लाइव न्यूज़ :

सऊदी अरब की किंगडम होल्डिंग की ट्विटर में कितनी हिस्सेदारी? एलन मस्क ने प्रिंस तलाल से माँगा दो सवालों का जवाब

By रंगनाथ सिंह | Updated: April 15, 2022 17:31 IST

अमेरिकी उद्योपति एलन मस्क ने ट्विटर पर मालिकाना हक को लेकर जंग छेड़ दिया है। गुरुवार को एलन मस्क ने ट्विटर के सभी 100 प्रतिशत शेयरों को खरीदने का प्रस्ताव दिया था। उनके पास पहले से ही ट्विटर के 9.2 प्रतिशत शेयर थे।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिकी उद्योपति एलन मस्क ट्विटर के सभी 100 प्रतिशत शेयर खरीदना चाहते हैं।मस्क के ऑफर का जवाब सऊदी अरब की किंगडम होल्डिंग की तरफ से आया है।सऊदी किंगडम होल्डिंग की ट्विटर में 5.2 प्रतिशत हिस्सेदारी है लेकिन मस्क ने इसपर भी सवाल उठाया है।

दिल्ली:  गुरुवार (14 अप्रैल) को जब भारतीय मीडिया आम्बेडकर जयंती और रणवीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी की खबरों में व्यस्त था उसी बीच अमेरिकी अरबपति एलन मस्क ने गॉडफादर स्टाइल में ट्वीट किया कि 'मैंने अपना ऑफर दे दिया है।' एलन मस्क ने ट्वीट के साथ अमेरिकी सिक्योरिटी एंड एक्सचेंज कमीशन को भेजे गये प्रस्ताव का लिंक भी शेयर किया जिसके अनुसार मस्क ट्विटर के बाकी बचे सभी पब्लिक शेयर खरीदना चाहते हैं। इसी के साथ ट्विटर के मालिकाना हक को लेकर उद्योगजगत में एक जंग छिड़ गयी है।

एलन मस्क के पास ट्विटर के करीब 7.30 करोड़ शेयर हैं जिनका कुल मूल्य तीन अरब डॉलर है। एलन मस्क के पास ट्विटर के 9.2 प्रतिशत शेयर हैं और वो गुरुवार तक ट्विटर के सबसे बड़े शेयरधारक समझे जा रहे थे। गुरुवार को एलन ने ने 54.20 डॉलर प्रति शेयर के भाव से ट्विटर के बाकी सभी शेयर खरीदकर कम्पनी में 100 प्रतिशत हिस्सेदारी लेने का प्रस्ताव दिया था।   इस दर से एलन मस्क को ट्विटर के बाकी शेयर खरीदने के लिए 43 अरब अमेरिकी डॉलर देने होते। 

https://twitter.com/elonmusk/status/1514683079968931841

अप्रैल के पहले हफ्ते में यह जानकारी सामने आयी कि एलन मस्क ट्विटर के सबसे बड़े शेयर धारक हैं। इस खबर के सामने आने के चंद रोज बाद ट्विटर के मौजूदा सीईओ पराग अग्रवाल ने यह खबर साझा की कि ट्विटर के बोर्ड ने एलन मस्क को बोर्ड में शामिल होने का प्रस्ताव दिया है। एलन मस्क ने उसी दिन यह प्रस्ताव ये कहक ठुकरा दिया कि बोर्ड के मौजूदा सदस्यों और उनकी सोच में बड़ा फासला है और उनके रहते वह ट्विटर में वो बदलाव नहीं कर पाएँगे जो जिसे करना समय की माँग है। 

पराग अग्रवाल के ऑफर को ठुकराने का मामला अभी ठण्डा भी नहीं पड़ा था कि 10 दिन बाद एलन मस्क ने पूरा ट्विटर खरीदने का ऑफर दे दिया। मस्क ने अपने ट्वीट में कहा कि मैंने अपना ऑफर दे दिया है। गॉडफादर वीटो कार्लियान (मर्लैन ब्राण्डो) का संवाद था, "मैंने उसे ऐसा ऑफर दिया जिसे वह ना नहीं बोल सकता था!" लेकिन एलन मस्क को ऑफर देने के कुछ ही घण्टों बाद ना सुनने को मिल गया। उनके ऑफर का जवाब सऊदी अरबी की किंगडम होल्डिंग कम्पनी के बोर्ड चेयरमैन प्रिंस अल-वलीद बिन-तलाल की तरफ से आया। तलाल ने एलन मस्क स्टाइल में ही ट्वीट करते हुए कहा, "ट्विटर के विकास की सम्भावनाओं को देखते हुए मुझे नहीं लगता 54.20 डॉलर प्रति शेयर का रेट वाजिब है।....ट्विटर के दीर्घकालीन सबसे बड़े निवेशकों में एक होने के नाते मैं एलन मस्क का प्रस्ताव अस्वीकार करता हूँ।"

https://twitter.com/Alwaleed_Talal/status/1514615956986757127

सऊदी अरब के प्रिंस अल-वलीद बिन तलाल के खरे जवाब के बाद एलन मस्क ने पलटवार किया और उनसे दो सवाल पूछा। इस दो सवालों ने ट्विटर के मालिकाना हक की जंग को अंतरराष्ट्रीय रुख दे दिया है। एलन मस्क ने अल-वलीद बिन तलाल से पूछा कि ट्विटर में उनकी किंगडम होल्डिंग कम्पनी की प्रत्यक्ष और परोक्ष कितनी हिस्सेदारी है? किंगडम होल्डिंग कारोबारी निवेश करने वाली कम्पनी है। सार्वजनिक जानकारी के अनुसार किंगडम होल्डिंग के पास ट्विटर के 5.2 प्रतिशत शेयर हैं जो उसने साल 2015 में खरीदी थी। हालाँकि एलन मस्क ने इशारों में पूछना चाहा है कि किंगडम होल्डिंग ने ट्विटर में परोक्ष रूप से किसी अन्य आश्रित या उसकी लाभार्थी कम्पनी के माध्यम से तो शेयर नहीं खरीद रखा! 

एलन मस्क ने किंगडम होल्डिंग के बोर्ड चेयरमैन से जो दूसरा सवाल पूछा वह और भी तीखा है। एलन मस्क अल-वलीद बिन तलाल से जानना चाहते हैं कि उनका 'पत्रकारों के बोलने की आजादी' के बारे में ख्याल है! एलन मस्क के दोनों सवालों का जवाब अब तक नहीं आया है। इस बीच एलन मस्क ने जनता के बीच एक सर्वेक्षण शुरू कर दिया है। एलन मस्क ने आम लोगों से पूछा है कि ट्विटर के शेयर को 54.20 डॉलर प्रति शेयर बेचने का फैसला आम शेयरधारकों को करना चाहिए या इसके मैनेजमेंट बोर्ड को? एलन मस्क के इस सर्वेक्षण में अब तक 23 लाख से ज्यादा लोग वोट दे चुके हैं और उनमें से 83.8 प्रतिशत इसके पक्ष में हैं कि यह फैसला आम शेयरधारक करें, न कि बोर्ड।

elon musk poll on twitter sale

 

ट्विटर के मालिकाना हक के लिए जारी जंग के बीच सऊदी अरब एंगल आने के साथ ही शुक्रवार को एलन मस्क को एक और झटका लगा। उधर एलन मस्क किंगडम को कठघरे में खड़ा कर रहे थे इधर खबर आयी कि अब वो ट्विटर के सबसे बड़े शेयरधारक नहीं रहे। अमेरिकी निवेशक वैनगार्ड ग्रुप ने 8.24 करोड़ शेयर के साथ ट्विटर में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाकर 10.30 प्रतिशत कर ली है। अमेरिकी सिक्योरिटी एंड एक्सचेंज कमीशन को दी गयी जानकारी के अनुसार वैनगार्ड ग्रुप के कुल शेयरों की कीमत 3.78 अरब अमेरिकी डॉलर है। जाहिर है कि अभी इस खेल में बहुत दाँव-पेंच बाकी हैं। 

 

टॅग्स :एलन मस्कट्विटरसऊदी अरबपराग अग्रवाल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वVideo: सऊदी और मिस्र के विदेश मंत्रियों का स्वागत करते समय पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इशाक डार रेड कार्पेट पर गिरे धड़ाम

विश्वX हुआ डाउन, हजारों यूजर्स परेशान, ग्लोबल आउटेज से टाइमलाइन और मोबाइल ऐप बाधित

ज़रा हटकेEid-ul-Fitr 2026: 'सऊदी अरब कनेक्शन'?, नालंदा के कई गांवों में आज ही ईद, एक-दूसरे को गले लगाकर मुबारकबाद दी?

विश्व'एआई की रेस Google जीतेगा': एलन मस्क ने मानी यह बात, दावा किया कि स्पेस के क्षेत्र में Grok की होगी जीत

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में झूले पर लटकी महिला का वीडियो वायरल

टेकमेनिया अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?