लाइव न्यूज़ :

भारत के इस गांव में नहीं होती भगवान हनुमान की पूजा, लोग रहते हैं उनसे नाराज

By मेघना वर्मा | Updated: May 8, 2018 09:18 IST

एक ओर जहां पूरा देश हनुमान जी की भक्ति में डूबा रहता है वही इस गांव के लोग हनुमान जी की पूजा अर्चना नहीं करते हैं, इतना ही नहीं यहां भगवान का कोई मंदिर भी नहीं है। 

Open in App

कहते हैं इंसान की गलती की सजा उसे इसी धरती पर मिलती है। भारतीय मान्यताओं के अनुसार भगवान हर इंसान को उसके कर्म का फल देता है फिर चाहे वो अच्छा कर्म हो चाहे बुरा। लेकिन क्या आपाने कभी सोचा है कि अगर यही गलती भगवान करें तो उन्हें कौन सजा देगा? उनके भक्त? जी हां, आज हम आपको ऐसे ही एक जगह के बारे में बताने जा रहे हैं जहां भगवान हनुमान से नाराज लोग उनकी पूजा नहीं करते। भारत के इस गांव में हनुमान को छोड़ कर अन्य सभी भगवान की प्रतिमाएं और मंदिर देखे जा सकते हैं। आइये हम आपको बताते हैं क्या है पूरा माजरा...

उत्तराखंड के चमोली जिले में  है ये गांव

यहगांव उत्तराखंड के चमोली जिले में मौजूद है। चमोली जिले के गांव द्रोणागिरी में हनुमान जी की पूजा वर्जित है। एक ओर जहां पूरा देश हनुमान जी की भक्ति में डूबा रहता है वही इस गांव के लोग हनुमान जी की पूजा अर्चना नहीं करते हैं इतना ही नहीं यहां भगवान का कोई मंदिर भी नहीं है। 

यह भी पढ़ें: हनुमान चालीसा से ही नहीं, इन मंत्रों के जाप से भी होती है हनुमत कृपा

हनुमान से भक्त यहां हैं नाराज

कहते हैं जब लक्ष्मण मूर्छित हुए थे तो उनको बचाने के लिए हनुमान ने द्रोणगिरी पर्वत का भी एक हिस्सा उठा लिया था और उस हिस्से को लेकर चले गए थे। यहां के लोगों की इस पर्वत से काफी आस्था जुड़ी हुई थी, इस वजह से गांव के लोग हनुमान जी से नाराज हैं और उनकी पूजा नहीं करते हैं। इसके साथ-साथ एक और वजह भी है जिस कारण लोग हनुमान जी की पूजा अर्चना नहीं करते हैं। जिस महिला ने हनुमान जी को संजीवनी बूटी का पता बताया था। उस महिला को समाज ने बाहर निकाल दिया था।

वर्तमान में है ये मान्यता

इस पर्वत के स्थान को लेकर लोगों के बीच अलग-अलग मत है। कुछ लोगों का मानना है कि यह पर्वत अब श्रीलंका में है तो कुछ लोगों का मानना है कि हनुमान जी ने ये पर्वत यथा-स्थान पर रख ही वापिस रख दिया था। कुछ भी हो लेकिन भारत जैसे आध्यात्मिक देश में भगवान की पूजा वर्जित जैसा शब्द ही अपने आप में अचंभित कर देने वाला होता है।    

टॅग्स :हनुमान जीपूजा पाठ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतHanuman Jayanti 2026 In Hyderabad: हनुमान जयंती को लेकर पुलिस की नई गाइडलाइन जारी, ट्रैफिक डायवर्जन, शराब पर पाबंदी और रूट मैप; पढ़ें पूरी जानकारी

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: बिना तामझाम ऐसे करें बजरंगबली की पूजा, चमक जाएगी आपकी किस्मत

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?

पूजा पाठमर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान जी?, पूंछ को हिला नहीं पाए थे भीम?

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य