लाइव न्यूज़ :

सालाना 500 करोड़ के चढ़ावे के साथ वैष्णो देवी देश का दूसरा अमीर मंदिर, इन 7 वजहों से दुनिया भर में प्रसिद्ध

By गुलनीत कौर | Updated: October 22, 2018 12:06 IST

साल भर में 80 लाख से लेकर एक करोड़ तक श्रद्धालु दर्शन के लिए वैष्णो देवी के मंदिर आते हैं।

Open in App

साल में दो बार नवरात्रि का त्यौहार आता है और इन दिनों में ही सभी देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिलती है। पास पड़ोस के छोटे मंदिरों से लेकर प्राचीन देवी मंदिरों और शक्तिपीठों पर भी भक्तों का तांता लगता है। लेकिन एक देवी मंदिर ऐसा है जिसे भक्तों की भीड़ देखने के लिए किसी खास मौके की आवश्यकता नहीं है। यहां साल भर भक्तों का आना लगा रहता है। 

हम बात कर रहे हैं भारत के उत्तरी हिस्से में बसे जम्मू के देवी मंदिर 'वैष्णो देवी' की। सर्दी हो या गर्मी, धूप हो या बरसात, नवरात्रि हो या ना हों, इस मंदिर में भक्तों की भीड़ अक्सर देखने को मिलती है। और जब बात किसी त्यौहार की हो तो यह भीड़ इतनी बढ़ जाती है कि मंदिर में पांव तक रखने की जगह नहीं मिलती है।

500 करोड़ का दान

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक वैष्णो देवी देश का दूसरा ऐसा मंदिर है जहां करोड़ों के हिसाब से चढ़ावा चढ़ता है। मंदिर में साला 500 करोड़ का दान आता है जिसकी वजह से इस देवी मंदिर को देश का दूसरा सबसे अमीर मंदिर बताया जा रहा है। पहले नंबर पर दक्षिण भारत का 'पद्मनाभ स्वामी मंदिर' है। यह मंदिर भगवान विष्णु को समर्पित है। 

लाखों की संख्या में श्रद्धालु

देश के दूसरे सबसे अमीर मंदिर में साल भर श्रद्धालुओं का आना लगा रहता है। यहां हर मौसम में श्रद्धालु आते हैं। गर्मियों के छुट्टियों में श्रद्धालु सबसे अधिक आते हैं। रिपोर्ट की मानें तो साल भर में 80 लाख से लेकर एक करोड़ तक श्रद्धालु दर्शन के लिए वैष्णो देवी के मंदिर आते हैं। दान के रूप रुपयों के साथ मंदिर में सोने-चांदी का भी भारी मात्रा में चढ़ावा चढ़ता है।

कहां जाता है दान?

वैष्णो देवी मंदिर से जुड़ी हर एक गतिविधि पर एक ट्रस्ट का कंट्रोल है। यह मंदिर का अपना खुद का ट्रस्ट है। चढ़ावे में आया धन या अन्य महंगी वस्तुओं की देख-रेख इस ट्रस्ट द्वारा ही की जाती है। दान की हुई रकम को कहां इस्तेमाल करना है, पुजारियों की तनख्वा से लेकर श्रद्धालुओं तक जाने वाला प्रसाद का अखार्च, सभी ट्रस्ट की निगरानी में किया जाता है।

ये भी पढ़ें: यहां जानें करवा चौथ की तिथि और पूजा का शुभ मुहूर्त, पूजा के समय इन नियमों का जरूर करें पालन

क्यों प्रसिद्ध है वैष्णो देवी मंदिर?

- आदिशक्ति रूपा से जुड़ा यह मंदिर केवल देश ही नहीं विदेश में भी प्रसिद्ध है। भक्तों में यह मान्यता है कि यहां आने वाले की पुकार देवी जरूर सुनती है और उनके दुःख-दर्द दूर करती है- इस मंदिर से जुड़ी एक कथा के कारण यह भक्तों के बीच प्रसिद्ध है। यह कथा पंडित श्रीधर से जुड़ी है जो कि बेहद गरीब था। इस पंडित के घर कन्या रूप में देवी ने दर्शन दिए थे- कन्या रूप में आई देवी को भैरो नाथ ने पहचान लिया और उसे पकड़ने के लिए दौड़ा। भैरो नाथ से बचती हुई कन्या एक गुफा में छिप गई। यह गुफा आज भी वैष्णो देवी मंदिर में मौजूद है- इस गुफा को हजारों वर्ष पुराना बताया जाता है। कहते हैं हर आकार (मोटा या पतला) का व्यक्ति इस छोटी सी गुफा के भीतर आसानी से जा सकता है। इसे देवी का चमत्कार माना जाता है- महाभारत काल में भी इस मंदिर का वर्णन किया गया है जहां युद्ध से पहले अर्जुन ने माता वैष्णो देवी को याद किया था और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया था- कहा यह भी जाता है कि सिखों के 10वें गुरु, गुरु गोबिंद सिंह भी यहां आए थे। हर साल बड़ी संख्य में सिख श्रद्धालु भी यहां आते हैं- नवरात्रि के दिनों में इस मंदिर के दर्शन का महत्व और भी बढ़ जाता है। इस दौरान यहां भारी भीड़ देखने को मिलती है

टॅग्स :वैष्णो देवी मंदिरट्रिप आइडियाज
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठजय माता की: पहले घर की माता की जय करो 

कारोबारवैष्णो देवी रोपवे के खिलाफ एक और बंद कामयाब रहा, आखिर क्यों हो रहा प्रदर्शन?

क्राइम अलर्टमाता वैष्णो देवी भवन की सुरक्षा में बड़ी चूक, गर्भगृह, पवित्र गुफा, प्राचीन गुफा, अटका आरती स्थल व चरणामृत स्थल की वीडियो और तस्वीरें इंटरनेट पर किया शेयर

पूजा पाठVaishno Devi Temple: मां वैष्णो देवी मंदिर की गुफा भक्तों के लिए फिर से खोली गई, अब भक्त कर सकेंगे दर्शन

भारतवैष्णो देवी मेडिकल कालेज में प्रवेश का मुद्दा सरकार ने सुलझाया?, एमबीबीएस कोर्स चलाने की अनुमति वापस

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग