शनिवार को गलती से भी ना खरीदें ये 7 चीजें, चढ़ता है कर्जा, होता है अपशगुन

By मेघना वर्मा | Published: November 23, 2019 07:23 AM2019-11-23T07:23:17+5:302019-11-23T07:23:17+5:30

वास्तुशास्त्र के अनुसार शनिवार के दिन कुछ चीजों की खरीददारी करना आपकी आर्थिक स्थिति पर असर डाल सकता है। 

things not to buy on a saturday, saturday ke totke and upay in hindi | शनिवार को गलती से भी ना खरीदें ये 7 चीजें, चढ़ता है कर्जा, होता है अपशगुन

शनिवार को गलती से भी ना खरीदें ये 7 चीजें, चढ़ता है कर्जा, होता है अपशगुन

Highlightsशनिवार का दिन शनिदेव को समर्पित होता है।इस दिन लोग शनिदेव की पूरी आस्था के साथ पूजा पाठ करते है।

शनिवार का दिन शास्त्रों में शनिदेव को समर्पित माना जाता है। इस दिन लोग भगवान शनि की पूजा करते हैं। साथ ही विधि-विधान से पूजा भी करते हैं। वहीं वास्तुशास्त्र के अनुसार शनिवार के दिन कुछ चीजों की खरीददारी करना आपकी आर्थिक स्थिति पर असर डाल सकता है। 

आज हम आपको कुछ ऐसे ही चीजों को बताने जा रहे हैं। जिन्हें शनिवार के दिन आपको नहीं खरीदना चाहिए। साथ ही कुछ नियमों का पालन भी जरूर करना चाहिए। देखें सामानों की पूरी लिस्ट

1. लोहे का समान

अक्सर आपने अपने बड़े-बुजुर्गों से सुना होगा कि शनिवार के दिन किसी भी तरह का लोहे का सामान नहीं खरीदना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि शनिवार के दिन लोहे का सामान खरीदने से शनि देव कुपित होते हैं। जिसका असर आपकी कुंडली पर भी पड़ सकता है।

2. नमक

शनिवार के दिन नमक का को भी नहीं खरीदना चाहिए। मान्यता है कि शनिवार को नमक खरीदने से घर पर कर्ज बढ़ता है। यह आपके स्वास्थ्य के लिए भी सही नहीं बताया जाता।

3. तेल

शनिवार के दिन तेल खरीदने से बचना चाहिए। इस दिन तेल का दान जरूर किया जा सकता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनिवार के दिन सरसों का या तिल का तेल खरीदना बेहद अशुभ माना जाता है।

4. काले जूते

शनिवार को भले ही आप काला वस्त्र धारण करते हों मगर गलती से भी इस दिन काले रंग की कोई भी चीज नहीं खरीदनी चाहिए। खासकर काले जूते। इसे शुभ नहीं माना जाता।

5. कैंची

शनिवार के दिन कैंची या किसी भी तरह का धारदार हथियार भी नहीं खरीदना चाहिए। मान्यता है कि शनिवार को काले रंग के जूते खरीदने से हर कार्य में असफलता मिलती है। 

6. झाड़ू

शनिवार के दिन झाड़ू खरीदने को भी अशुभ माना जाता है। मान्यता है कि शनिवार के दिन घर में झाड़ू खरदीने से घर में दरिद्रता आती है। साथ ही घर की सारी पॉजिटिविटी भी खत्म हो जाती है। 
 
7. काले तिल

शनिवार को काले तिल का दान करना शुभ माना जाता है। पीपल के पेड़ के नीचे दीया जालते समय उसमें तिल के दाने भी डाले जाते हैं मगर शनिवार को काले तिल को खरीदना शुभ नहीं माना जाता।

Web Title: things not to buy on a saturday, saturday ke totke and upay in hindi

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे