लाइव न्यूज़ :

ट्विटर के लोगो 'बर्ड' को हटाने की तैयारी में एलन मस्क, ट्वीट कर दिया संकेत, जानें डिटेल

By विनीत कुमार | Updated: July 23, 2023 12:12 IST

ट्विटर की रिब्रांडिंग करने की योजना एलन मस्क बना रहे हैं। इसी प्रक्रिया में इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का लोगो भी बदला हुआ अब नजर आएगा। मस्क ने इस संबंझ में ट्वीट कर जानकारी दी है।

Open in App

नई दिल्ली: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर के मालिक एलन मस्क ने रविवार को एक बड़ा संकेत हुए कहा है कि वे इस प्लेटफॉर्म को रीब्रांड करने की योजना बना रहे हैं। मस्क ने ट्वीट किया, 'और जल्द ही हम ट्विटर ब्रांड और धीरे-धीरे सभी बर्ड को अलविदा कह देंगे।' उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा, 'अगर आज रात एक अच्छा x लोगो पोस्ट किया जाता है, तो हम कल इसे दुनिया भर में लाइव कर देंगे।'

मस्क के दिमाग में पिछले कुछ समय से 'X' नाम है। मस्क ने नए सीईओ लिंडा याकारिनो का स्वागत करते हुए अप्रैल में ट्वीट किया था, 'इस प्लेटफॉर्म को एक्स, द एवरीथिंग ऐप में बदलने को उत्सुक हूं।'

अक्टूबर में, उन्होंने कहा था, 'ट्विटर खरीदना एक्स, एवरीथिंग ऐप बनाने की दिशा में एक कदम है।'

पिछले साल मस्क द्वारा ट्विटर को खरीदने और अपने अधिकांश कर्मचारियों को बर्खास्त करने के बाद से ट्विटर को कई बार तकनीकी विफलताओं का सामना करना पड़ा है। ट्विटर ने बाद में ब्लू प्रीमियम सदस्यता भी शुरू की। 

टॅग्स :ट्विटरएलन मस्क
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वX हुआ डाउन, हजारों यूजर्स परेशान, ग्लोबल आउटेज से टाइमलाइन और मोबाइल ऐप बाधित

विश्व'एआई की रेस Google जीतेगा': एलन मस्क ने मानी यह बात, दावा किया कि स्पेस के क्षेत्र में Grok की होगी जीत

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में झूले पर लटकी महिला का वीडियो वायरल

विश्वदुनिया भर में हज़ारों यूज़र्स के लिए डाउन हुआ एक्स, हजारों ग्लोबल आउटेज की शिकायतें

ज़रा हटकेVIDEO: प्लेट नहीं, फावड़े पर परोसी बिरयानी! वीडियो देख भड़के लोग – बोले, 'ये अन्न का अपमान है'

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की