बसंत पंचमी पर क्यों होती है कामदेव की पूजा? कामेच्छा बढ़ाने, वशीकरण, सौन्दर्य, अच्छे साथी के लिए 4 कामदेव मंत्र

By उस्मान | Updated: February 9, 2019 12:08 IST2019-02-09T12:08:23+5:302019-02-09T12:08:23+5:30

अगर आप किसी को आकर्षित करना चाहते हैं या कामेच्छा बढ़ाना चाहते हैं, तो कामदेव को प्रसन्न करने के लिए इन चार मंत्र का जाप करना चाहिए। 

Vasant Panchami 2019: Why Kamadeva is worshiped on Basant Panchami, Powerful Kamadeva Mantras | बसंत पंचमी पर क्यों होती है कामदेव की पूजा? कामेच्छा बढ़ाने, वशीकरण, सौन्दर्य, अच्छे साथी के लिए 4 कामदेव मंत्र

फोटो- पिक्साबे

हिंदू धर्म में बसंत पंचमी (Basant Panchami) धूमधाम से मनाई जाती है। इस साल बसंत पंचमी 10 फरवरी, 2019 को पड़ रही है। बसंत पंचमी वसंत की शुरुआत का प्रतीक है और हार साल माघ के पांचवें दिन पड़ता है। बसंत पंचमी के दिन लोग पीले वस्त्र पहनते हैं, पीली वस्तुओं का दान करते हैं। खेतों में भी इसदिन पीले फूल खिलेखिले दिखाई देते हैं।

बसंत पंचमी क्यों मनाते हैं?
हिन्दू पंचांग के अनुसार बसंत माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को बसंत पंचमी का पर्व मनाया जाता है। यह उत्सव पतझड़ के जाने के बाद बसंत ऋतु के आगमन की खुशी में मनाया जाता है। किन्तु हिन्दू धर्म में यह त्योहार देवी सरस्वती के आगमन दिवस के रूप में मनाया जाता है। बसंत पंचमी में मां सरस्वती की पूजा-अर्चना की जाती है।  

मां सरस्वती के साथ होती है कामदेव की पूजा
आपको बता दें कि इस दिन 'प्यार के देवता' कामदेव की भी पूजा की जाती है। वास्तव में वसंत ऋतु को कामदेव की ऋतु मानी जाती है। ऐसा माना जाता है कि इस मौसम में मनुष्य के शरीर में विभिन्न तरह के बदलाव होते हैं। इसलिए वसंत ऋतु को खुशनुमा और प्यार का मौसम भी माना जाता है।

कौन हैं कामदेव
पौराणिक कथाओं के अनुसार कामदेव को भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी का पुत्र माना जाता है। हालांकि कुछ लोग मानते हैं कि कामदेव स्वयं ब्रह्माजी के पुत्र हैं और इनका संबंध भगवान शिव से भी है। हिन्दू धर्मग्रंथों में कामदेव को प्रेम और आकर्षण का देवता कहा जाता है। ऐसा कहा जाता है कि वसंत और कामदेव काफी घनिष्ठ मित्र थे और इसी वजह से बसंत पंचमी पर कामदेव की भी पूजा की जाती है। आपको बता दें कि बसंत पंचमी को रतिकाम महोत्सव भी कहा जाता है क्यों कि इस दिन कामदेव के साथ ही उनकी पत्नी रति की भी पूजा होती है। 

प्रेम और आकर्षण के देवता है कामदेव
पौराणिक काल की कई कहानियों में कामदेव का उल्लेख मिलता है। जितनी भी कहानियों में कामदेव के बारे में जहां कहीं भी उल्लेख हुआ है, उन्हें पढ़कर एक बात जो समझ में आती है वह यह कि कि कामदेव का संबंध प्रेम और कामेच्छा से है। अगर आप किसी को आकर्षित करना चाहते हैं या कामेच्छा बढ़ाना चाहते हैं, तो कामदेव को प्रसन्न करने के लिए इन चार मंत्र का जाप करना चाहिए। 

1) कामेच्छा बढ़ाने के लिए कामदेव का यह मंत्र 

'ऊँ कामदेवाय विद्महे, रति प्रियायै धीमहि, तन्नो अनंग प्रचोदयात‍्'

2) दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ाने, अच्छे जीवनसाथी के लिए कामदेव मंत्र 

'ऊँ नमो भगवते कामदेवाय यस्य यस्य दृश्यो भवामि यस्य यस्य मम मुखं पश्यति तं तं मोहयतु स्वाहा'

3) सौन्दर्य और आकर्षण बढ़ाने के लिए कामदेव मंत्र

ॐ द्राँ द्रीँ द्रौँ स: शुक्राय नम:

ॐ शं सम्मोहनाय फट्

4) वशीकरण के लिए कामदेव का मंत्र 

'ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं ग्लौं गं गणपतये वर वरदं सर्व जनं मे वशमानाय स्वाहा' 

Web Title: Vasant Panchami 2019: Why Kamadeva is worshiped on Basant Panchami, Powerful Kamadeva Mantras

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे