लाइव न्यूज़ :

CWG 2018: मनिका बत्रा ने किया कमाल, विमेंस टेबल टेनिस सिंगल्स का गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय

By विनीत कुमार | Updated: April 14, 2018 16:01 IST

गोल्ड कोस्ट में मनिका का यह तीसरा मेडल है। शुक्रवार को विमेंस डबल्स के फाइनल में मनिका को हार का सामना करना पड़ा था।

Open in App

नई दिल्ली, 14 अप्रैल: कुछ दिनों पहले टेबल टेनिस विमेंस टीम स्पर्धा में भारतीय टीम को पहली बार कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीताने में अहम भूमिका निभाने वाली मनिका बत्रा ने एक और इतिहास रच दिया है। वह कॉमनवेल्थ गेम्स के टेबल टेनिस के महिला एकल मुकाबले का गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बन गई हैं। 

मनिका ने शनिवार को विमेंस सिंगल्स के फाइनल में सिंगापुर की मेंगयू यू को 4-0 से हराकर गोल्ड मेडल पर पर कब्जा जमाया। मनिका ने 11-7, 11-6, 11-2, 11-7 से जीत हासिल कर यह कारनामा किया। यह भारत का इन खेलों में 24वां गोल्ड मेडल है। मनिका की शीर्ष वरीय मेंगयू यू पर एकल मुकाबले में ये लगातार दूसरी जीत है। इससे पहले विमेंस टीम इवेंट के मैच में भी मनिका ने मेंगयू को मात दी थी।

गोल्ड कोस्ट में मनिका का यह तीसरा मेडल है। गौरतलब है कि शुक्रवार को विमेंस डबल्स के फाइनल में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। मौमा दास और मनिका की जोड़ी को सिंगापुर की फेंग तियानवी और यू मेंग्यू ने 11-5, 11-4, 11-5 हराया था।

टॅग्स :कॉमनवेल्थ गेम्सगोल्ड मेडल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतAsia Cup compound archers: 2 स्वर्ण, 4 रजत और 4 कांस्य पदक?, एशिया कप विश्व रैंकिंग टूर्नामेंट में भारत ने किया क्लीन स्वीप?

अन्य खेलराष्ट्रमंडल खेल 2030 : भारत की नई उड़ान!

अन्य खेलभारत करेगा 2030 में कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी, अहमदाबाद में होगा आयोजन

भारतआईएसएसएफ विश्व चैंपियनशिपः रविंदर सिंह ने 569 अंक के साथ गोल्ड पर साधा निशाना, किम चेयोंगयोंग और एंटोन अरिस्तारखोव को हराया

भारतकौन हैं जैस्मीन लंबोरिया?, विश्व खिताब जीतने वाली केवल तीसरी भारतीय मुक्केबाज

टेबल टेनिस अधिक खबरें

टेबल टेनिसBhavina Patel ने Table Tennis में India के लिए जीता Silver Medal । Tokyo Paralympic Games । Gujarat

टेबल टेनिसअनुरंजन झा की किताब 'गाँधी मैदान' की समीक्षा

क्रिकेटखेल जगत में शोक की लहर, भारत के इस नेशनल चैंपियन का कनाडा में निधन

टेबल टेनिसकोविड-19: टेबल टेनिस स्टार जी साथियान ने दान किए 1.25 लाख रुपये, लोगों से भी की मदद की अपील

टेबल टेनिसCoronavirus: अनुभवी टेबल टेनिस खिलाड़ी शरत कमल भी सहमत, कहा- निश्चित रूप से स्थगित हो जाने चाहिए ओलंपिक