लाइव न्यूज़ :

सूर्य ग्रहण 2022: 25 अक्टूबर को सूर्य ग्रहण, 4 घंटे 04 मिनट तक रहेगी ग्रहण की अवधि, जानें समय

By बृजेश परमार | Updated: October 17, 2022 20:30 IST

सूर्य ग्रहण का प्रारम्भ दोपहर 02:28:03 पर मध्य की स्थिति दोपहर 04:30:1 एवं मोक्ष सांय 06:32:01 पर होगा। मध्य की स्थिति में सूर्य का 63.2 प्रतिशत भाग ढक जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देग्रहण का प्रारम्भ दोपहर 02:28:03 पर मध्य की स्थिति दोपहर 04:30:1 एवं मोक्ष सांय 06:32:01 पर होगामध्य की स्थिति में सूर्य का 63.2 प्रतिशत भाग ढक जाएगामध्य की स्थिति में सूर्य का 32.6 प्रतिशत भाग उज्जैन में ढका हुआ दिखाई देगा

उज्जैन: आगामी सप्ताह के मंगलवार 25 अक्टूबर को आंशिक सूर्य ग्रहण होगा। ग्रहण का प्रारम्भ दोपहर 02:28:03 पर मध्य की स्थिति दोपहर 04:30:1 एवं मोक्ष सांय 06:32:01 पर होगा। मध्य की स्थिति में सूर्य का 63.2 प्रतिशत भाग ढक जाएगा। ग्रहण की अवधि 04 घण्टे 04 मिनट तक रहेगी।

शासकीय जीवाजी वेधशाला अधीक्षक डॉ. राजेन्द्र प्रसाद गुप्त के अनुसार ग्रहण यूरोप, मध्य पूर्व, उत्तरी अफ्रीका, पश्चिम एशिया, उत्तरी अटलांटिक महासागर, उत्तरी हिन्द महासागर, भारत में देखा जा सकेगा। भारत में यह ग्रहण अडंमान निकोबार द्वीप समूह तथा उत्तरी पूर्वी भारत को छोड़कर सम्पूर्ण भारत में देखा जा सकेगा। 

डॉ.गुप्त ने बताया कि आंशिक सूर्यग्रहण उस समय होता है जब चन्द्रमा, पृथ्वी और सूर्य के बीच में आंशिक रूप से आता है जिससे पृथ्वी के स्थान विशेष से देखने पर सूर्य का कुछ भाग ढंका हुआ दिखाई देता है। इस प्रकार होने वाला ग्रहण आंशिक सूर्यग्रहण कहलाता है। यह सूर्यग्रहण उज्जैन में भी देखा जाएगा।

उज्जैन में ग्रहण का प्रारम्भ सांय 04:41:01 पर मध्य की स्थिति सांय 05:38 पर होगी। ग्रहण की स्थिति में ही उज्जैन में सांय 05:53 पर सूर्यास्त हो जायेगा। मध्य की स्थिति में सूर्य का 32.6 प्रतिशत भाग उज्जैन में ढका हुआ दिखाई देगा। 

इस प्रकार उज्जैन में लगभग 1 घण्टे ही ग्रहण को देखा जा सकेगा। शासकीय जीवाजी वेधशाला में सोलर फिल्टर युक्त चश्मों से ग्रहण दिखाने की व्यवस्था रहेगी।

टॅग्स :सूर्य ग्रहणसूर्य
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठSurya Grahan 2026: साल का पहला सूर्य ग्रहण आज, कितने बजे लगेगा सूतक काल; जानें यहां

पूजा पाठSurya Gochar Kumbha Rashi 2026: कुंभ राशि में सूर्य के गोचर से बना चतुर्ग्रही योग, इन 5 राशिवालों के लिए बढ़ी मुसीबत

पूजा पाठSurya Grahan 2026: फरवरी में वलयाकार सूर्य ग्रहण, आसमान में नज़र आएगा ‘रिंग ऑफ फायर’, जानें समय, तारीख व अन्य ज़रूरी जानकारी

पूजा पाठMakar Sankranti 2026: कल सूर्य का मकर राशि में होगा गोचर, मेष समेत ये 5 राशियों के लिए अत्यंत शुभकारी समय

पूजा पाठSurya Grahan 2026: नए साल में दो सूर्य ग्रहण, जानें तारीखें, समय, सूतक काल और प्रभाव

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल