लाइव न्यूज़ :

एलन मस्क ने बदला ट्विटर का लोगो, नीली चिड़िया हटाकर लगाई Doge की तस्वीर, यूजर्स हुए हैरान

By अनिल शर्मा | Updated: April 4, 2023 08:39 IST

Twitter Blue Bird Changed: ट्विटर के पेज पर जाने के बाद अब यूजर्स को नीली चिड़िया की जगह Doge की तस्वीर दिख रही है। गौरतलब है कि डोगे मीम डॉगकोइन ब्लॉकचैन और क्रिप्टोकुरेंसी के लोगो का हिस्सा है जिसे 2013 में एक मजाक के रूप में बनाया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देएलन ने ट्विटर का लोगो बदल दिया है।यूजर्स को नीली चिड़िया की जगह Doge की तस्वीर दिख रही है।

Twitter Logo Changed: ट्विटर के नए मालिक बनने के बाद से एलन मस्क माइक्रो ब्लॉगिंग साइट में कई बदलाव कर चुके हैं। इस बार उन्होंने कुछ ऐसा किया है जिसे देख ट्विटर यूजर्स काफी हैरान हैं। सोमवार देर रात एलन मस्क ने आइकॉनिक ब्लू-बर्ड लोगों को हटा कर उसकी जगह Doge (डॉगी) की तस्वीर लगा दी है। यानी एलन ने ट्विटर का लोगो बदल दिया है। ट्विटर के पेज पर जाने के बाद अब यूजर्स को नीली चिड़िया की जगह Doge की तस्वीर दिख रही है। 

मस्क ने अपने अकाउंट पर एक मजेदार पोस्ट भी साझा किया जिसमें कार में 'डोगे' मीम (जिसमें शीबा इनू का चेहरा है) और पुलिस अधिकारी, जो उसके ड्राइविंग लाइसेंस को देख रहा है, को बता रहा है कि उसकी तस्वीर बदल दी गई है।

गौरतलब है कि ट्विटर के मोबाइल ऐप में कोई बदलाव नहीं हुआ। DOGE (कुत्ते) की की तस्वीर (शिबा इनु की) डॉगकॉइन ब्लॉकचेन और क्रिप्टोकरंसी के लोगो के रूप में प्रसिद्ध है, जिसे 2013 में बिटकॉइन जैसी अन्य क्रिप्टोकरेंसी का मजाक उड़ाने के लिए बनाया गया था।

नए ट्विटर लोगो को देखकर यूजर्स काफी हैरान हैं। कई पुराने पोस्ट भी वायरल हो रहे हैं। ट्विटर के सीईओ ने 26 मार्च, 2022 के स्क्रीनशॉट को भी साझा किया है जिसमें एक यूजर उनको ट्विटर का लोगो बदलने की बात कह रहा है। इसे शेयर करते हुए मस्क ने लिखा- वादे के मुताबिक।

वहीं कुछ दिन पहले एलन ने एक ट्वीट किया था जिसमें उन्होंने लिखा था कि “ट्विटर के नए सीईओ कमाल के हैं।” इस ट्वीट में डॉगी के आगे एक पेपर पर उसका नाम फ्लोकी लिखा गया था।

टॅग्स :एलन मस्कट्विटर
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वX हुआ डाउन, हजारों यूजर्स परेशान, ग्लोबल आउटेज से टाइमलाइन और मोबाइल ऐप बाधित

विश्व'एआई की रेस Google जीतेगा': एलन मस्क ने मानी यह बात, दावा किया कि स्पेस के क्षेत्र में Grok की होगी जीत

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में झूले पर लटकी महिला का वीडियो वायरल

विश्वदुनिया भर में हज़ारों यूज़र्स के लिए डाउन हुआ एक्स, हजारों ग्लोबल आउटेज की शिकायतें

ज़रा हटकेVIDEO: प्लेट नहीं, फावड़े पर परोसी बिरयानी! वीडियो देख भड़के लोग – बोले, 'ये अन्न का अपमान है'

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की