Vrischika Sankranti 2019: कब है वृश्चिका संक्रांति, जानिए शुभ मुहूर्त और महत्व

By मेघना वर्मा | Published: November 14, 2019 10:50 AM2019-11-14T10:50:55+5:302019-11-14T11:50:44+5:30

vrischika sankranti 2019 date: इस दिन भगवान सूर्य की उपासना की जाती है। साथ ही सूर्योदय के समय उन्हें अर्घ्य दिया जाता है। सिर्फ यही नहीं सुबह उठकर विष्णु भगवान की पूजा करना शुभ होता है।

Vrischika Sankranti 2019: vrischika sankranti puja shubh muhurat date time and significance | Vrischika Sankranti 2019: कब है वृश्चिका संक्रांति, जानिए शुभ मुहूर्त और महत्व

Vrischika Sankranti 2019: कब है वृश्चिका संक्रांति, जानिए शुभ मुहूर्त और महत्व

Highlightsज्योतिष शास्त्र की मानें तो 12 राशियों के में सूर्य के प्रवेश को संक्रांति कहते हैं। इस दिन भगवान सूर्य की उपासना की जाती है।

हिन्दू धर्म में ग्रहों और नक्षत्रों को काफी महत्ता दी जाती है। कोई भी शुभ काम करने से पहले हम ग्रहों की चाल और शुभ मुहूर्त को जरूर देखा जाता है। सूर्यदेव की चाल को भी हम हर कार्य से पहले जरूर देखते हैं। सूर्य के तुला राशि से वृश्चिक राशि में प्रवेश करने के वृश्चिका संक्राति कहा जाता है। 

इस साल वृश्चिका संक्रांति 17 नवंबर को पड़ रही है। इस दिन भगवान सूर्य की उपासना की जाती है। साथ ही सूर्योदय के समय उन्हें अर्घ्य दिया जाता है। सिर्फ यही नहीं सुबह उठकर विष्णु भगवान की पूजा करना शुभ होता है। आइए आपको बताते हैं क्या है वृश्चिका संक्राति का शुभ मुहूर्त।

वृश्चिका संक्रांति का शुभ मुहूर्त

वृश्चिका संक्रांति तिथि-  17 नवंबर
वृश्चिका संक्रांति पुण्य कला- 6:48 AM - 12:12 PM
वृश्चिका संक्रांति महापुण्य कला- 6:48 AM - 8:36 AM


क्या होती है संक्रांति

ज्योतिष शास्त्र की मानें तो 12 राशियों के में सूर्य के प्रवेश को संक्रांति कहते हैं। सूर्य 12 राशियों में, मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुम्भ और मीन राशियों में प्रवेश करते हैं। जिस तरह जब सूर्य मकर राशि में प्रवेश करता है तो मकर संक्रांति मनाई जाती है। उसी तरह जब सूर्य वृश्चिक राशि में प्रवेश करता है तो इस दिन वृश्चिक राशि मनाई जाती है।

English summary :
In Hinduism, planets and constellations are given great importance. Before doing any auspicious work, we definitely see the movement of planets and auspicious time. We definitely see the movement of Suryadev before every action. The entry of Scorpio in the zodiac sign of the Sun is called Vrishika Sankranti.


Web Title: Vrischika Sankranti 2019: vrischika sankranti puja shubh muhurat date time and significance

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे