Weekly Horoscope: पैसा, पढ़ाई और प्रेम संबंध को लेकर अच्छी खबर मिल सकती है, जानें कैसा बीतेगा आपका यह सप्ताह

By गुणातीत ओझा | Published: July 7, 2020 06:00 PM2020-07-07T18:00:35+5:302020-07-07T18:00:35+5:30

साप्ताहिक राशिफल (6-12 जुलाई, 2020 ) यह सप्ताह आपके लिए कैसा जाने वाला है? पारिवारिक जीवन, वैवाहिक व प्रेम जीवन, आर्थिक जीवन, करियर और स्वास्थ्य से जुड़े सारे सवालों का जवाब खोज रहे हैं? आइये आपके साप्ताहिक राशिफल के अनुसार आपको विस्तार से बताते हैं आने वाले हफ्ते के बारे में..

weekly horscope of 6 july to 12 july jaane apna saptahik rahifal 6 july se 12 july tak | Weekly Horoscope: पैसा, पढ़ाई और प्रेम संबंध को लेकर अच्छी खबर मिल सकती है, जानें कैसा बीतेगा आपका यह सप्ताह

जानें अपना साप्ताहिक राशिफल।

Mesh Saptahik Rashifal - मेष साप्ताहिक राशिफल

मेष राशि वालों को कार्यक्षेत्र में सफलता मिलने की पूरी उम्मीद है। अपने काम से अपने वरिष्ठों को प्रभावित कर सकते हैं, वहीं कुछ जातकों को इस दौरान पदोन्नति और आमदनी में वृद्धि भी मिल सकती है। जीवन के कई क्षेत्रों में आपको लाभ की प्राप्ति हो सकती है। माता-पिता के साथ अच्छा समय बिता सकते हैं। बड़े भाई-बहनों का भी आपको सहयोग प्राप्त होगा। आर्थिक पक्ष सुदृढ़ बनेगा हालांकि किसी को उधार देने से बचें। सप्ताह के अंत में आपको थोड़ा सावधान रहना होगा। लेन-देन से जुड़े मामलों को लेकर अत्यधिक सतर्कता बरतें। विद्यार्थियों के लिए यह समय अच्छा रहेगा जो विदेशों में जाकर पढ़ाई करना चाहते हैं। स्वस्थ रहने के लिए इस सप्ताह योग ध्यान का सहारा लें, इससे आपके मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य में सुधार होगा।

उपाय- भगवान विष्णु की पूजा करें।

Vrishabha Saptahik Rashifal - वृष साप्ताहिक राशिफल

सप्ताह की शुरुआत आपके लिए मिली-जुली रहेगी भाग्य आपका साथ देगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। कारोबारियों का कारोबार बढ़ेगा और इससे आर्थिक लाभ होने की पूरी संभावना है। हालांकि पारिवारिक जीवन में इस दौरान आपको बहुत संभलकर रहना होगा पिता का स्वास्थ्य खराब हो सकता है, उनका ध्यान दें। सप्ताह के मध्य में सफलता के योग बन रहे हैं, कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। नई नौकरी मिलने की भी संभावना है। आमदनी में वृद्धि होगी। सप्ताह के अंत में आपको अनुकूल परिणाम मिलेंगे। इस दौरान आपके बड़े भाई बहन किसी काम को लेकर आपकी सहायता मांग सकते हैं।

उपाय- शुक्र बीज मंत्र का जाप करें।

Mithun Saptahik Rashifal - मिथुन साप्ताहिक राशिफल

सप्ताह की शुरुआत में अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। घर से बाहर भोजन करते हैं तो ऐसा करना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। योग-ध्यान और व्यायाम के जरिए अपने स्वास्थ्य को सुधारने की दिशा में काम करना चाहिए। शोध से जुड़े विद्यार्थियों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। गुरुजनों के सहयोग से शिक्षा के क्षेत्र में आ रही परेशानियां दूर हो सकती हैं। सप्ताह के मध्य में भाग्य साथ देगा। जो भी काम बीते समय में पूरे नहीं हो पाए थे उन्हें भी आप इस दौरान पूरा कर सकते हैं। कारोबारी और नौकरीपेशा लोगों को अनुकूल परिणाम मिलेंगे। सप्ताह के अंत में करियर को एक नई दिशा मिल सकती है। बेरोजगारों को नया रोजगार मिल सकता है। पिता के साथ आपके संबंध मधुर होंगे जिससे पूरे घर का माहौल खुशियों से भरा रहेगा।

उपाय- 10 साल से छोटी कन्याओं को उपहार दें।

Karka Saptahik Rashifal - कर्क साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह जीवनसाथी के साथ सामंजस्य बना रहेगा। साझेदारी में कारोबार कर रहे लोगों को इस दौरान अनुकूल परिणाम मिलेंगे। साझेदार के साथ मनमुटाव दूर हो सकता है। पारिवारिक जीवन की परेशानियां दूर होंगी। सप्ताह के मध्य में ज्योतिष, आध्यात्म जैसे विषयों में रूचि रखने वाले लोगों को अनुकूल परिणाम मिलेंगे। इन विद्याओं को जानने में आपकी रुचि बढ़ेगी और आप इनमें कुछ नयी खोज कर सकते हैं। इस राशि के जो विद्यार्थी घर से बाहर रहकर शिक्षा अर्जित कर रहे हैं उन्हें बुरी संगत में जाने से बचना चाहिए। सप्ताह के अंत में पिता के साथ अनबन हो सकती है। पिता के साथ बातचीत के दौरान मर्यादा की रेखाएं ना लांघे। कुछ जातक इस दौरान धर्म और अध्यात्म से जुड़े विषयों में रुचि ले सकते हैं। 

उपाय- माता से आशीर्वाद लेकर घर से बाहर निकलें।

Singh Saptahik Rashifal - सिंह साप्ताहिक राशिफल

यह सप्ताह अच्छे परिणाम लेकर आएगा। नौकरी पेशा लोग कार्यक्षेत्र में अपने प्रतिद्वंद्वियों पर हावी रहेंगे। स्वास्थ्य में भी सकारात्मक बदलाव आने की पूरी संभावना है। आप खुद को फिट रखने के लिए योग ध्यान कर सकते हैं। माता के पक्ष के लोगों के साथ मुलाकात हो सकती है। सप्ताह के मध्य में विवाहित जीवन सुखद रहेगा। पारिवारिक जीवन में भी अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। अविवाहित जातकों की शादी की बात चल सकती है। सप्ताह के अंत में छोटी-छोटी बातें भी आपको बड़ी मानसिक परेशानी दे सकती हैं। अच्छे लोगों की संगत में रहना, अच्छी पुस्तकों को पढ़ना चाहिए इससे आपको मानसिक संतुलन ठीक रहेगा।

उपाय- सूर्य देव की उपासना करें।

Kanya Saptahik Rashifal - कन्या साप्ताहिक राशिफल

सप्ताह की शुरुआत में विद्यार्थियों को मनचाहे फलों की प्राप्ति हो सकती है। अपने सहपाठियों के बीच आपका रुतबा बढ़ेगा आप जटिल विषयों को भी आसानी से समझ सकते हैं। जिन जातकों की संतान है उन्हें अपनी संतान के स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहना होगा। आपको परिवार के साथ वक्त बिताना चाहिए। कोर्ट कचहरी का कोई मामला फंसा था तो उसमें आपको इस दौरान विजय मिल सकती है। आपके शत्रु आपके सामने टिक नहीं पाएंगे। किसी पुरानी बीमारी से मुक्ति मिल सकती है। 30 की उम्र से कम के जातकों को अपने स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए जिम, योगा आदि करना चाहिए। सप्ताह के अंत में जीवनसाथी के साथ सामांजस्य बनेगा। पारिवारिक जीवन भी बेहतर रहेगा। व्यापार में सफलता मिल सकती है।

उपाय- जरूरतमंदों को उनकी जरुरत का सामान दान करें।

Tula Saptahik Rashifal - तुला साप्ताहिक राशिफल

सप्ताह की शुरुआत आपके लिए अनुकूल नहीं रहेगी। पारिवारिक जीवन में कुछ लोगों के बीच सामंजस्य बिगड़ सकता है। परिवार की खराब स्थिति आपको भी मानसिक परेशानियां दे सकती है। चिंता करने से बेहतर होगा कि आप लोगों के बीच जाकर बात करें और स्थिति को सुधारने की कोशिश करें। मां के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हो सकते हैं। सप्ताह के मध्य में संतान पक्ष को लेकर आपकी परेशानियां बढ़ सकती हैं। आपको ध्यान रखना होगा कि आपकी संतान कैसी संगति में है। विद्यार्थियों को अनुकूल परिणाम मिलने की संभावना है। प्रेम से संबंधी मामलों को लेकर आपको बहुत सावधान रहने की जरूरत है। सप्ताह के अंत में परिस्थितियां बदलेंगी और आपको अच्छे फल मिलेंगे। आत्मविश्वास बढ़ेगा और आप अपनी बातों को लोगों के सामने खुलकर रख पाएंगे। शत्रु पक्ष पर भी आप हावी हो सकते हैं।

उपाय- संतोषी मां की पूजा-अराधना करें।

Vrishchika Saptahik Rashifal - वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल

सप्ताह की शुरुआत शुभ रहेगी। साहस और पराक्रम बढ़ेगा। व्यवहार में सकारात्मकता आएगी। कार्यक्षेत्र में भी अच्छे फल प्राप्त हो सकते हैं। पारिवारिक जीवन में छोटे भाई-बहनों के साथ अच्छा वक्त बिता सकते हैं। सामाजिक स्तर पर अच्छे फल मिलने की पूरी संभावना है। सप्ताह के मध्य में सावधानी से आगे बढ़ने की जरूरत है। परिवार के किसी सदस्य के साथ आपका मनमुटाव हो सकता है। बेवजह किसी के प्रति बुरी भावना रखने से अच्छा होगा कि आप उनके साथ बैठ कर बात करें और सारे मनमुटावों दूर करें। मां के स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। सुख सुविधाओं में वृद्धि के लिए धन खर्च हो सकता है। ज्यादा खर्च करने से बचना होगा, नहीं तो आने वाले समय में तंगी से गुजर सकते हैं। सप्ताह के अंत में मिलेजुले परिणाम मिल सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए शिक्षा के क्षेत्र में नए रास्ते खुलेंगे। उच्च शिक्षा के अच्छे संस्थान में दाखिला पाने का सपना पूरा हो सकता है।

उपाय- हनुमान चालीसा का पाठ करना शुभ रहेगा।

Dhanu Saptahik Rashifal - धनु साप्ताहिक राशिफल

आपकी वाणी में प्रखरता बनी रहेगी। वाणी के दम पर आप समाज में अच्छी पहचान बना सकेंगे। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। धन संचय होगा। सप्ताह के मध्य में कार्यक्षेत्र में अच्छे फल मिल सकते हैं। पुराने कामों का अच्छा परिणाम मिल सकता है। सप्ताह का अंत चुनौतीपूर्ण रह सकता है। परिवार में कहासुनी हो सकती है जिससे आपका मानसिक संतुलन बिगड़ सकता है। आपको सोच समझकर परिजनों से बात करनी चाहिए और उनके बीच सामंजस्य बिठाने की कोशिश करनी चाहिए। वाहन खरीद सकते हैं। पेट से जुड़ी समस्या परेशान कर सकती है। ज्यादा तला-भुना और मासलेदार खाने से बचें।

उपाय- बृहस्पतिवार के दिन पीली वस्तुओं का दान करें।

Makar Saptahik Rashifal - मकर साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह की शुरुआत में स्वास्थ्य में सकारात्मक परिवर्तन आएंगे। आप खुद में एक ऊर्जा का संचार महसूस करेंगे, जिसके चलते हर क्षेत्र में आपको अच्छे फल मिलेंगे। कुछ जातकों की रुचि आध्यात्मिक विषयों को जानने में बढ़ सकती है। पारिवारिक जीवन में सामंजस्य बना रहेगा। घर के छोटे सदस्यों के साथ अच्छा वक्त बिता सकते हैं। सप्ताह के मध्य में आर्थिक स्थिति सुधरेगी। आप अपनी वाणी के दम पर समाज में अपनी अलग पहचान बना सकते हैं। घर से दूर रहकर पढ़ाई या नौकरी करने वालों को घर जाने का मौका मिल सकता है। सप्ताह के अंत में साहस-पराक्रम बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र की परेशानी दूर हो सकती है। कार्यक्षेत्र में करीबी सहकर्मी से जरूरी सलाह मिल सकती है। भाई-बहनों के साथ भी आप अच्छा समय बिता सकते हैं।

उपाय- शनिवार के दिन छाया दान करें।

Kumbh Saptahik Rashifal - कुम्भ साप्ताहिक राशिफल

सप्ताह की शुरुआत चुनौतियों के साथ हो सकती है। धन से जुड़े मामलों को लेकर आपको सतर्कता बरतनी होगी। किसी अनजान शख्स को अपना राज न बताएं नहीं तो आने वाले समय में आपको बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। सप्ताह के मध्य में स्वास्थ्य में सकारात्मक बदलाव आएंगे। मानसिक शांति मिलेगी। पारिवार में अच्छा माहौल रहने की उम्मीद है। सामाजिक स्तर पर आपकी मुलाकात अच्छे लोगों से हो सकती है। सप्ताह के अंत में वाणी में प्रखरता आएगी, जिसके चलते कार्यक्षेत्र में आपका रुतबा बढ़ेगा। बेवजह की चिंताएं दूर होंगी। परिवार के किसी सदस्य को अच्छी नौकरी मिल सकती है जिससे पारिवारिक आय बढ़ने की पूरी संभावना है।

उपाय- हनुमानाष्टक का पाठ करना आपके लिए शुभ रहेगा।

Meen Saptahik Rashifal - मीन साप्ताहिक राशिफल

सप्ताह की शुरुआत अच्छी रहेगी। निवेश का लाभ अब आपको हो सकता है। पैसे को खर्च करने से ज्यादा बचत करने की सोचें। आपका बचाया हुआ धन आपके और आपके परिवार के काम आएगा। पारिवारिक जीवन में भी संतुलने बना रहेगा, बड़े भाई-बहनों में से किसी की जरुरी सलाह आपको किसी मुश्किल परिस्थिति से बाहर निकाल सकती है। व्यापार को विस्तार देने का विचार बनाएंगे। सप्ताह के मध्य में धन हानि की संभावना है, किसी ऐसे काम में इस दौरान पैसा न लगाएं जिसके बारे में आपको जानकारी न हो। यदि कोई ऐसा बिजनेस करते हैं जिसका संबंध विदेशों से भी है तो इस समय लाभ मिल सकता है। सप्ताह के अंत में बिगड़ते काम बनने लगेंगे। स्वभाव में लचीलापन होगा जिसके कारण लोग आपकी ओर आकर्षित होंगे। स्वास्थ्य को लेकर इस समय सावधानी बरतें, आवश्यकता से ज्यादा भोजन या आराम आपके लिए इस अवधि में घातक हो सकता है।

उपाय- केले के पेड़ की पूजा करें।

Web Title: weekly horscope of 6 july to 12 july jaane apna saptahik rahifal 6 july se 12 july tak

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे