लाइव न्यूज़ :

बेहद गुस्से वाली होती हैं इन 6 नाम वाली लड़कियां, देखें क्या आपकी पार्टनर भी है इस लिस्ट में शामिल

By गुलनीत कौर | Updated: June 25, 2018 16:54 IST

अंग्रेजी के एल अक्षर से शुरू होने वाले नाम की लड़कियों में प्रतिभा की भरमार होती है, लेकिन इनमें गुस्सा भी बहुत होता है।

Open in App

ज्योतिष शास्त्र में विश्वास करने वाले लोग इसकी हर शाखा को अपने भविष्य को संवारने के लिए इस्तेमाल करते हैं। जन्म पत्रिका के आंकलन के अलावा लोग अंकशास्त्र, हस्तरेखा शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, आदि विधाओं पर भी यकीन करने लगते हैं। हमें इससे पहले आपको बताया था कि ज्योतिष शास्त्र की बारह राशियों के अनुसार किसे सबसे अधिक गुस्सा आता है। आज हम आपको बताएंगे नाम के पहले अक्षर के अनुसार कौन सी लड़की को सबसे अधिक गुस्सा आता है। कुल 6 अक्षर ऐसे हैं जिससे शुरू होने वाले नाम की लड़कियां बेहद गुस्सैल होती हैं। इनका गुस्सा बिना किसी मतलब के कभी भी ज्वालामुखी का रूप धारण कर लेता है। आइए जानते हैं इनके बारे में:

1. B से शुरू होने वाले नाम की लड़कियां

अगर आपकी गर्लफ्रेंड या पत्नी का नाम बी अक्षर से शुरू होता है तो यकीनन वे काफी साफ दिल का होंगी। इनके मन में जो होता है, वही जुबां पर भी होता है। लेकिन इनका गुस्सा? तौबा तौबा, वह भी दिल इमं रखी बातों की तरह ही पलक झपकते सामने वाले इंसान पर आ बरसता है।

2. H से शुरू होने वाले नाम की लड़कियां

हंसमुख और सभी के साथ प्यार से रहने वाली होती हैं एच अक्षर से शुरू होने वाले नाम की लड़कियां। लेकिन जितना गहरा इनका प्यार होता है, उससे भी बुरा इनका गुस्सा होता है। और इनका गुस्सा शांत करना भी आसान नहीं होता है। 

3. L से शुरू होने वाले नाम की लड़कियां

अंग्रेजी के एल अक्षर से शुरू होने वाले नाम की लड़कियों में प्रतिभा की भरमार होती है। ये लाइफ में केवल आगे बढ़ना ही जानती हैं। लेकिन कई बार इनका गुस्सा इनकी सफलता के आड़े आकर इन्हें पीछे धकेलता है। 

4. P से शुरू होने वाले नाम की लड़कियां

इस नाम की लड़कियां स्वभाव में तो बेहद सुलझी हुई और समझदार होती हैं लेकिन जब इन्हें गुस्सा आता है तो ये सामने वाले किसी भी व्यक्ति का लिहाज नहीं करती हैं। इनका खुद का ही अपने गुस्से पर नियंत्रण नहीं होता है।

हठी और गुस्सैल होती हैं इन 4 राशियों की महिलाएं, शादी करने से पहले जान लें कुछ बातें

5. R से शुरू होने वाले नाम की लड़कियां

ब्यूटी विद ब्रेन्स, ऐसी लड़कियां जों खूबसूरत होने के साथ दिमाग से भी तेज होती हैं। लेकिन इसके साथ ही अंग्रेजी के आर अक्षर से शुरू होने वाले नाम की ये लड़कियां गुस्सैल भी होती हैं। गुस्सा इनकी सबसे बड़ी कमजोरी है।

6. S से शुरू होने वाले नाम की लड़कियां

विश्वास जीतने वाली और दिल की साफ होती हैं इस अक्षर से शुरू होने वाले नाम की लड़कियां। अपने दिल में कोई बात छिपा कर नहीं रखती हैं, यही कारण है कि इन्हें अपना गुस्सा भी छिपाना नहीं आता है। उसे भी मिनटों में निकालकर बाहर कर देती हैं। 

टॅग्स :ज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स