लाइव न्यूज़ :

Aircel ने दिवालिया घोषित करने के लिए NCLT को दी अर्जी, यूजर्स को होगा नुकसान

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: March 1, 2018 08:12 IST

पिछले काफी दिनों से खबर आ रही थी कि कंपनी खुद को बैंकरप्ट घोषित करने की तैयारी कर रही है।

Open in App

टेलीकॉम दिग्गज एयरसेल ने बुधवार को खुद को दिवालिया घोषित करने के लिए मुंबई में नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT) को आवेदन दे दिया है। एयरसेल दिवालिया होने के कगार पर पहुंच गई है। कंपनी ने बयान जारी करते हुए कहा है कि आर्थिक दृष्टि से दबाव वाले इंडस्ट्री में इस समय उसे काफी संकट का सामना करना पड़ रहा है। आपको बता दें कि पिछले काफी दिनों से खबर आ रही थी कि कंपनी खुद को बैंकरप्ट घोषित करने की तैयारी कर रही है।

एयरसेल ने आगे कहा कि बढ़ते घाटे और ज्यादा कर्ज के कारण कंपनी के कारोबार पर नकारात्मक असर पड़ा है। वहीं इसका असर कंपनी की छवि पर भी पड़ा है जिससे कंपनी की छवि भी प्रभावित हुई। मलेशियाई प्रमोटर कंपनी मैक्सिस कम्‍यूनिकेशन्स ने कंपनी में निवेश करने से मना कर दिया है।

आपको बता दें कि इकोनॉमिक टाइम्स के हाल ही में आई एक रिपोर्ट में बताया गया था कि 15,500 करोड़ रुपये के कर्ज में डूबी कंपनी जल्द ही खुद को दिवालिया घोषित करने के लिए आवेदन देने जा रही है। कंपनी को यह फैसला इसलिए लेना पड़ा क्योंकि मैक्सिस अपने शेयरहोल्डर्स और कर्जदाताओं के बीच कोई भी आम सहमति बनाने में नाकामयाब रही।

कहा जा रहा है कि रिलायंस जियो के सितंबर 2016 में लॉन्च होने के बाद से एयरसेल को लगातार घाटे का सामना करना पड़ा है। कंपनी को 6 टेलिकॉम सर्कल्स में अपनी सर्विस बंद करनी पड़ी है। जिसके कारण सैकड़ों लोगों के रोजगार पर संकट गहरा गया है।

अगर NCLT एयरसेल की दिवालिया घोषित करने की अपील पर विचार करता है तो वह एक इनसॉल्वेंसी रेजोल्यूशन प्रोफेशनल नियुक्त करेगा, जिसे 270 दिनों के भीतर कंपनी का रिपेमेंट प्लान तैयार करना होगा। अगर रेजोल्यूशन प्रोफेशनल ट्रिब्यूनल को रिपेमेंट प्लान देने में या उसपर सहमति बनाने में नाकामयाब रहता है तो कंपनी को बैंकरप्ट घोषित करके इसके लिक्विडेशन की प्रकिया शुरू कर दी जाएगी।

इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, दिसंबर 2017 के आंकड़ों के अनुसार कंपनी देश की छठी सबसे बड़ी मोबाइल सर्विस ऑपरेटर है और इसके लगभग 8.5 करोड़ उपभोक्ता देशभर में हैं। कंपनी के ठप हो जाने से ग्राहकों पर असर जरूर पड़ेगा।

टॅग्स :टेलीकॉम
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारSim Binding Rule 2026: WhatsApp चलाने वालों के लिए बड़ी खबर; जानें क्या है नया 'सिम बाइंडिंग' नियम, 1 मार्च हो गया लागू

भारत….लेकिन डाटा का उपयोग कितना और कहां हो रहा है?

कारोबारVodafone Idea: वोडाफोन आइडिया ने किए हाथ खड़े, कहा- सरकारी समर्थन नहीं मिलने पर 2025-26 के आगे नहीं कर पाएंगे परिचालन

कारोबारVIDEO: वोडाफोन ने रचा इतिहास, दुनिया की पहली सैटेलाइट वीडियो कॉल की, जानिए कब लॉन्च होगी यह नई टेक्नोलॉजी

क्राइम अलर्टभारतीयों को रोजाना प्राप्त होते हैं 12 धोखाधड़ी वाले मैसेज, 93,000 से अधिक दूरसंचार घोटाले सामने आए

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की