सुहाना खान का ग्लैमरस अंदाज कर देगा फैंस को दीवाना, आप भी देखें Photo

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: October 7, 2020 12:06 PM2020-10-07T12:06:39+5:302020-10-07T12:06:39+5:30

सुहाना खान (Suhana Khan) का ग्लैमरस अंदाज सोशल मीडिया (Social Media) यूजर्स को भा रहा है। सुहाना की इस तस्वीर पर फैंस काफी कमेंट कर रहे हैं

suhana-khan-shared-latest-stunning-photo | सुहाना खान का ग्लैमरस अंदाज कर देगा फैंस को दीवाना, आप भी देखें Photo

सुहाना खान का ग्लैमरस अंदाज कर देगा फैंस को दीवाना, आप भी देखें Photo

Highlightsसुहाना इन दिनों विदेश में अपनी पढ़ाई पूरी कर रही हैंसुहाना आए दिन सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करती रहती हैं।

बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान के बच्चे सुहाना खान, अबराम खान और आर्यन खान सबसे लोकप्रिय स्टार किड्स में से एक हैं।बॉलीवुड में एंट्री किए बिना ही सोशल मीडिया पर इनके चाहने वालों की लिस्ट काफी लंबी है। शाहरुख की बच्चों मे सोशल मीडिया पर उनकी बेटी सुहाना को काफी पसंद किया जाता है।  

सुहाना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन कोई ना कोई फोटो फैंस के लिए शेयर करती रहती हैं। सुहाना की फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी होती हैं। वायरल हो रही फोटो में शाहरुख का लाडली सुहाना गार्जियस लुक देखने को मिल रहा है।

इस तस्वीर में सुहाना खान ने ब्लैक कलर का क्रॉप टॉप पहना हुआ है। इसके साथ उन्होंने डेनिम शॉर्ट्स पहने हुए हैं। फोटो में अपने बालों को संवारती नजर आ रही हैं। वह कैमरे से नजरें मिलाती नजर आ रहीं हैं।

सुहाना का ये अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रही है। सुहाना की एक बार फिर से ग्लैमरस फोटो फैंस के बीच छा चुकी है। शाहरुख की लाडली की इस फोटो पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं।

सुहाना इन दिनों विदेश में अपनी पढ़ाई पूरी कर रही हैं। सुहाना आए दिन सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करती रहती हैं। उनकी ये फोटो फैंस के बीच छा भी जाती हैं। लेकिन कई बार सुहाना फोटोज के कारण बुरी तरह से ट्रोल भी हो जाती हैं। कुछ यूजर्स उन्हें फीमेल शाहरुख खान तक बुला चुके हैं। शायद यही कारण है कि सुहाना ने ये कदम उठाया है।

सुहाना की पहली शार्ट फिल्म द ग्रे पार्ट ऑफ ब्लू रिलीज हो गई है। इस दस मिनट की फिल्म में सुहाना ने एक्टिंग टैलेंट से लोगों को प्रभावित किया।  इस फिल्म की कहानी  10 मिनट की थी। इसमें एक यंग कपल के इर्द गिर्द की कहानी थी। दो दिन के रोड ट्रिप में यह कपल अपने रिलेशनशिप की सच्चाई को फेस करता है।

Web Title: suhana-khan-shared-latest-stunning-photo

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे