लाइव न्यूज़ :

व्हाट्सअप के बाद अब ट्विटर पर भी हुई बड़ी डेटा लीक, 54 लाख यूजर्स की जानकारियां हैक कर बेच रहे है हैकर्स ऑनलाइन

By आजाद खान | Updated: November 28, 2022 16:29 IST

जानकारी के अनुसार, इस लीक के बारे में सबसे पहले जानकारी सुरक्षा विशेषज्ञ चाड लोडर ने दी है। ऐसे में जानकारी साझा करने के बाद, उन्हें पद से निलंबित कर दिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देव्हाट्सअप के बाद अब ट्विटर पर भी बड़ी डेटा लीक हुई है। दावा किया जा रहा है कि 54 लाख ट्विटर यूजर्स की डेटा चोरी हुई है। यही नहीं इन डेटा को हैक उसे ऑनलाइन बिक्री की जा रही है।

Tech News: व्हाट्सअप के बाद अब ट्विटर पर भी एक बड़ा हमला हुआ है। बताया जा रहा है कि ट्विटर के कम से कम 5.4 मिलियन यानी 54 लाख यूजर्स के डेटा लीक हुए है और उसे ऑनलाइन बेची जा रही है। दावा यह भी किया जा रहा है कि इस लीक के अलावा ट्विटर एप्लिकेशन प्रोग्रामिंग इंटरफेस (एपीआई) का उपयोग कर 1.4 मिलियन यानी 14 लाख ट्विटर यूजर्स की डेटा की चोरी की गई है। 

आपको बता दें कि इस खबर को सबसे पहले सुरक्षा विशेषज्ञ चाड लोडर ने बताई है और जब वे ट्विटर पर इसकी जानकारी दी है, इसके बाद से ही उन्हें निलंबित कर दिया गया है। हालांकि इस दावे को लेकर एलन मस्क और ट्विटर ने अभी तक कोई भी प्रतिक्रिया नहीं दी है। 

क्या है पूरा दावा 

ब्लीपिंग कंप्यूटर की रिपोर्ट के अनुसार, ट्विटर पर बड़े पैमाने पर डेटा की चोरी हुई है जिसमें कम से कम 5.4 मिलियन यानी 54 लाख ट्विटर यूजर्स के डेटा को हैक कर एक हैकर फोरम पर बिक्री किया जा रहा है। 

रिपोर्ट के मुताबिक, इस डेटा चुरी में यूजर्स के निजी फोन नंबर और ईमेल पते को हैक कर उसे बेचा जा रहा है। इस हैकिंग की जानकारी सबसे पहले सुरक्षा विशेषज्ञ चाड लोडर ने दी थी। उन्होंने ट्वीट कर लिखा है, 

जानकारी साझा करने वाले ने क्या कहा

मामले में बोलते हुए चाड लोडर ने ट्विटर पर पोस्ट किया था जिसमें इसकी जानकारी दी थी, उन्होंने ट्वीट कर लिखा, "मुझे हाल ही में यूरोपीय संघ और अमेरिका में लाखों ट्विटर खातों को प्रभावित करने वाले बड़े पैमाने पर डेटा उल्लंघन के सबूत मिले हैं। मैंने प्रभावित खातों में से एक से संपर्क किया और उन्होंने पुष्टि की है कि उल्लंघन किया गया, डेटा सटीक है।" 

यही नहीं रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि यह पूरी जानकारी दिसंबर 2021 में हैकरवन बग बाउंटी प्रोग्राम में बताए गए ट्विटर एपीआई का उपयोग कर एकत्र किया गया। बताया जा रहा है कि इस डेटा लीक में यूजर्स के अधिकतर जानकारी मौजूद है जैसे ट्विटर आईडी, नाम, लॉगिन नाम, स्थान और वेरिफाइड स्टेटस। यही नहीं इसमें निजी जानकारियां जैसे फोन नंबर और ईमेल पते शामिल हैं। 

व्हाट्सअप में भी हुआ था डेटा हैक

इससे पहले खबरें यह भी आई थी कि दुनिया के 84 देशों के करीब 50 करोड़ व्हाट्सअप यूजर्स की डेटा हैक हुई थी। इस हैकिंग को लेकर यह दावा किया जा रहा है कि इसमें अमेरिका, ब्रिटेन, इजिप्ट, इटली, सउदी अरब और भारत जैसे देश शामिल है। 

ऐसे में इस हैकिंग को लेकर दावा यह किया जा रहा है कि सबसे ज्यादा अमेरिका के यूजर्स के डेटा को हैक किया गया है और यह संख्या 32 मिलियन है। 

टॅग्स :ट्विटरव्हाट्सऐपएलन मस्क
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वX हुआ डाउन, हजारों यूजर्स परेशान, ग्लोबल आउटेज से टाइमलाइन और मोबाइल ऐप बाधित

विश्व'एआई की रेस Google जीतेगा': एलन मस्क ने मानी यह बात, दावा किया कि स्पेस के क्षेत्र में Grok की होगी जीत

भारतव्हाट्सएप के जरिए मिनटों में डाउनलोड कर सकते है आधार कार्ड, जानिए स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारSim Binding Rule 2026: WhatsApp चलाने वालों के लिए बड़ी खबर; जानें क्या है नया 'सिम बाइंडिंग' नियम, 1 मार्च हो गया लागू

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में झूले पर लटकी महिला का वीडियो वायरल

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की