लाइव न्यूज़ :

ट्विटर ने अपने 'ट्रस्ट एंड सेफ्टी' सलाहकार समूह को किया भंग; 2016 में हुआ था इसका गठन, जानिए इसके बारे में

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 13, 2022 12:11 IST

Open in App
ठळक मुद्दे ‘ट्रस्ट एंड सेफ्टी काउंसिल’ लगभग 100 स्वतंत्र असैन्य नागरिकों, मानवाधिकार कार्यकर्ताओं और अन्य संगठनों का एक परामर्श समूह है।इसे कंपनी ने मंच पर अभद्र भाषा, बाल शोषण, आत्महत्या, खुद को नुकसान पहुंचाने और अन्य समस्याओं से निपटने के लिए 2016 में गठित किया था।

वाशिंगटनः अरबपति कारोबारी एलोन मस्क की कंपनी ट्विटर ने अपने ‘ट्रस्ट एंड सेफ्टी काउंसिल’ को भंग कर दिया है। ‘ट्रस्ट एंड सेफ्टी काउंसिल’ लगभग 100 स्वतंत्र असैन्य नागरिकों, मानवाधिकार कार्यकर्ताओं और अन्य संगठनों का एक परामर्श समूह है। इसे कंपनी ने मंच पर अभद्र भाषा, बाल शोषण, आत्महत्या, खुद को नुकसान पहुंचाने और अन्य समस्याओं से निपटने के लिए 2016 में गठित किया था।

काउंसिल के कई सदस्यों ने बताया कि समूह की सोमवार रात को ट्विटर प्रतिनिधियों के साथ बैठक होनी थी, लेकिन ट्विटर ने समूह के सदस्यों को ईमेल के जरिए सूचित किया कि वह इसे भंग कर रहा है। सदस्यों ने ईमेल की तस्वीर ‘द एसोसिएटेड प्रेस’ के साथ साझा की, लेकिन उन्होंने बदले की कार्रवाई के भय से अपनी पहचान उजागर नहीं की।

ईमेल में कहा गया, ‘‘ट्विटर को एक सुरक्षित, सूचना मुहैया कराने वाला मंच बनाने का हमारा काम पहले से कहीं अधिक तेजी से आगे बढ़ेगा। हम इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए आपके विचारों का स्वागत करते रहेंगे।’’ यह समूह घृणा, उत्पीड़न और अन्य नुकसानदेह सामग्री से किस प्रकार बेहतर ढंग से निपटा जाए इस पर ट्विटर को विशेष सलाह देने का काम करता था, लेकिन उसके पास निर्णय लेने का कोई अधिकार नहीं था। इस बीच, ट्विटर एक बार फिर अपनी ‘ब्लू टिक’ सेवा शुरू करने की कोशिश कर रहा है। एक महीने पहले उसकी यह कोशिश नाकाम रही थी।

सोशल मीडिया कंपनी ने कहा कि वह उपयोगकर्ताओं को सोमवार से ‘ट्विटर ब्लू’ का सब्सक्रिप्शन खरीदने देगी ताकि वे ब्लू वेरिफाइड अकाउंट और विशेष फीचर हासिल कर सकें। इसके अलावा कंपनी ने मंच पर कारोबारियों को सुनहरे रंग का ‘चेकमार्क’ देना शुरू कर दिया है। यह निशान कोका-कोला, नाइकी, गूगल और अन्य दर्जनों बड़ी कंपनियों के खातों की प्रोफाइल पर सोमवार से नजर आया। ब्लू चेकमार्क मूलत: ऐसी कंपनियों, हस्तियों, सरकारी संस्थाओं और पत्रकारों को दिया जाता है जो ट्विटर द्वारा सत्यापित होते हैं। एलन मस्क ने अक्टूबर में 44 अरब डॉलर में ट्विटर खरीदने के बाद प्रति माह आठ डॉलर के शुल्क पर किसी को भी ब्लू टिक देने की सेवा शुरू की थी, लेकिन कुछ फर्जी उपयोगकर्ताओं ने भी ब्लू टिक हासिल कर लिया था जिसके कारण टि्वटर ने इस सेवा को निलंबित कर दिया था। एपी सिम्मी निहारिका निहारिका

टॅग्स :ट्विटरएलन मस्क
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वX हुआ डाउन, हजारों यूजर्स परेशान, ग्लोबल आउटेज से टाइमलाइन और मोबाइल ऐप बाधित

विश्व'एआई की रेस Google जीतेगा': एलन मस्क ने मानी यह बात, दावा किया कि स्पेस के क्षेत्र में Grok की होगी जीत

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में झूले पर लटकी महिला का वीडियो वायरल

विश्वदुनिया भर में हज़ारों यूज़र्स के लिए डाउन हुआ एक्स, हजारों ग्लोबल आउटेज की शिकायतें

ज़रा हटकेVIDEO: प्लेट नहीं, फावड़े पर परोसी बिरयानी! वीडियो देख भड़के लोग – बोले, 'ये अन्न का अपमान है'

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की