लाइव न्यूज़ :

आज का राशिफल: किसे होने वाला है धन लाभ और किसे रहना है सचेत, जानिए क्या कहता है 10 अप्रैल का राशिफल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 10, 2020 06:39 IST

आज का राशिफल: कुंभ राशि के जातकों को आज लापरवाही महंगी पड़ सकती है। इसलिए काम पर ध्यान दें। धनु राशि पर आलस्य छाया रहेगा। पढ़ें 10 अप्रैल का राशिफल..

Open in App
ठळक मुद्देवृश्चिक राशि के लिए आज मुश्किल भरा दिन, आत्मविश्वास में रहेगी कमीकर्क राशि को परेशान करेगा संपत्ति से जुड़ा विवाद

मेष 

आज आप सभी कार्यों को कम तरजीह देकर अपने परिवार पर ज्यादा ध्यान देंगे। माता की तबियत आपकी चिंता बढ़ा सकता है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। धन लाभ का भी योग है। कोई पुराना कर्ज वापस आ सकता है।

वृषभ

आज का दिन आपके लिए बहुत शुभ होने जा रहा है। जिस काम में भी हाथ लगाएंगे, उसे सफलतापूर्वक खत्म करने में कामयाब होंगे। कार्यस्थल पर सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। सीनियर अधिकारी खुश होंगे और यश प्राप्त होगा।

मिथुन

आप आप अलग मिजाज में होंगे। कला में रूचि होगी। अपनी पसंद की चीजों को करने में दिन बिताएंगे। हालांकि, कानूनी दस्तावेज से जुड़े किसी काम को करने में सावधानी बरतें। दिन अच्छा रहने वाला है। किसी भी नये काम या प्रोजेक्ट की शुरुआत करने से आज बचें।

कर्क

आज कानूनी और कोर्ट-कचहरी से जुड़े कार्यों में विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। संपत्ति से जुड़ा विवाद परेशान कर सकता है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। धन हानि का योग है। भावुक होने की बजाय कोई फैसला सोच-समझ कर लें। 

सिंह

आज किसी विपरीत लिंगीय व्यक्ति के प्रति आकर्षण होगा। दांम्पत्य जीवन भी अच्छा रहेगा। यश, कीर्ति और सफलता का योग बनता दिख रहा है। विरोधी पराजय होंगे। यात्रा के दौरान ध्यान रखें।

कन्या

पुराने मित्र से मुलाकात से आज का आपका दिन खास होने वाला है। कार्यस्थल या ऑफिस में हालांकि चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। टीम की गलती आपकी परेशानी बढ़ाएगी। व्यवसाय के लिए दिन अच्छा है। कुछ नया शुरू करने पर विचार कर सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

तुला

आज आप भावनाओं के भरे होंगे। किसी की बात का बुरा लग सकता है। मानसिक व्यग्रता रहेगी। आप इस भ्रम में होंगे कि आपका स्वाभिमान भंग हो रहा है। हालांकि ऐसा हो नहीं रहा है। कार्यस्थल पर जरूर कुछ चुनौतियां सामने होंगी और सीनियर अधिकारी नाराज हो सकते हैं लेकिन आपको धैर्य बनाये रखने की जरूरत है।

वृश्चिक

आज का दिन काम के लिहाज से कई चुनौतिया लेकर आया है। किसी दूसरे की गलती का खामियाजा आपको भुगतना पड़ सकता है। इसके आपके आत्मविश्वास में कमी आ सकती है। हालांकि, धैर्य बनाए रखें। अपयश का योग है। यात्रा में वाहन चलाते समय अपना विशेष ध्यान रखें।

धनु

आज आप काम नहीं करने और छुट्टी के मूड में हैं। आलस्य छाया रहेगा। आर्थिक मामले आपको परेशान कर सकते हैं। व्यापार के लिए दिन अच्छा है। ससुराल पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

मकर

आज घरेलू कामकाज आपको घेरे रहेंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन अच्छा है। वैवाहिक जीवन सुख और सुकून से बितेगा। महिला मित्र से लाभ हो सकता है। शाम को अध्यात्म की ओर रूचि बढ़ सकती है।

कुंभ

आज आपको अपने काम पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। लापरवाही महंगी पड़ सकती है। सफलता के लिए ज्यादा मेहनत की भी जरूरत है। हालांकि, इन सबके बावजूद संभव है कि नतीजे आपके मुताबिक नहीं आए। खर्च का योग है। आर्थिक हानि हो सकती है।

मीन

आपके दोस्तों या परिवार आपसे बहुत कुछ अपेक्षा कर रहे हैं। आपके लिए इन्हें पूरा करना चुनौती के समान है। हालांकि, आप इसमें सफल होंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। उतर्राध में पाचन संबंधि परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। छात्रों के लिए दिन अच्छा है। पढ़ाई में मन लगेगा। शिक्षा संबंधित कोई शुभ समाचार भी मिल सकता है।

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिष शास्त्रराशिचक्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठPanchang 02 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 02 April 2026: आज पूर्णिमा पर इन 6 राशियों की कटेगी चांदी, शुभ समाचार मिलने की संभावना

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: बिना तामझाम ऐसे करें बजरंगबली की पूजा, चमक जाएगी आपकी किस्मत

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?