लाइव न्यूज़ :

व्हाट्सएप पर मिले अश्लील या धमकाने वाले मैसेज तो अब कर सकेंगे शिकायत, ये है तरीका

By भाषा | Updated: February 23, 2019 13:05 IST

आदेश में सभी दूरसंचार सेवा प्रदाताओं को गलत संदेश भेजने वाले ग्राहकों पर तत्काल कार्रवाई का निर्देश दिया गया है।

Open in App

नई दिल्ली: अगर आप व्हाट्सएप पर मिल रहे अभद्र और आपत्तिजनक संदेशों से परेशान हैं तो अब चिंता करने की जरूरत नहीं है। आप इसकी शिकायत दूरसंचार विभाग (डीओटी) के पास दर्ज करा सकते हैं और विभाग इसे आगे की कार्रवाई के लिए दूरंसचार सेवा प्रदाताओं और पुलिस के पास भेजेगी। 

एक अधिकारी ने शुक्रवार को कहा कि व्हाट्सएप पर प्राप्त आपत्तिजनक संदेशों के खिलाफ अब लोग दूरसंचार विभाग के पास अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए पीड़ित को मोबाइल नंबर के साथ संदेश का स्क्रीनशॉट लेकर 'सीसीएडीडीएन - डीओटी @ एनआईसी डॉट इन' पर ई-मेल करना होगा। 

दूरसंचार विभाग के संचार नियंत्रक (कंट्रोलर कम्युनिकेशंस) आशीष जोशी ने ट्वीट में कहा, 'यदि किसी को भद्दे/ आपत्तिनजक/ जान से मारने की धमकी/ अश्लील व्हाट्सएप संदेश मिलते हैं तो वह मोबाइल नंबर के साथ संदेश के स्क्रीनशॉट को 'सीसीएडीडीएन- डीओटी @ एनआईसी डॉट इन' पर भेजे। 

उन्होंने कहा, 'हम जरूरी कार्रवाई के लिए इसे दूरंसचार सेवा प्रदाताओं और पुलिस अधिकारियों के समक्ष रखेंगे।' 

कई पत्रकारों समेत लोकप्रिय हस्तियों ने अभद्र और धमकी भरे संदेश मिलने की शिकायत की थी। जिसके बाद यह कदम उठाया गया है। डीओटी ने 19 फरवरी को एक आदेश में कहा था कि लाइसेंस की शर्तें नेटवर्क पर आपत्तिजनक, अश्लील, अनधिकृत या किसी अन्य रूप में गलत संदेश भेजने पर पाबंदी लगाती हैं। 

आदेश में सभी दूरसंचार सेवा प्रदाताओं को गलत संदेश भेजने वाले ग्राहकों पर तत्काल कार्रवाई का निर्देश दिया गया है क्योंकि यह ग्राहक आवेदन फॉर्म में की गई ग्राहक घोषणा का उल्लंघन भी है।

टॅग्स :व्हाट्सऐप
Open in App

संबंधित खबरें

भारतव्हाट्सएप के जरिए मिनटों में डाउनलोड कर सकते है आधार कार्ड, जानिए स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारSim Binding Rule 2026: WhatsApp चलाने वालों के लिए बड़ी खबर; जानें क्या है नया 'सिम बाइंडिंग' नियम, 1 मार्च हो गया लागू

भारतRepublic Day 2026: गणतंत्र दिवस पर दोस्तों और अपनों को भेजें देशभक्ति के ये मैसेज, बेस्ट कलेक्शन यहां

टेकमेनियाएक्टिव सिम के बिना नहीं चलेगा आपका WhatsApp, केंद्र ने साइबर क्राइम रोकने के लिए नए नियम जारी किए

कारोबारSIM Binding Rules: अब बिना सिम के नहीं चलेंगे व्हाट्सएप व अन्य मैसेजिंग ऐप, दूरसंचार विभाग ने सख्त किए नियम

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की