार्ट डिवाइस और दूसरे प्रोडक्ट्स पर ऑफर्स मिलेंगे। जबकि दूसरे दिन, स्मार्टफोन और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट पर शानदार डील मिलेंगी। सेल के बाकी दिनों में सभी प्रोडक्ट पर ऑफर्स मिलेंगे। दिए जाएंगे।

Flipkart के मुताबिक, डिस्काउंट के अलावा हर घंटे फ्लैश सेल और हर आठ घंटे में ग्राहकों को नई डील मिलेंगी। फ्लिपकार्ट की इस बार की सेल कुछ खास भी हो सकती है। यूजर्स को फ्लिपकार्ट फेस्टिव सीजन सेल में इस बार पेमेंट के कई ऑप्शन मिलेंगे। यूजर्स कुछ बैंक के क्रेडिट कार्ड के अलावा डेबिट कार्ड और बजाज फिनसर्व से भी बिना ब्याज वाली ईएमआई की सुविधा ले पाएंगे।

Big Billion Days सेल में यूजर्स को मिलेगी कैशलेस क्रेडिट की सुविधा

बिग बिलियल डेज सेल में यूजर्स कैशलेस क्रेडिट की भी सुविधा ले पाएंगे। इसमें यूजर्स 60,000 रुपये तक की शॉपिंग कर सकते हैं, जिसे आप आसान किश्तों में पेमेंट कर पाएंगे। इसके अलावा यूजर्स चाहें तो Pay Later का ऑप्शन भी चुन सकते हैं। यानी कि सेल के दौरान की गई खरीदारी का भुगतान आपको तुरंत नहीं करना होगा। आप शॉपिंग बिल का भुगतान अगले महीने तक कर पाएंगे।

Flipkart Plus members सेल के दौरान डील्स को तीन घंटे पहले एक्सेस कर पाएंगे। फोन पे यूजर को सेल के दौरान कई कैशबैक ऑफर्स मिलेंगे। फ्लिपकार्ट ने इस बात का दावा किया है कि सेल के दौरान एंड्रॉयड यूजर्स के लिए कंपनी ट्रैवल और मोबाइल रीचार्ज पर डिस्काउंट भी पेश करेगी। 

टॅग्स :फ्लिपकार्टसेलस्मार्टफोन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारFlipkart ने 2025 कर्मचारियों के लिए 105% बोनस देने की घोषणा की

कारोबारभारत में प्रस्तावित आईपीओ से पहले फ्लिपकार्ट के ग्रुप सीएफओ श्रीराम वेंकटरमण ने दिया इस्तीफ़ा

कारोबारFlipkart Layoffs 2026: ई-कॉमर्स फर्म ने लगभग 500 कर्मचारियों को क्यों निकाला?

कारोबार44 लाख रुपये का जुर्माना, चिमिया, जियोमार्ट, टॉक प्रो, मीशो, मास्कमैन टॉयज, ट्रेडइंडिया, अंतरिक्ष टेक्नोलॉजीज, वरदानमार्ट, इंडियामार्ट, मेटा, फ्लिपकार्ट, कृष्णा मार्ट और अमेजन को नोटिस

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की

टेकमेनियाक्या है संचार साथी? साइबर सिक्योरिटी ऐप जिसे सरकार क्यों चाहती है भारत के हर नए स्मार्ट फोन में हो इंस्टॉल