लाइव न्यूज़ :

सिर्फ 2,990 रुपये में मिलेगा 25,990 रुपये वाला Oppo F9 Pro, फ्लिपकार्ट दे रहा मौका

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: October 27, 2018 11:33 IST

फ्लिपकार्ट के Festive Dhamaka Days सेल में 25,990 रुपये वाले Oppo F9 Pro को आप सिर्फ 2,990 रुपये में खरीद सकते हैं। जी हां, फ्लिपकार्ट आपको इस कीमत पर ओप्पो के लेटेस्ट स्मार्टफोन खरीदने का मौका दे रहा है।

Open in App

नई दिल्ली, 27 अक्टूबर: फेस्टिव सीजन पर ई-कॉमर्स कंपनियां अपने ग्राहकों को लुभाने के लिए कई तरह के आकर्षक ऑफर्स पेश कर रही है। इसी के तहत ऑनलाइन शॉपिंग साइट Flipkart ने अपने यहां फेस्टिव धमाका सेल का आयोजन किया है जो 24 अक्टूबर से शुरू हो गया है। फ्लिपकार्ट की सेल का आज आखिरी दिन है। अगर आप दिवाली से पहले कम कीमत में एक बेहतर स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं तो आपके पास बेहतर मौका है। प्रीमियम लूक के साथ आने वाला Oppo F9 Pro स्मार्टफोन को इस सेल में आप बेहद ही कम कीमत के साथ खरीद सकते हैं।

फ्लिपकार्ट के Festive Dhamaka Days सेल में 25,990 रुपये वाले Oppo F9 Pro को आप सिर्फ 2,990 रुपये में खरीद सकते हैं। जी हां, फ्लिपकार्ट आपको इस कीमत पर ओप्पो के लेटेस्ट स्मार्टफोन खरीदने का मौका दे रहा है। वैसे तो फ्लिपकार्ट पर ओप्पो एफ9 प्रो को 23,990 रुपये में लिस्ट किया गया है लेकिन फोन पर मिल रहे बाकी सभी ऑफर्स को देखें तो यह फोन आपको मात्र 2,990 रुपये की कीमत में मिलेगा। आइए जानते है कैसे....

कैसे मिलेगा Oppo F9 Pro स्मार्टफोन:

1- फ्लिपकार्ट 25,990 रुपये वाले ओप्पो एफ9 प्रो पर 2000 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट दे रहा है। यानी फ्लैट डिस्काउंट के बाद यह फोन 23,990 रुपये का मिलेगा।

2- इसके अलावा Oppo F9 Pro स्मार्टफोन पर 19,000 रुपये का एक्सचेंज ऑफर मिल रहा है। अगर आपके पुराने स्मार्टफोन पर आपको पूरा एक्सचेंज ऑफर मिलता है तो ओप्पो एफ9 प्रो आपको सिर्फ 2,990 रुपये का पड़ने वाला है। लेकिन आपके पुराने फोन पर एक्सचेंज पाने के लिए आपको फोन डैमेज नहीं होना चाहिए। अगर आपका फोन बदलने लायक नहीं है तो भी आप अच्छी खासी छूट पा सकते हैं।

3- इस तरह Oppo F9 Pro स्मार्टफोन आपको सिर्फ 2,990 रुपये का मिल सकता है।

इसके अलावा, फ्लिपकार्ट ने सेल के लिए ऐक्सिस बैंक से साझेदारी की है। अगर यूजर Axis बैंक के डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करते हैं तो उन्हें 10 प्रतिशत का डिस्काउंट मिलेगा। आप चाहें तो फोन को नो कॉस्ट EMI पर भी खरीद सकते हैं। इसके लिए यूजर को 2,666 रुपये महीने की ईएमआई देनी होगी।

Oppo F9 Pro के फीचर्स

बात की जाए Oppo F9 Pro की स्पेसिफिकेशन्स की तो इस स्मार्टफोन में वॉटरड्रॉप डिस्प्ले डिजाइन के साथ 6.3-इंच की एफएचडी+ डिस्प्ले है। इसके अलावा इसमें ड्यूल रियर कैमरे दिए गया है। फोन में मीडियाटेक हेलियो पी60 12एनएम प्रोसेसर के साथ 6 जीबी रैम है।

टॅग्स :ओप्पोफ्लिपकार्टस्मार्टफोनसेल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारFlipkart ने 2025 कर्मचारियों के लिए 105% बोनस देने की घोषणा की

कारोबारभारत में प्रस्तावित आईपीओ से पहले फ्लिपकार्ट के ग्रुप सीएफओ श्रीराम वेंकटरमण ने दिया इस्तीफ़ा

कारोबारFlipkart Layoffs 2026: ई-कॉमर्स फर्म ने लगभग 500 कर्मचारियों को क्यों निकाला?

कारोबार44 लाख रुपये का जुर्माना, चिमिया, जियोमार्ट, टॉक प्रो, मीशो, मास्कमैन टॉयज, ट्रेडइंडिया, अंतरिक्ष टेक्नोलॉजीज, वरदानमार्ट, इंडियामार्ट, मेटा, फ्लिपकार्ट, कृष्णा मार्ट और अमेजन को नोटिस

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की

टेकमेनियाक्या है संचार साथी? साइबर सिक्योरिटी ऐप जिसे सरकार क्यों चाहती है भारत के हर नए स्मार्ट फोन में हो इंस्टॉल