Vastu Tips 2022: नए साल की शुरुआत में जरूर कर लें वास्तु के ये 10 उपाय, सालभर आता रहेगा पैसा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: December 28, 2021 04:58 PM2021-12-28T16:58:56+5:302021-12-28T17:02:26+5:30

नए साल की शुरूआत से अगर आप ये वास्तु उपाय अपना लेते हैं तो फिर आपको वर्ष 2022 में जबरदस्त आर्थिक लाभ हो सकता है। 

these ten Vastu Tips for 2022 makes you rich | Vastu Tips 2022: नए साल की शुरुआत में जरूर कर लें वास्तु के ये 10 उपाय, सालभर आता रहेगा पैसा

वास्तु टिप्स 2022

Vastu Tips 2022 in Hindi: आप नए  साल 2022 में प्रवेश करने वाले हैं। आने वाले नए साल को अच्छा और शुभ बनाने के लिए आप कुछ विशेष वास्तु टिप्स अपना सकते हैं, जिससे आपको उसका लाभ पूरे सालभर तक मिलता रहेगा। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में वास्तु दोष होने से जीवन की तरक्की में बाधाएं आती हैं और धन भी नहीं टिकता है। अगर आप भी जीवन में सौभाग्य और समृद्धि चाहते हैं तो आपको भी वास्तु से जुड़ी इन छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। नए साल की शुरूआत से अगर आप ये वास्तु उपाय अपना लेते हैं तो फिर आपको वर्ष 2022 में जबरदस्त आर्थिक लाभ हो सकता है। 

नए साल में जरूर अपनाएं ये आसान वास्तु के उपाय

1. घर की पूर्व या उत्तर दिशा में तुलसी का पौधा अवश्य लगाएं। ऐसा करने से मानसिक, शारीरिक और आर्थिक लाभ होता है।

2. गहनों को चलते हुए कभी नहीं पहनना चाहिए। इससे तरक्की में बाधाएं आती हैं। पूर्व या उत्तर दिशा में गहने पहनना शुभ माना जाता है। कहते हैं कि इससे मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होती है।

3.  घर में भूलकर भी शीशा पश्चिम या दक्षिण दिशा में न लगाएं। माना जाता है कि ऐसा करने से प्रगति में बाधा आती है।

4. वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के चारों ओर खुला स्थान होना चाहिए। इससे धन-वैभव में बरकत होती है।

5. वास्तु शास्त्र के अनुसार, खराब दवाओं को रात के समय  ही फेंकना चाहिए। जिससे शारीरिक कष्टों से मुक्ति मिलती है।

6. वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि घर की ऊंचाई दक्षिण और पश्चिम भाग में ज्यादा और उत्तर और पूर्व भाग में कम होनी चाहिए। इससे कार्यों में जल्दी सफलता हासिल होती है।

7. पूर्व दिशा में घर की संपत्ति और तिजोरी रखना बहुत शुभ होता है और उसमें बढ़ोतरी होती रहती है।

8. उत्तर दिशा की ओर खुलने वाली अलमारी में रखे गए पैसे और आभूषण में हमेशा वृद्धि होती रहेगी।

9. सीढ़ियों के नीचे तिजोरी रखना शुभ नहीं होता है। सीढ़ियों या टायलेट के सामने भी तिजोरी नहीं रखना चाहिए। तिजोरी वाले कमरे में कबाड़ या मकड़ी के जाले होने से नकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न होती है।

10. घर की तिजोरी के पल्ले पर बैठी हुई लक्ष्मीजी की तस्वीर जिसमें दो हाथी सूंड उठाए नजर आते हैं, लगाना बड़ा शुभ होता है। तिजोरी वाले कमरे का रंग क्रीम या ऑफ व्हाइट रखना चाहिए।

Web Title: these ten Vastu Tips for 2022 makes you rich

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे