लाइव न्यूज़ :

उज्जैन: गंगा दशहरा पर सन्यासियों ने पेशवाई निकाल नीलगंगा सरोवर में स्नान किया

By बृजेश परमार | Updated: May 30, 2023 21:57 IST

आयोजन गंगा दशहरा पर्व के उपलक्ष्य पर प्राचीन नीलगंगा सरोवर पर जूना अखाड़ा की तरफ से किया गया। इसमें अखाड़ा परिषद अध्यक्ष, महामंत्री सहित कई महामंडलेश्वर और साधु संत शामिल हुए।

Open in App
ठळक मुद्देधर्म नगरी उज्जैन में मंगलवार को सिंहस्थ सा नजारा देखने को मिलागंगा दशहरा पर्व पर सन्यासी अखाड़े के सन्यासियों ने पवित्र नीलगंगा से पेशवाई निकालकर यहां स्थित पवित्र सरोवर में स्नान किया

उज्जैन: धर्म नगरी उज्जैन में मंगलवार को सिंहस्थ सा नजारा देखने को मिला। सिंहस्थ महापर्व की तर्ज पर यहां गंगा दशहरा पर्व पर  सन्यासी अखाड़े के सन्यासियों ने पवित्र नीलगंगा से पेशवाई निकालकर यहां स्थित पवित्र सरोवर में स्नान किया। आयोजन गंगा दशहरा पर्व के उपलक्ष्य पर प्राचीन नीलगंगा सरोवर पर जूना अखाड़ा की तरफ से किया गया। इसमें अखाड़ा परिषद अध्यक्ष, महामंत्री सहित कई महामंडलेश्वर और साधु संत शामिल हुए।

 गंगा दशहरा पर्व पर पूर्वान्ह में सिंहस्थ की तर्ज पर एक भव्य पेशवाई(शोभायात्रा) यहां स्थित गार्डन से निकाली गई। रथ, हाथी, घोड़ो पर सवार साधु संत ने नीलगंगा से हरि फाटक ब्रिज तक शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा के प्राचीन नीलगंगा सरोवर पहुंचने पर यहां स्नान ध्यान पूजन किया। 

सिंहस्थ 2016 के उपरांत गंगा दशहरा पर यह आयोजन पंच दशनाम जूना अखाड़ा करता आ रहा है।इसमें सभी अखाड़ों के संत महंत, महामंडलेश्वर शामिल होते हैं। आयोजन के मुख्य अतिथि अखाड़ा परिषद अध्यक्ष रविन्द्र पूरी महाराज थे। वहीं सभी अखाड़ों के वरिष्ठ संतो और पदाधिकारी भी सम्मिलित हुए। 

जूना अखाड़ा के अंतराष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेम गिरी महाराज और अखाड़ा परिषद महामंत्री हरि गिरी महाराज ने बताया कि पहले नीलगंगा सरोवर एक गंदे तालाब के रूप में था जिसका महत्व समझकर हमने इसे एक सरोवर का रूप प्रदान किया है यहां बनारस की तरह गंगा जी स्वयं प्रकट हुई थी इसलिए इसका महत्व भी गंगा से कम नही है और हम सब धन्य है कि हमें यहां स्नान का अवसर मिल रहा है। 

दोपहर में अखाड़ा के शिव आकार भवन पर कांग्रेस नेता सज्जनसिंह वर्मा एवं उनके साथ महाकाल लोक में मूर्ति गिरने की जांच करने आए कमेटी के सदस्य यहां पहुंचे। उनका हरि गिरि महाराज ने केसरिया चादर ओढ़ाकर सम्मान किया। 

टॅग्स :उज्जैनगंगा दशहरा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतMadhya Pradesh: महाकाल मंदिर के पास बेगमबाग में फिर गरजा बुलडोजर: 16 अवैध इमारतें जमीदोज, हाईकोर्ट-सुप्रीम कोर्ट स्टे हटने के बाद शुरू हुई बड़ी कार्रवाई

भारतVIDEO: बेंत के 12 प्रहार से तिलमिलाए बच्चे ने की पुलिस को शिकायत, सामवेद के शिक्षक पर बालकों के संरक्षण अधिनियम के तहत FIR

क्राइम अलर्टदूसरे छात्र के बिस्तर पर क्यों सोया था?, छात्र को लाठी से पीटते हुए चिल्ला रहा वार्डन दत्तदास शेवड़े?, दर्द से मासूम की हालत खराब?, वीडियो

कारोबारक्या है जीएफआरपी?, इंदौर-उज्जैन सिक्सलेन में इस्तेमाल, जानिए कैसे करेगा काम

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स