लाइव न्यूज़ :

एलन मस्क ने ट्विटर पर की सर्वर आर्किटेक्चर में बदलाव की घोषणा, कहा- तेज हो गया होगा प्लेटफॉर्म

By मनाली रस्तोगी | Updated: December 29, 2022 13:43 IST

एलन मस्क ने ट्वीट करते हुए लिखा, "महत्वपूर्ण बैकएंड सर्वर आर्किटेक्चर परिवर्तन रोल आउट किए गए। ट्विटर फिर से तेज हो गया है।"

Open in App
ठळक मुद्देट्विटर के गुरुवार सुबह डाउन होने के बाद सीईओ एलन मस्क ने बताया कि ट्विटर पर अब सब ठीक है।ट्विटर के डाउन होने पर यूजर्स को बड़े पैमाने पर साइनिंग इन करने में परेशानी का सामना करना पड़ा।साइन इन करते समय यूजर्स को एरर का मैसेज भी ट्विटर के वेब वर्जन पर नजर आया।

लॉस एंजिल्स: माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर के गुरुवार सुबह डाउन होने के बाद सीईओ एलन मस्क ने बताया कि ट्विटर पर अब सब ठीक है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, "महत्वपूर्ण बैकएंड सर्वर आर्किटेक्चर परिवर्तन रोल आउट किए गए। ट्विटर फिर से तेज हो गया है।" ट्विटर के डाउन होने पर यूजर्स को बड़े पैमाने पर साइनिंग इन करने में परेशानी का सामना करना पड़ा।

अल जजीरा की एक रिपोर्ट के अनुसार, साइन इन करते समय यूजर्स को एरर का मैसेज भी ट्विटर के वेब वर्जन पर नजर आया। 8,700 से अधिक यूजर्स को ट्विटर पर सुबह 7:30 बजे ईएसटी (12:30 जीएमटी) लॉग इन में समस्या की सूचना मिली। डाउनडेटेक्टर ने एक ट्वीट में कहा, 'यूजर्स की रिपोर्ट से संकेत मिलता है कि ट्विटर में 7:13 ईएसटी से समस्या हो रही है।'

मालूम हो, एलन मस्क के 44 बिलियन अमेरिकी डॉलर में ट्विटर का अधिग्रहण करने के दो महीने बाद इस तरह की समस्या सामने आई है। बताते चलें कि एलन मस्क ने बुधवार को घोषणा की कि नई ट्विटर नीति न केवल विज्ञान का पालन करेगी बल्कि विज्ञान पर भी सवाल उठाएगी। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, "नई ट्विटर नीति विज्ञान का अनुसरण करने के लिए है, जिसमें आवश्यक रूप से विज्ञान के तर्कपूर्ण प्रश्न शामिल हैं।"

टॅग्स :एलन मस्कट्विटर
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वX हुआ डाउन, हजारों यूजर्स परेशान, ग्लोबल आउटेज से टाइमलाइन और मोबाइल ऐप बाधित

विश्व'एआई की रेस Google जीतेगा': एलन मस्क ने मानी यह बात, दावा किया कि स्पेस के क्षेत्र में Grok की होगी जीत

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में झूले पर लटकी महिला का वीडियो वायरल

विश्वदुनिया भर में हज़ारों यूज़र्स के लिए डाउन हुआ एक्स, हजारों ग्लोबल आउटेज की शिकायतें

ज़रा हटकेVIDEO: प्लेट नहीं, फावड़े पर परोसी बिरयानी! वीडियो देख भड़के लोग – बोले, 'ये अन्न का अपमान है'

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की