लाइव न्यूज़ :

साप्ताहिक राशिफल, 27 जनवरी से 1 फरवरी: कैसा होगा आपके लिए महीने का ये आखिरी हफ्ता, कौन से दिन होंगे शुभ, जानिए

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: January 27, 2020 08:48 IST

इस सप्ताह ग्रहों की स्थिति, उनके प्रभाव और उपायों के बारे में जानने के लिए इस हफ्ते (27 जनवरी से 1 फरवरी) का राशिफल पढ़िए। पंडित उमेश तिवारी से जानिए कैसा रहेगा आपका ये सप्ताह...

Open in App
ठळक मुद्देसाप्ताहिक राशिफल: 27 जनवरी से 1 फरवरी तक का राशिफलतुला राशि के जातकों के लिए अच्छा रहेगा ये हफ्ता, मकर वाले करें शनिदेव की उपासन

इस सप्ताह ग्रहों की स्थिति, उनके प्रभाव और उपायों के बारे में जानने के लिए इस हफ्ते (27 जनवरी से 1 फरवरी) का राशिफल पढ़िए। पंडित उमेश तिवारी से जानिए कैसा रहेगा आपका ये सप्ताह...

मेष: गोचर दशम स्थान में चंद्र है। कार्यक्षेत्र, कारोबार में उन्नति होगी। नौकरीपेशा जातक के लिए सप्ताह अच्छा है। धन आगमन का योग है। मांगलिक और धार्मिक कार्यों हेतु प्रवास का योग है। धार्मिक कार्यों में रूचि होगी। वाहन क्रय-विक्रय से संबंधित कार्यक्षेत्र से जुड़े जातक को सफलता मिलेगी। सेहत में थकान, चिड़चिड़ापन आ सकता है। शुभ रंग नारंगी है। शुभ दिनांक 27, 28 जनवरी और 1 है।

वृषभ: गोचर नवम भाव में चंद्र है। राशिश शुक्र दशम भाव में है। भूमि निर्माण कार्यों में सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा जातक के लिए दिन अनुकूल है। प्रवास लाभप्रद रहेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा। गुप्त शत्रु परेशान कर सकते हैं। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। पाचनतंत्र संबंधित कष्ट हो सकता है। शुभ दिनांक 27, 28 और 29 है। शभ रंग भूरा है।

मिथुन: गोचर अष्टम भाव में चंद्र सप्ताह के आरंभ में मानसिक तनाव रह सकता है। उत्तरार्ध का समय अनुकूल परिणाम देगा। विद्या क्षेत्र से जुड़े जातक को विकास प्राप्त होगा। उच्च शिक्षण के लिए समय अनुकूल है। विवाह के योग निर्माण होते हैं। वरिष्ठजनों का सहयोग मिलेगा। शुभ दिनांक 27, 28, 29 और 1 है। शुभ रंग धानी है।

कर्क: गोचर सप्तम भाव में चंद्र है। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। मांगलिक कार्यों के लिए दिन शुभ है। नौकरीपेशा जातक को पदोन्नति प्राप्त होगा। वाणी पर संयम रखें। घर में कलह की संभावना है। शुभ दिनांक 29, 30, 31 और 1 है। शुभ रंग क्रीम है।

सिंह: गोचर षष्ठभाव में चंद्र है। कार्यक्षेत्र, व्यापार में स्थिति यथावत बनी रहेगी। संतानपक्ष से संबंधित कार्यों में विशेष खर्च की संभावना है। मातृपक्ष से अनबन रह सकती है। भूमि क्रय-विक्रय की स्थिति बनती है। शुभ दिनांक 27, 28, 29 है। शुभ रंग नारंगी है।

कन्या: गोचर में पंचमभाव में चंद्र रहेगा। सप्ताह का आरंभ मनोरंजक प्रवास का योग निर्माण होना है। धार्मिक कार्यों में रूचि रहेगी। सप्ताह के मध्य का समय शरीरिक, मानसिक चिंतन दे सकता है। स्वास्थ्य के लिए समय मध्यम है। शुभ दिनांक 29, 30 और 31 है। शुभ रंग धानी है।

तुला: गोचर चतुर्थभाव में चंद्र है। राशिश शुक्र पंचम भाव में है। व्यापार में उन्नति मिलेगी। आर्थिक प्रगति प्राप्त होगी। भूमि-वाहन के लिए समय सुखद है। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। नौकरीपेशा जातक को स्थान परिवर्तन के योग निर्माण होते हैं। शुभ दिनांक 27, 28 और 1 है। शुभ रंग पिस्ता है।

वृश्चिक: गोचर चंद्र तृतीया भाव में रहेगा। नौकरीपेशा जातक को प्रोमोशन मिल सकता है। व्यापार में परिश्रम की अधिकता रहेगी। पिता का सहयोग मिलेगा। माता के स्वास्थ्य के प्रति चिंता रहेगी। शुभ दिनांक 29, 30 और 31 है। शुभ रंग मरून है।

धनु: गोचर द्वितीय भाव में चंद्र गुरु की शुभता रहेगी। कारोबार-व्यापार में तरक्की मिलेगी। आर्थिक उन्नति रहेगी। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। शुभ दिनांक 27, 28 और 29 है। शुभ रंग पीला है।

मकर: गोचर प्रथम भाव में चंद्र है। नौकरीपेशा जातक को तरक्की और मान-सम्मान का योग है। संतानपक्ष का सहयोग मिलेगा। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। शुभ दिनांक 27, 28 और 29 है। श्रीशनिदेव की उपासना करें। शुभ रंग भूरा है।

कुंभ: गोचर में व्ययभाव में चंद्र आय स्थान में राशिश शनि है। कार्यक्षेत्र कारोबार के लिए यथावथ रहेगा। नौकरीपेशा जातक को तरक्की मिलेगी। अविवाहित जातकों का मांगलिक योग है। लघुजनों का सहयोग मिलेगा। शुभ दिनांक 28, 29 और 30 है। शुभ रंग आसमानी नीला है।

मीन: गोचर चंद्र आयस्थान में है। नौकरीपेशा जातक को पदोन्नति मिल सकती है। आर्थिक विकास प्राप्त होगा। रूके हुए कार्य पूर्ण होंगे। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। संतान पक्ष को उन्नति मिलेगी। शुभ दिनांक 29, 30 और 31 है। शुभ रंग सुनहरा है। 

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिषीय संकेतराशिचक्रज्योतिष शास्त्रलोकमत समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठPanchang 02 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 02 April 2026: आज पूर्णिमा पर इन 6 राशियों की कटेगी चांदी, शुभ समाचार मिलने की संभावना

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: बिना तामझाम ऐसे करें बजरंगबली की पूजा, चमक जाएगी आपकी किस्मत

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?