18 जून 2019, राशिफल: आज मिथुन राशि वालों को होगा बड़ा धन लाभ, तुला वाले सेहत का रखें ख्याल, जानें दैनिक राशिफल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: June 18, 2019 08:32 AM2019-06-18T08:32:11+5:302019-06-18T08:32:11+5:30

कुंभ राशि के लोगों को आज कोई बड़ा धन लाभ हो सकता है। ग्रहीय नक्षत्रों के अनुसार आज इनका आर्थिक पक्ष काफी मजबूत दिखाई दे रहा है।

Todays horoscope, aaj ka rashifal, 18 june rashifal, 18th june 2019 horoscope in hindi, zodiac sign | 18 जून 2019, राशिफल: आज मिथुन राशि वालों को होगा बड़ा धन लाभ, तुला वाले सेहत का रखें ख्याल, जानें दैनिक राशिफल

18 जून 2019, राशिफल: आज मिथुन राशि वालों को होगा बड़ा धन लाभ, तुला वाले सेहत का रखें ख्याल, जानें दैनिक राशिफल

आज मंगलवार का दिन किन राशियों के लिए शुभ हो सकता है और किन्हें संघर्ष करना पड़ सकता है, हम यहां बताने जा रहे हैं। 18 जून को आषाढ़ कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। मंगलवार का दिन है तो हनुमान उपासना से कई कार्य संपन्न होंगे। 

मेष - आज आप अपने परिवार के करीब आएँगे। किसी से मतभेद था तो वह सुलझता हुआ दिखाई देगा। कार्यक्षेत्र में भी अच्छा वातावरण रहेगा। धन लाभ के योग बन रहे हैं। हनुमाना उपासना से आज आपके कार्य बनेंगे।

वृषभ - आज आपको कोई खुशखबरी मिल सकती है। ये कार्यक्षेत्र से जुड़ी हुई भी हो सकती है। आज सफलता के कई अवसर प्राप्त होंगे। कुल मिलाकर आज का दिन आपके लिए शुभ होगा। 

मिथुन - आज आपको करियर के लिहाज से सफलता प्राप्त होगी। आपकी कोई पुराणी कोशिश आज रंग लाएगी। दांपत्य जीवन में सुख प्राप्त होगा। यदि कोई रोग परेशान कर रहा है तो उससे कुछ राहत मिलेगी। 

कर्क - आज आपको अपनी मेहनत से कुछ अधिक परिणाम मिलेगा। इसलिए जो भी काम आए उसे अवसर समझ कर करें। अपना काम किसी और पर थोपने की कोशिश ना करें। इससे आपको ही नुकसान हो सकता है। 

सिंह - आज जीवनसाथी के साथ वक्त बिताने का अच्छा दिन है। अगर बीते समय से आपसी मतभेद चल रहा था तो उसे आज सुलझा लें। कार्यक्षेत्र में भी आपको रुके हुए कार्यों में सफलता मिल सकती है। 

कन्या - आज आप खुद में एक पॉजिटिव एनर्जी को महसूस करेंगे। आप जिस भी काम को करने जाएंगे उसे पूरे मन से करेंगे। इसलिए उसमें सफलता मिलने की संभावनाएं भी बढ़ जाएँगी। आज इस राशि की महिलाओं को कोई अच्छी खबर मिलेगी।

तुला - आज आपके स्वास्थ्य में कुछ गिरावट आ सकती है। इसलिए थोड़ा सावधान रहें। हनुमान उपासना से आपको रोग-शोक से राहत मिलेगी। आज के दिन हनुमान मंदिर जाएं और हनुमान चालीसा का पाठ अवश्य करें। 

वृश्चिक - आज के दिन आप अपने अन्दर भरपूर एनर्जी को महसूस करेंगे। हर काम को करने का जूनून होगा। कार्य लग्न से करेंगे और अच्छे परिणाम भी पाएंगे। आज जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे। परिवार के साथ कहीं घूमने का प्लान बन सकता है। 

धनु - आज आपको कोई बड़ा फैसला लेना पड़ सकता है। इस फैसले को लेते समय आप कई बार दुविधा में भी पड़ेंगे लेकिन अंत में सफल फैसला लेकर रहेंगे। ये आपके आने वाले कल को संवारेगा या फिर बिगाड़ भी सकता है। इसलिए धैर्य से फैसला लें।

मकर - आज आपका मूड कुछ बिगड़ सकता है। छोटे से कारण की से भी आपको गुस्सा आ सकता है। किसी से बात करने का अमन नहीं करेगा। मगर परिस्थिति को कंट्रोल करने के लिए मन को शांत रखने की कोशिश करें। आज आपकी आर्थिक परेशानियां सुलझ सकती हैं।

कुंभ - आज आपको कोई बड़ा धन लाभ हो सकता है। ग्रहीय नक्षत्रों के अनुसार आज आपका आर्थिक पक्ष काफी मजबूत दिखाई दे रहा है। हो सकता है कोई पहले का किया काम धन लाभ दिला दे। या फिर कोई रुका हुआ पैसा आज मिल जाए। कार्यक्षेत्र में भी आपको सफलता मिलने के पूरे योग हैं। 

मीन - आज आपका दिन बीते कई दिनों से बेहतर होगा। आज आप खुश दिखाई देंगे। खुशी का कारण आपका करियर या फिर परिवार होगा। दोनों में से किसी भी पक्ष से मिलने वाली कोई अच्छी खबर आपके चेहरे पर स्माइल ले आएगी।

Web Title: Todays horoscope, aaj ka rashifal, 18 june rashifal, 18th june 2019 horoscope in hindi, zodiac sign

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे