Vastu Tips: घर की इस दीवार पर लगी हो घड़ी तो फौरन निकाल फेंके, वरना शुरू हो जाएगा खराब समय

By मेघना वर्मा | Published: November 30, 2019 08:06 AM2019-11-30T08:06:01+5:302019-11-30T08:06:01+5:30

आज के समय में काफी स्टाइलिश और ट्रैंडी घड़ियां चलन में हैं। मगर घड़ियों को रखने के लिए भी वास्तु टिप्स का इस्तेमाल करना चाहिए। आज हम आपको कुछ ऐसे ही टिप्स देने जा रहे हैं जिन्हें आप अपने घर के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। 

Vastu Tips: vastu tips for how to position a wall clock in your home in hindi | Vastu Tips: घर की इस दीवार पर लगी हो घड़ी तो फौरन निकाल फेंके, वरना शुरू हो जाएगा खराब समय

Vastu Tips: घर की इस दीवार पर लगी हो घड़ी तो फौरन निकाल फेंके, वरना शुरू हो जाएगा खराब समय

Highlightsघर पर लगाई जाने वाली दीवार घड़ी को भी वास्तु के हिसाब से रखना जरूरी होता है। घड़ियों को रखने के लिए भी वास्तु टिप्स का इस्तेमाल करना चाहिए।

वास्तुशास्त्र के हिसाब से घर को सजाने और संवारने का अपना अलग महत्व होता है। वास्तु के हिसाब से घर में रखी जाने वाली चीजों की दिशा का ध्यान रखा जाता है। घर के दर्पण से लेकर मंदिर तक को वास्तु के हिसाब से रखा जाना शुभ माना जाता है। घर पर लगाई जाने वाली दीवार घड़ी को भी वास्तु के हिसाब से रखना जरूरी होता है। 

आज के समय में काफी स्टाइलिश और ट्रैंडी घड़ियां चलन में हैं। मगर घड़ियों को रखने के लिए भी वास्तु टिप्स का इस्तेमाल करना चाहिए। आज हम आपको कुछ ऐसे ही टिप्स देने जा रहे हैं जिन्हें आप अपने घर के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। 

इस दिशा की दीवार पर ना लगाएं घड़ी

घर में दक्षिण दिशा में घड़ी लगाना बेहद अशुभ माना जाता है। अगर आपने अपने घर की दक्षिण दीवार पर घड़ी लगाया है तो उसे जल्द से जल्द उतार फेंके। ये आपके और आपके परिवार के लिए सही नहीं हैं। इस पर आपके घर के सदस्यों पर स्वास्थ्य खराब होने का खतरा बढ़ जाता है। 

दरवाजे के ऊपर ना हो घड़ी

घड़ी को कभी भी किसी भी दरवाजे के ऊपर ना लगाएं। दरवाजे के ऊपर घड़ी लगी हो तो इसे भी फौरन उतार दें। ये वास्तुशास्त्र के हिसाब से ठीक नहीं है। इसका असर आपके घर में आने वाली सकारात्मक ऊर्जा पर पड़ता है। 

पूर्व दिशा में लगाएं घड़ी

घड़ी के लिए सबसे अच्छी दिशा पूर्व की मानी जाती है। आपके घर में पूर्व की दिशा में पूर्व की दीवार पर घड़ी लगाएं। माना जाता है कि ऐसा करना बेहद शुभ होता है। इससे घर में लक्ष्मी का अगमन होता है और पॉजिटिव एनर्जी प्रवेश करती है। 

Web Title: Vastu Tips: vastu tips for how to position a wall clock in your home in hindi

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे