जनवरी 2023 में विवाह मुहूर्त, जानिए नए साल के पहले महीने में कब-कब बजेगी शहनाई, देखें लिस्ट

By रुस्तम राणा | Published: December 29, 2022 03:12 PM2022-12-29T15:12:25+5:302022-12-29T15:12:25+5:30

खरमास के कारण विवाह एवं अन्य प्रकार के मांगलिक कार्यों में विराम लग गया है। जनवरी 2023 की 14 तारीख को खरमास समाप्त हो जाएगा और 15 जनवरी मकर संक्रांति से पुनः मागलिक कार्य प्रारंभ हो जाएंगे। 

Vivah Muhurat list January 2023 | जनवरी 2023 में विवाह मुहूर्त, जानिए नए साल के पहले महीने में कब-कब बजेगी शहनाई, देखें लिस्ट

जनवरी 2023 में विवाह मुहूर्त, जानिए नए साल के पहले महीने में कब-कब बजेगी शहनाई, देखें लिस्ट

Vivah Muhurat January 2023: हिन्दू शास्त्रों में विवाह के लिए शुभ मुहूर्त का विचार किया जाता है। अगर आप नए साल के पहले माह जनवरी 2023 में विवाह करने की सोच रहे हैं तो सबसे पहले ये देख लीजिए कि विवाह मुहूर्त जनवरी 2023 में कब-कब हैं। नए वर्ष में विवाह के लिए काफी शुभ मुहूर्त हैं। आप अपनी सहूलियत के हिसाब से विवाह का मुहूर्त तय कर सकते हैं। 

दरअसल,  खरमास के कारण विवाह एवं अन्य प्रकार के मांगलिक कार्यों में विराम लग गया है। जनवरी 2023 की 14 तारीख को खरमास समाप्त हो जाएगा और 15 जनवरी मकर संक्रांति से पुनः मागलिक कार्य प्रारंभ हो जाएंगे। 

वैसे जनवरी में विवाह के कुल 9 शुभ मुहूर्त हैं। नए साल में आप अपने नए घर में गृह प्रवेश भी कर सकते हैं। गृह प्रवेश के लिए नए साल के पहले मास में कुल चार मुहूर्त बताए गए हैं। आइए जानते हैं जनवरी 2023 में कब-कब विवाह के शुभ मुहूर्त के योग हैं।

जनवरी 2023 में विवाह मुहूर्त की लिस्ट

15 जनवरी 2023 - मुहूर्त - शाम 7.12 बजे से - सुबह 07.17 बजे तक (16 जनवरी)
16 जनवरी 2023 - मुहूर्त - सुबह 07.17 बजे से - सुबह 10.32 बजे तक 
18 जनवरी 2023 - मुहूर्त - सुबह 07.17 बजे - शाम 05.23 बजे तक
19 जनवरी 2023 - मुहूर्त - 08.38 बजे से - शाम 11.04 बजे तक 
25 जनवरी 2023 - मुहूर्त - 08.05 बजे से - 07.15 बजे तक (26 जनवरी)
26 जनवरी 2023 - मुहूर्त - सुबह 07.15 बजे से - सुबह 07.15 बजे तक, 27 जनवरी
27 जनवरी 2023 - मुहूर्त - सुबह 07.15 - शाम 12.42 बजे तक
30 जनवरी 2023 - मुहूर्त - शाम 10.15 बजे से - सुबह 07.13 बजे तक (31 जनवरी)
31 जनवरी 2023 - मुहूर्त - सुबह 07.13 बजे से - सुबह 12.55 (01 फरवरी)

जनवरी 2023 गृह प्रवेश मुहूर्त

25 जनवरी 2023 - शाम 08.05 बजे से - सुबह 07.15 बजे तक (जनवरी 26)
26 जनवरी 2023 - सुबह 07:15 बजे से - सुबह 10:28 बजे तक
27 जनवरी 2023 - सुबह 09:10 बजे से - शाम 06:37 बजे तक
30 जनवरी 2023 - रात 10:15 बजे से - सुबह 07:13 बजे तक (जनवरी 31)

जनवरी 2023 मुंडन शुभ मुहूर्त

23 जनवरी 2023 - सुबह 07.13 बजे से - 07.13 बजे तक (जनवरी 24)
27 जनवरी 2023 - शाम 06.37 बजे से - सुबह 07.12 बजे तक (जनवरी 28)

Web Title: Vivah Muhurat list January 2023

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे