लाइव न्यूज़ :

शिकायत करनी है करें लेकिन ब्लूटिक के लिए 8 डॉलर देने पड़ेंगे; आलोचना कर रहे यूजर्स से बोले एलन मस्क

By अनिल शर्मा | Updated: November 2, 2022 11:42 IST

एक यूजर ने लिखा- "मिस्टर मस्क...यह कैसे काम करेगा? वैरिफाई हो जाने के बाद 8 डॉलर देने होंगे या कोई भी 8 डॉलर देकर अकाउंट वैरिफाई करवा सकता है?"

Open in App
ठळक मुद्देएलन मस्क ने ब्लूटिक के लिए 8 डॉलर प्रति महीने की फीस तय कर दी है।किस देश में कितना चार्ज किया जाएगा, वहां की क्रय शक्ति पर निर्भर करेगा।कई यूजर्स ने 8 डॉलर महीने के चार्ज किए जाने को सही नहीं बताया है।

ट्विटर के नए बॉस बनने के बाद अरबपति कारोबारी एलन मस्क ने ब्लूटिक के लिए 8 डॉलर प्रति महीने की फीस तय कर दी है। ब्लूटिक वैरिफिकेशन के लिए यूजर्स से प्रति महीने वसूले जानेवाले इस फीस को लेकर लोग शिकायत कर रहे हैं। वहीं एलन मस्क ने शिकायतकर्ताओं से साफ-साफ कह दिया है कि शिकायत करनी हैं करें लेकिन 8 डॉलर तो देने होंगे।

एलन मस्क ने ट्वीट में लिखा- "शिकायत करना जारी रखें, लेकिन इसके लिए 8 डॉलर देने पड़ेंगे।" इस पर एक यूजर ने लिखा, "मिस्टर मस्क...यह कैसे काम करेगा? वैरिफाई हो जाने के बाद 8 डॉलर देने होंगे या कोई भी 8 डॉलर देकर अकाउंट वैरिफाई करवा सकता है?" एक यूजर ने कहा कि 8 डॉलर बहुत अधिक है। मैं मुश्किल से भोजन या किराए का खर्च उठा सकता हूं ... मैं वैरिफिकेशन के लिए 8 डॉलर नहीं दे पाऊंगा... कृपया हम जैसों के लिए मुफ्त करें.. आपको एक दुष्ट पूंजीपति के रूप में देखा जाएगा।

एलन मस्क के मुताबिक हर देश में ट्विटर ब्लू टिक का चार्ज अलग-अलग होगा। किस देश में कितना चार्ज किया जाएगा, वहां की क्रय शक्ति पर निर्भर करेगा। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि भारत में ब्लूटिक के लिए 660 रुपये से कम की फीस देनी होगी। एलन मस्क ने अपने एक ट्वीट में ब्लूटिक देने के मौजूद सिस्टम को सही नहीं बताया। उन्होंने सभी लोगों को बराबर ताकत देनी की बात कही।

ब्लूटिक वालों को मिलेंगी ये सुविधाएं

ब्लूटिक के लिए फीस तय करने के दौरान टेस्ला के सीईओ ने कहा कि नई सेवा उपयोगकर्ताओं को कई सुविधाएं दी जाएंगी। ब्लूटिक वालों को रिप्लाई, मेंशन और सर्च में प्रायॉरिटी मिलेगी। यही नहीं, यह फीचर स्पैम और स्कैम पर लगाम लगाने में मदद करेगा। ब्लूटिक सब्सक्राइबर को लंबे वीडियो और ऑडियो पोस्ट करने की सुविधाएं मिलेंगी। और उन्हें नॉर्मल यूजर्स के मुकाबले आधे विज्ञापन देखने को मिलेंगे। मस्क ने ये भी कहा है कि अगर पब्लिशर्स ट्विटर के साथ कॉन्ट्रैक्ट करते हैं तो सब्सक्राइबर्स पेड आर्टिकल भी फ्री में पढ़ सकते हैं। मस्क ने कहा कि ट्विटर ब्लू सब्सक्रिप्शन की वजह से ट्विटर का रेवेन्यू बढ़ेगा और कॉन्टेंट क्रिएटर्स को रिवॉर्ड भी मिलेगा।

टॅग्स :एलन मस्कट्विटर
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वX हुआ डाउन, हजारों यूजर्स परेशान, ग्लोबल आउटेज से टाइमलाइन और मोबाइल ऐप बाधित

विश्व'एआई की रेस Google जीतेगा': एलन मस्क ने मानी यह बात, दावा किया कि स्पेस के क्षेत्र में Grok की होगी जीत

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में झूले पर लटकी महिला का वीडियो वायरल

विश्वदुनिया भर में हज़ारों यूज़र्स के लिए डाउन हुआ एक्स, हजारों ग्लोबल आउटेज की शिकायतें

ज़रा हटकेVIDEO: प्लेट नहीं, फावड़े पर परोसी बिरयानी! वीडियो देख भड़के लोग – बोले, 'ये अन्न का अपमान है'

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की