लाइव न्यूज़ :

सूर्य ग्रहण के दौरान खाने की सोचिएगा भी मत, पुराणों में माना गया है अशुभ, जानें कारण

By गुणातीत ओझा | Updated: June 21, 2020 06:20 IST

सूर्य ग्रहण के दौरान कई ऐसे काम हैं जिन्हें करने की मनाही है। शास्त्रों और पुराणों में इन कामों का उल्लेख कर सूर्य ग्रहण के दौरान न करने का वर्णन है। आइये आपको बताते हैं ऐसे कौन से काम जिन्हें सूर्य ग्रहण के दौरान वर्जित किया गया है...

Open in App
ठळक मुद्देआज का सूर्यग्रहण साल 2020 का पहला सूर्यग्रहण है। साल का पहला सूर्य ग्रहण २०२० (Surya Grahan) आज रविवार (21 जून 2020) को सुबह 9:15 बजे लगेगा।ग्रहण दोपहर बाद 03:04 बजे तक रहेगा। इस ग्रहण का मध्य 12:10 के आसपास रहेगा।

Surya Grahan And Health: आज का सूर्यग्रहण साल 2020 का पहला सूर्यग्रहण है। साल का पहला सूर्य ग्रहण २०२० (Surya Grahan) आज रविवार (21 जून 2020) को सुबह 9:15 बजे लगेगा। ग्रहण दोपहर बाद 03:04 बजे तक रहेगा। इस ग्रहण का मध्य 12:10 के आसपास रहेगा। इस समय सूर्य एक वलय/फायर रिंग/चूड़ामणि के रूप में नजर आएंगे। ग्रहणकाल में कई कार्यों को करने से बचना चाहिए, इसके बुरे प्रभाव पड़ सकते हैं। ग्रहण काल में भोजन करना भी अशुभ माना गया है। स्‍कंद पुराण के मुताबिक सूर्यग्रहण के दौरान कुछ भी खाने से नुकसान होता है। आइए आपको बताते हैं क‍ि सूर्यग्रहण के दौरान भोजन करना अशुभ क्‍यों माना गया है?

किसी भी ग्रहण के दौरान खाने की है मनाही

स्‍कंदपुराण के अनुसार चंद्रग्रहण हो या फिर सूर्यग्रहण दोनों के ही समय भोजन नहीं करना चाहिए। इसलिए जब भी ग्रहण लगने वाला हो उस समय खाद्य पदार्थों में कुश डाल दें। शास्त्रों में तुलसी के पत्ते भी डालने की विधि का उल्लेख है। ताकि सारे जीवाणु कुश में एकत्रित हो जाएं। ग्रहण समाप्‍त होने के बाद इसे बाहर फेंक दें और स्‍नान करके ही भोजन करें। मान्‍यता है क‍ि ऐसा करने से जो जीवाणु आपके शरीर के साथ च‍िपके होंगे वह पानी के साथ बह जाएंगे। स्‍कंदपुराण में यह भी बताया गया है क‍ि सूर्यग्रहण के दौरान कुछ भी खाने से मनुष्‍य के सारे पुण्‍यकर्म नष्‍ट हो जाते हैं।

ग्रहणकाल में इन्हें भोजन करने की है छूट

सूर्यग्रहण के दौरान किसी को कुछ भी खाने की मनाही है। लेकिन बुजुर्ग, बच्चे, गर्भवती महिला और रोगी को इसमें रियायत दी गई है। ऐसी मान्यता है कि आवश्यकता हो तो उपरोक्त सभी सूर्यग्रहण से एक पहर पहले यानी कि 3 घंटे पूर्व भोजन कर सकते हैं।

जानें वैज्ञानिक क्या कहते हैं

जब चंद्रमा, सूर्य और पृथ्वी के बीच आ जाता है तब सूर्य लगता है। खगोलविदों और वैज्ञानिकों का कहना है कि ग्रहण के दौरान कुछ विकिरण वातावरण में मिलकर पृथ्वी पर पहुंचती हैं और ये विकिरण मनुष्य की सेहत के लिए हानिकारक होती हैं। इससे भोजन में बैक्टीरिया बहुत जल्‍दी फैलता है। इसलिए ग्रहण के दौरान भोजन करने से शरीर को कई तरह की बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है।

यह समस्‍या भी हो सकती है

सूर्यग्रहण के दौरान भोजन ग्रहण ना करने का दूसरा कारण अपच भी है। माना जाता है कि ग्रहण के दौरान विकिरण भोजन पर प्रभाव डालकर पाचन तंत्र का प्रभावित करता है। कई शोधों में भी वैज्ञानिक और शोधकर्ताओं ने इस बात को स्वीकार क‍िया है क‍ि सूर्यग्रहण के दौरान भोजन ग्रहण करने से अपच की समस्‍या भी हो सकती है।

टॅग्स :सूर्य ग्रहणधार्मिक खबरेंवास्तु टिप्स इन हिंदीवास्तु शास्त्रसूर्यराशिचक्रज्योतिषीय संकेत
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठPanchang 02 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठRashifal 02 April 2026: आज पूर्णिमा पर इन 6 राशियों की कटेगी चांदी, शुभ समाचार मिलने की संभावना