लाइव न्यूज़ :

Flipkart Budget Phones Week Sale : सिर्फ 499 रूपये में मिल रहा है स्मार्टफोन

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: December 19, 2017 17:59 IST

फ्लिपकार्ट Budget Phones Week सेल 24 दिसंबर तक चलेगी।

Open in App

ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट ने आज से Budget Phones Week सेल शुरू की है। इस हफ्ते चलने वाली इस सेल में स्मार्टफोन पर कई ऑफर्स और डिस्काउंट दिए जा रहे हैं। इस सेल की खासियत यह है कि यूजर्स सेल में 499 रुपये में स्मार्टफोन खरीद सकते हैं। ऑनलाइन इस सेल में ज्यादातर उन स्मार्टफोन्स को शामिल किया गया है जिनकी कीमत 8000 रुपये से कम है। दरअसल फोन की कीमत में कटौती करने के साथ ही इसमें एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है। जिसके बाद स्मार्टफोन की कीमत आपके सोच से भी कम हो जाती है।  फ्लिपकार्ट ने सेल में स्वाइप, जोलो, मेजू, आईवूमी, इंटेक्स और पैनासोनिक समेत कई चाइनीज कंपनियों के स्मार्टफोन्स को शामिल किया है। अगर आप भी कम कीमत में एक नया फोन लेने की सोच रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है।

किन स्मार्टफोन्स में मिल रहा है ऑफर:

Intex Aqua A4कीमत: 4,999 रुपये

इंटेक्स एक्वा A4 स्मार्टफोन सेल में 40 प्रतिशत डिस्काउंट के साथ 2999 रुपये में उपलब्ध है। इसके साथ ही फोन पर 2,500 रूपये का एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है। इसके अलावा, फोन पर एक्सिस बैंक के यूजर्स को अतिरिक्त छूट दी जा रही है।

iVooMi Me4कीमत: 4800

हाल ही में लॉन्च हुआ यह फोन 37 प्रतिशत डिस्काउंट के साथ 2999 रूपये में उपलब्ध है। इसके अलावा, फोन पर 2,500 रूपये का एक्सचेंज ऑफर मिलेगा। फोन पर एक्सिस बैंक के यूजर्स को अतिरिक्त छूट दी जा रही है।

iVooMi Me3S (Midnight black)कीमत: 7800 रूपये

फ्लिपकार्ट सेल में आईवूमी के इस फोन पर 16 प्रतिशत का डिस्काउंट मिल रहा है जिसके बाद इस स्मार्टफोन को 6,499 रूपये में खरीदा जा सकता है। इसके अलावा फोन पर 6000 रूपये का एक्सचेंज ऑफर भी उपलब्ध है। एक्सिस बैंक यूजर्स फोन पर अतिरिक्त छूट प्राप्त कर सकते हैं।

Panasonic Eluga I9कीमत: 11,990 रूपये

इस फोन की कीमत में सीधे 4,491 रुपये की कटौती की गई है। जिसके बाद इस फोन को 7,499 रुपये में खरीद सकते हैं। इसके साथ ही फोन में 7000 रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है। वहीं, एक्सिस बैंक यूजर्स 5 प्रतिशत की अतिरिक्त छूट प्राप्त कर सकते हैं।

Xolo ERA 1X Proकीमत: 6,888 रुपये

फ्लिपकार्ट बजट फोन वीक सेल में इस स्मार्टफोन में 27 प्रतिशत की छूट दी गई है। कटौती के बाद इस स्मार्टफोन की कीमत 4,999 रूपये रखी गई है। वहीं, फोन पर 4,500 रूपये का एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है। एक्सिस बैंक यूजर्स 5 प्रतिशत की अतिरिक्त छूट प्राप्त कर सकते हैं।

टॅग्स :स्मार्टफोनफ्लिपकार्टबजटटेक न्यूज़टेक्नोलॉजी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारतDelhi Budget 2026: दिल्ली का 'ग्रीन बजट' 2026, 21% पैसा सिर्फ पर्यावरण पर!

भारतDelhi Budget 2026: क्या है ANMOL स्कीम? सीएम रेखा गुप्ता ने बजट से दिया नवजात शिशुओं को तोहफा

कारोबारहोली-दिवाली पर प्रत्येक व्यक्ति को 1-1 एलपीजी सिलेंडर मुफ्त देने के लिए 260 करोड़ रुपये और बसों में महिलाओं के मुफ्त सफर के लिए 406 करोड़ रुपये, वीडियो

भारतDelhi Budget 2026: रेखा गुप्ता का बड़ा ऐलान, 9,092 करोड़ का सरप्लस!

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की