स्टूडेंट्स के लिए ये हैं बेस्ट बजट लैपटॉप, जानें इनकी खासियत और कीमत

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Published: December 23, 2017 03:02 PM2017-12-23T15:02:35+5:302017-12-23T15:04:42+5:30

हम इस आर्टिकल में आपको उन बेस्ट बजट लैपटॉप के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी कीमत कम है और परफॉर्मेंस जबरदस्त।

Best Budget Laptops for Students | स्टूडेंट्स के लिए ये हैं बेस्ट बजट लैपटॉप, जानें इनकी खासियत और कीमत

स्टूडेंट्स के लिए ये हैं बेस्ट बजट लैपटॉप, जानें इनकी खासियत और कीमत

इन दिनों मोबाइल फोन इतने हाईटेक होते जा रहे हैं कि आपको कंप्यूटर या लैपटॉप की जरूरत महसूस ही नहीं होती। लेकिन, फिर भी कुछ ऐसे भी काम हैं जो बिना लैपटॉप या डेस्कटॉप के बिना पूरे नहीं हो पाते। खासकर स्टूडेंट्स के लिए आजकल लैपटॉप एक बेहद ही जरूरी चीज हो गई है जिसमें वो अपना असाइनमेंट और प्रोजेक्ट बना पाते हैं। इसके अलावा लैपटॉप को एंटरटेनमेंट या गेम खेलने के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन, स्टूडेंट्स हमेशा एक ऐसा लैपटॉप खरीदना चाहते हैं जिससे उनकी ये सारी जरूरतें पूरी तो हो हीं, साथ ही साथ उसकी कीमत भी ज्यादा ना हो। हम इस आर्टिकल में आपको उन बेस्ट बजट लैपटॉप के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी कीमत कम है और परफॉर्मेंस जबरदस्त।

1.HP Pavilion 15-au620TX

HP Pavilion 15 एक बेहतरीन लैपटॉप है। ये हर मामले में पावरफुल है। इस लैपटॉप में Intel Core i5-7200U प्रोसेसर और 8 जीबी रैम लगा है। ये लैपटॉप NVIDIA GeForce 940 MX GPU से लैस है इसलिए इसे गेमिंग के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इस लैपटॉप में आपको MS Office प्री इंस्टॉल मिलेगा।

HP Pavilion 15-au620TX की कीमत- 56,990 रुपये


2. Acer Aspire E5-575G

अगर आपके पास बजट कम है और फिर भी आप एक अच्छा लैपटॉप खरीदना चाहते हैं तो Acer Aspire E5-575G आपके लिए अच्छा विकल्प हो सकता है। Acer Aspire E5-575G में 6th Gen Intel Core i3 प्रोसेसर लगा है। इसके अलावा इस लैपटॉप में आपको 4 जीबी रैम और 2 जीबी NVIDIA GeForce MX GPU ग्राफिक्स कार्ड भी मिलेगा। इस लैपटॉप का डिस्प्ले 15.6 इंच का है और इसमें 1 टीबी का हार्ड डिस्क मेमोरी लगा है। कंपनी इस लैपटॉप के साथ 1 साल का इंटरनेशनल वारंटी भी दे रही है।

Acer Aspire E5-575G की कीमत - 35,990 रुपये

3. Lenovo Ideapad 320S

इस लिस्ट में अगला नाम Lenovo Ideapad 320S का है जो एक पावरफुल लैपटॉप है। इस लैपटॉप में Intel Core i3 प्रोसेसर लगा है। लैपटॉप का डिस्प्ले 14 इंच का है। इस लैपटॉप में अपनी कैटगरी का सबसे बेस्ट कीबोर्ड लगाया गया है। कीमत के लिहाज़ से इस लैपटॉप की बैटरी भी ठीक ठाक है। लेकिन, इस लैपटॉप में आपको GPU नहीं मिलेगा।

Lenovo Ideapad 320S की कीमत - 35,990 रुपये

4. HP Pavilion x360


HP Pavilion x360 उन स्टूडेंट्स के लिए एक अच्छा ऑप्शन है जो कम कीमत में एक कंवर्टेबल लैपटॉप खरीदना चाहते हैं। HP Pavilion x360 वजन में काफी हल्की है और इसमें 11 इंच का डिस्प्ले लगाया गया है। इस लैपटॉप में Intel Core i3-7100U प्रोसेसर, 4 जीबी रैम और 1 टीबी का स्टोरेज दिया गया है। लैपटॉप की बैटरी लाइफ काफी अच्छी है और इसमें डुअल स्पीकर सेटअप भी दिया गया है।

HP Pavilion x360 की कीमत - 33,100 रुपये

5. Acer Swift 3

लुक की बात करें Acer Swift 3 काफी हद तक एप्पल मैकबुक एयर की तरह दिखती है। इस लैपटॉप को 6th gen Intel Core i3 प्रोसेसर और 4 जीबी रैम से लैस किया गया है। इसमें 128 जीबी का स्टोरेज दिया गया है। 14-इंच डिस्प्ले वाला ये लैपटॉप स्टूडेंट्स के लिए एक बेहतर विकल्प हो सकता है।

Acer Swift 3 की कीमत - 34,850

6. Asus UX330CA

अगर आप रोज़ाना के काम के लिए एक हल्का लैपटॉप खरीदना चाहते हैं तो Asus UX330CA एक अच्छा विकल्प है। इस मशीन में Intel Core m3 प्रोसेसर और 4 जीबी रैम लगा है। इसमें 256 जीबी का स्टोरेज दिया गया है। Asus UX330CA का वजन सिर्फ 1.2 किलोग्राम है और इसकी बैटरी करीब 10 घंटे का बैकअप देती है।

Asus UX330CA की कीमत - 51,699 रुपये

7. Asus X541UA

इस लिस्ट में आखिरी नाम Asus X541UA का है जिसमें 7th gen Intel Core i3 प्रोसेसर और 4 जीबी रैम लगा है। इस लैपटॉप में 1 टीबी का हार्ड डिस्क स्टोरेज है। इस लैपटॉप में Linux भी इंस्टॉल किया जा सकता है।

Asus X541UA की कीमत - 27,495 रुपये

Web Title: Best Budget Laptops for Students

टेकमेनिया से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे