लाइव न्यूज़ :

एलन मस्क का नया फरमान- ट्विटर पर पैरोडी खातों को ना सिर्फ बायो बल्कि नाम में भी लिखना होगा 'पैरोडी', कइयों के ब्लूटिक हटाए जाएंगे

By अनिल शर्मा | Updated: November 11, 2022 08:21 IST

 एलन मस्क ने कहा कि कहा कि ट्विटर का इस्तेमाल लगातार बढ़ रहा है। एक बात पक्की है: यह उबाऊ नहीं है!

Open in App
ठळक मुद्देअब से पैरोडी खातों को अपने नाम में भी पैरोडी लिखना होगा।मस्क ने कहा कि लोगों को अधिक स्पष्ट हो कि ये पैरोडी अकाउंट है।

वाशिंगटनः ट्विटर के नए मालिक एलन मस्क ने शुक्रवार को माइक्रो ब्लॉगिंग साइट को लेकर एक और बदलाव के बारे में उपयोगकर्ताओं को सूचित किया। उन्होंने कहा कि अब से पैरोडी खातों को अपने नाम में भी पैरोडी लिखना होगा। टेस्ला कंपनी के प्रमुख और ट्विटर के मालिक एलन ने शुक्रवार को अपने ताजा ट्वीट में इसकी जानकारी दी।

एलन ने कहा कि पैरोडी खातों को ना सिर्फ अपने बायो में पैरोडी लिखना अनिवार्य होगा बल्कि अब उनको नाम में भी पैरोडी लिखना होगा। एलन ने कहा कि ऐसा इसलिए किया जा रहा है कि लोगों को अधिक स्पष्ट हो कि ये पैरोडी अकाउंट है। मस्क ने कहा कि असल में लोगों को बरगलाना ठीक नहीं है।

इसके साथ ही एलन ने कहा कि आने वाले महीनों मे कई भ्रष्ट ट्विटर ब्लू टिक को हटाया जाएगा। उन्होंने कहा कि बहुत अधिक भ्रष्ट विरासत ब्लू "सत्यापन" चेकमार्क मौजूद हैं, इसलिए आने वाले महीनों में लीगेसी ब्लू को हटाने के अलावा कोई विकल्प नहीं है। एलन कहा कि कहा कि ट्विटर का इस्तेमाल लगातार बढ़ रहा है। एक बात पक्की है: यह उबाऊ नहीं है!

एलन अपनी कार्यशैली को लेकर ज्यादा चर्चा में रहते हैं। पिछले दिनों ट्विटर से कई कर्मचारियों को बाहर निकाल दिया। इसके साथ ही वर्क फ्रॉम होम वाले कर्मचारियों को दफ्तर में आकर काम करने का फरमान सुना दिया। इस बीच उन्होंने कहा कि आने वाले महीनों में ट्विटर बहुत सारी मूर्खतापूर्ण चीजें करेगा...इसमें से जो काम करेगा उसे लागू करेंगे और जो नहीं करेगा उसे बदल देंगे।

गौरतलब है कि मस्क के आने के बाद ट्विटर ने सबसे बड़े बदलाव के रूप में पेड सर्विस को देखा है। वैरिफिकेशन (ब्लूटिक) के लिए अमेरिकी यूजर्स को 8 डॉलर प्रति माह खर्च करने होंगे। अन्य देशों में भी वहां की क्रयशक्ति के हिसाब से फीस का निर्धारण किया जाएगा। कई यूजर्स ने इसकी आलोचना की लेकिन मस्क ने साफ कह दिया कि आप शिकायत करें लेकिन 8 डॉलर देने पड़ेंगे। 

 

टॅग्स :एलन मस्कट्विटर
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वX हुआ डाउन, हजारों यूजर्स परेशान, ग्लोबल आउटेज से टाइमलाइन और मोबाइल ऐप बाधित

विश्व'एआई की रेस Google जीतेगा': एलन मस्क ने मानी यह बात, दावा किया कि स्पेस के क्षेत्र में Grok की होगी जीत

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में झूले पर लटकी महिला का वीडियो वायरल

विश्वदुनिया भर में हज़ारों यूज़र्स के लिए डाउन हुआ एक्स, हजारों ग्लोबल आउटेज की शिकायतें

ज़रा हटकेVIDEO: प्लेट नहीं, फावड़े पर परोसी बिरयानी! वीडियो देख भड़के लोग – बोले, 'ये अन्न का अपमान है'

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की