लाइव न्यूज़ :

Surya Gochar 2022: 15 जून से चमक सकती है इन 3 राशि वालों की किस्मत, मिथुन राशि में आ रहे हैं सूर्य देव

By रुस्तम राणा | Updated: June 13, 2022 14:51 IST

प्रत्येक ग्रह एक निश्चित अंतराल के बाद अपनी चाल बदलते हैं, इसी क्रम में सूर्य ग्रह भी हर महीने में एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करता है। 15 जून, बुधवार को सूर्य ग्रह वृष राशि से मिथुन राशि में गोचर करेंगे।

Open in App

Surya Gochar 2022 June 15: ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को सभी ग्रहों का राजा कहा जाता है। जिस प्रकार प्रत्येक ग्रह एक निश्चित अंतराल के बाद अपनी चाल बदलते हैं, इसी क्रम में सूर्य ग्रह भी हर महीने में एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करता है। 15 जून, बुधवार को सूर्य ग्रह वृष राशि से मिथुन राशि में गोचर करेंगे।

सूर्य ग्रह तेज, ऊर्जा, क्रोध, राजा, नेतृत्व, पिता, आत्मा, मान-सम्मान, पद प्रतिष्ठा, सरकारी जॉब आदि के कारक माने जाते हैं। वहीं मिथुन राशि बुध ग्रह की राशि है। बुध और सूर्य में मित्रता का भाव है। दोनों मिलकर बुधादित्य योग का निर्माण करते हैं। बुध ग्रह, संचार, बुद्धि, विवेक, चातुर्यता, गणना आदि का कारक है। ऐसे में सूर्य देव का बुध की राशि में आना 3 राशियों के लिए बेहद फायदेमंद होगा। 

सूर्य ग्रह के वृषभ राशि में गोचर से इन 3 राशियों को होगा बंपर लाभ

वृष राशि: आपकी राशि से सूर्य देव दूसरे भाव में गोचर करेंगे। इससे आप धन की बचत कर पाने में सफल होंगे। आपको आकस्मिक धन लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में भी आपको इस गोचर का भरपूर लाभ मिलेगा। आपकी प्रमोशन हो सकता है। घर में भी चहल पहल देखने को मिलेगी। आपकी वाणी में उग्रता देखने को मिल सकती है, जिसका आपको ध्यान रखना होगा।

सिंह राशि: यह गोचर आपके लिए बेहद लाभकारी सिद्ध होगा। लाभ में सूर्य देव आपको कई क्षेत्र में लाभ पहुंचाएंगे। आप अपने कार्यक्षेत्र में उपलब्धि हासिल करेंगे। विभिन्न स्रोतों से आपको धनलाभ संभव है। इस समय आपकी इनकम में बढ़ोतरी हो सकती है। यह समय किसी प्रॉपर्टी में निवेश करने के लिए अच्छा है और ऐसा करना इस दौरान आपके लिए लाभप्रद साबित हो सकता है।

कन्या राशि: आपके लिए यह गोचर किसी वरदान से कम नहीं होगा। आपकी राशि से दशम भाव सूर्य देव का आना आपके लिए अति उत्तम होगा। कार्य की दिशा में आप सफलता की सीढ़ियों पर चढ़ेंगे। नौकरी में प्रमोशन की संभावना है। कार्यक्षेत्र में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। पिताजी से आपके रिश्ते मधुर होंगे, पिताजी को किसी तरह की उपलब्धि भी हासिल हो सकती है। 

टॅग्स :सूर्यज्योतिष शास्त्रज्योतिषीय संकेतराशिचक्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठPanchang 02 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 02 April 2026: आज पूर्णिमा पर इन 6 राशियों की कटेगी चांदी, शुभ समाचार मिलने की संभावना

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: बिना तामझाम ऐसे करें बजरंगबली की पूजा, चमक जाएगी आपकी किस्मत

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?