लाइव न्यूज़ :

भारत में कब शुरू होगा ट्विटर ब्लू? एलन मस्क ने दिया ये जवाब

By विनीत कुमार | Updated: November 6, 2022 11:13 IST

ट्विटर के नए मालिक एलन मस्क ने कहा है कि अगले एक महीने के भीतर भारत में ट्विटर ब्लू सेवा शुरू हो सकती है। एक यूजर के सवाल के जवाब में मस्क ने ये खुलासा किया है।

Open in App

नई दिल्ली: भारत में ट्विटर ब्लू की शुरुआत एक महीने के अंदर हो सकती है। माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर के नए बॉस एलन मस्क ने इसकी पुष्टि की है। एक यूजर द्वारा इस संबंध में सवाल पूछे जाने पर मस्क ने ट्वीट कर ये जानकारी दी। दरअसल यूजर ने पूछा था, 'हम भारत में कब ट्विटर ब्लू के रोल आउट की उम्मीद कर सकते हैं।' मस्क ने इस पर जवाब दिया, उम्मीद है, 'एक महीने के भीतर।'

इससे पहले ट्विटर ने रविवार को ही 7.99 डॉलर प्रति माह के शुल्क पर सत्यापित खातों को दिए जाने वाले ‘ब्लू टिक’ के साथ सब्सक्रिप्शन सेवा शुरू करने की घोषणा की। अमेरिका में मध्यावधि चुनाव से पहले कंपनी के मालिक एलन मस्क द्वारा खाते को सत्यापित करने की प्रणाली में बदलाव करने की कोशिशों के बीच यह कदम उठाया गया है। 

अमेरिका, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और ब्रिटेन में एप्पल आईओएस उपकरणों के लिए ट्विटर ने ताजा जानकारी देते हुए कहा कि जो उपयोगकर्ता ‘सत्यापन के साथ ट्विटर ब्लू’ पर ‘अब नया खाता बनाएंगे’, वे जानी-मानी हस्तियों, कंपनियों और नेताओं के खाते की तरह अपने खातों में नीला निशान प्राप्त कर सकेंगे।

मस्क के ट्विटर को खरीदने के बाद कंपनी ने अपने कर्मचारियों की बड़े पैमाने पर छंटनी भी की है और कई लोगों को आशंका है कि इससे सोशल मीडिया मंच पर सत्यापन संबंधी प्रणाली पर असर पड़ेगा। इस मंच का इस्तेमाल सार्वजनिक एजेंसियां, चुनाव बोर्ड, पुलिस विभाग और समाचार संस्थान लोगों को विश्वसनीय सूचना देने के लिए करते हैं। 

यह बदलाव ट्विटर द्वारा 2009 में शुरू की गई मौजूदा सत्यापन प्रणाली को खत्म कर देगा, जो इस मकसद से शुरू की गई थी कि धोखेबाज लोग हाई-प्रोफाइल एवं जानी-मानी हस्तियों के खातों को अपने खातों के रूप में न दिखा पाएं। ट्विटर पर इस समय 4,23,000 सत्यापित खाते हैं।

मस्क ने लंबे विवाद के बाद 27 अक्टूबर को 44 अरब डॉलर में ट्विटर का अधिग्रहण पूरा किया था। ट्विटर जानी-मानी हस्तियों के खातों को सत्यापित करने के लिए ब्लू टिक बैज का इस्तेमाल करता है, ताकि आम लोगों को खातों की वैधता के बारे में पता चल सके।

(भाषा इनपुट)

टॅग्स :एलन मस्कट्विटर
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वX हुआ डाउन, हजारों यूजर्स परेशान, ग्लोबल आउटेज से टाइमलाइन और मोबाइल ऐप बाधित

विश्व'एआई की रेस Google जीतेगा': एलन मस्क ने मानी यह बात, दावा किया कि स्पेस के क्षेत्र में Grok की होगी जीत

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में झूले पर लटकी महिला का वीडियो वायरल

विश्वदुनिया भर में हज़ारों यूज़र्स के लिए डाउन हुआ एक्स, हजारों ग्लोबल आउटेज की शिकायतें

ज़रा हटकेVIDEO: प्लेट नहीं, फावड़े पर परोसी बिरयानी! वीडियो देख भड़के लोग – बोले, 'ये अन्न का अपमान है'

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की