लाइव न्यूज़ :

Surya Gochar 2024: सूर्य ग्रह 15 जून को मिथुन राशि में करेगा प्रवेश, इन 6 राशिवालों को होगी अपार धन की प्राप्ति

By रुस्तम राणा | Updated: June 11, 2024 15:29 IST

Surya Gochar Mithun 2024: वर्तमान में सूर्य वृषभ राशि में विराजमान है और आगामी 15 जून को यहां से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश करेगा। इस राशि में सूर्य ग्रह 16 जुलाई तक इसी राशि में रहेगा।

Open in App

Surya Gochar 2024: ज्योतिष शास्त्र में सूर्य ग्रह को सभी ग्रहों का प्रधान माना जाता है। व्यक्ति जीवन में यह आत्मा, पिता, मान-सम्मान, राजसी जीवन, लीडर, उच्च-पद प्रतिष्ठा, सरकारी नौकरी का सूचक होता है। यह प्रत्येक माह में एक राशि से दूसरे राशि में गोचर करता है, जिसे संक्रांति के नाम से जाना जाता है। इस समय सूर्य वृषभ राशि में विराजमान है और आगामी 15 जून को यहां से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश करेगा। इस राशि में सूर्य ग्रह 16 जुलाई तक इसी राशि में रहेगा। सूर्य ग्रह के इस गोचर का प्रभाव सभी राशियों पर शुभ-अशुभ रूप से पड़ेगा। सूर्य के मिथुन राशि में आने से 6 राशिवालों की किस्मत चमकने वाली है। ये राशियां इस प्रकार हैं- 

वृषभ राशि: सूर्य ग्रह के इस गोचर से आपको आर्थिक क्षेत्र में जमकर फायदा होने की संभावना है। इस अवधि में आपको अपार धन की प्राप्ति हो सकती है। धन के मार्ग प्रशस्त होंगे। अचानक कहीं से भी धन मिल सकता है। हालांकि कुटुंब में किसी बात को लेकर कहासुनी संभव है। ऐसे में आपको अपनी वाणी में संयम रखना होगा।  

मिथुन राशि: सूर्य ग्रह का गोचर आपकी राशि में होगा। यह आपके लग्न भाव में प्रवेश करेगा, जिससे आपके व्यक्तित्व का विकास होगा। आपकी नेतृत्व क्षमता निखर कर सामने आएगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा और प्रेम संबंध भी मजबूत होंगे। किंतु वैवाहिक जीवन में कटुता का भाव आ सकता है और अहंकारी बन सकते हैं। 

कन्या राशि: सूर्य ग्रह के गोचर से आपके कार्य के क्षेत्र में सफल परिणाम मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में आ रही बाधाएं गोचर के प्रभाव से दूर होंगी।  नौकरी-करियर में तरक्की होगी, जिससे आपकी आय बढ़ेगी। इस दौरान आपके साथ ही पिता के काम भी सफल होंगे। योग्य जातकों को सरकारी नौकरी मिलने की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता है।

तुला राशि: गोचर के कारण आपके भाग्य में वृद्धि होगी। थोड़े परिश्रम में ही आपको अति सफलता मिल सकती है। धार्मिक कार्य संपन्न होंगे। नैतिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। इस अवधि में आप अपने परिजनों अथवा रिश्तेदारों या अन्य करीबी लोगों के साथ किसी तीर्थ यात्रा में जा सकते हैं। 

कुंभ राशि: गोचर के प्रभाव से आपको संतान सुख प्राप्त हो सकता है। छात्रों को विद्या का लाभ मिलेगा। प्रियतम के साथ प्रेम संबंध मजबूत होंगे। छोटे बच्चों को इस दौरान जरूरत की चीजें दान करें तो लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में परिस्थितियां आपके अनुकूल होंगी। 

मीन राशि: सूर्य के गोचर के प्रभाव से आपके सुखों में वृद्धि होगी। इस अवधि में आपकी चल-अचल संपत्ति बढ़ेगी। माता जी की सेहत का ध्यान रखें। गोचर के प्रभाव से आप इस अवधि में चल अथवा अचल संपत्ति खरीद सकते हैं। 

टॅग्स :सूर्यज्योतिषीय संकेतज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स