Surya Grahan 2020: सूर्य ग्रहण खत्‍म, अब यह काम सबसे ज्‍यादा जरूरी, आप भी जरूर करें

LIVE

By गुणातीत ओझा | Updated: June 21, 2020 18:03 IST2020-06-21T00:41:54+5:302020-06-21T18:03:48+5:30

सूर्यग्रहण सुबह 10 बजकर 19 मिनट पर शुरू होकर दोपहर एक बजकर 58 मिनट तक चला। ग्रहण दोपहर 12 बजकर एक मिनट पर अपने चरम पर था। रविवार सुबह इसके वलयाकार चरण को देश के उत्तरी हिस्से के कुछ क्षेत्रों में देखा जा सका जिनमें राजस्थान, हरियाणा और उत्तराखंड के इलाके शामिल हैं।

Solar Eclipse 2020: Surya Grahan 2020 in India Date and Time, check all updates here | Surya Grahan 2020: सूर्य ग्रहण खत्‍म, अब यह काम सबसे ज्‍यादा जरूरी, आप भी जरूर करें

सूर्यग्रहण सुबह 10 बजकर 19 मिनट पर शुरू होकर दोपहर एक बजकर 58 मिनट तक चला।

Highlightsसूर्यग्रहण सुबह 10 बजकर 19 मिनट पर शुरू होकर दोपहर एक बजकर 58 मिनट तक चला।ग्रहण दोपहर 12 बजकर एक मिनट पर अपने चरम पर था।

Solar Eclipse 21 June, 2020:सूर्यग्रहण सुबह 10 बजकर 19 मिनट पर शुरू होकर दोपहर एक बजकर 58 मिनट तक चला। ग्रहण दोपहर 12 बजकर एक मिनट पर अपने चरम पर था। रविवार सुबह इसके वलयाकार चरण को देश के उत्तरी हिस्से के कुछ क्षेत्रों में देखा जा सका जिनमें राजस्थान, हरियाणा और उत्तराखंड के इलाके शामिल हैं। इसके संकरे वलयाकार मार्ग में आने वाले कुछ प्रमुख स्थानों में देहरादून, कुरूक्षेत्र, चमोली, जोशीमठ, सिरसा और सूरतगढ़ शामिल हैं। देश के बाकी हिस्सों में सूर्यग्रहण आंशिक रूप से देखा गया।

दुनिया के जिन अन्य हिस्सों में पूर्ण सूर्यग्रहण दिखा, वे कांगो, सूडान, इथियोपिया, यमन, सऊदी अरब, ओमान, पाकिस्तान और चीन हैं। सूर्य ग्रहण अमावस्या के दिन होता है, जब चंद्रमा, पृथ्वी और सूर्य के बीच में आ जाता है और जब तीनों खगोलीय पिंड एक रेखा में होते हैं। वलयाकार सूर्य ग्रहण तब होता है जब चंद्रमा का कोणीय व्यास सूर्य से कम हो जाता है जिससे चंद्रमा सूर्य को पूरी तरह से नहीं ढक पाता है। इसके परिणामस्वरूप, चंद्रमा के चारों ओर सूर्य का बाहरी हिस्सा दिखता रहता है, जो एक वलय का आकार ले लेता है। यह ‘अग्नि-वलय’ की तरह दिखता है।

दिल्ली में नेहरू तारामंडल की निदेशक एन रत्नाश्री ने कहा कि यहां बादलों के कारण सूर्यग्रहण की दृश्यता बाधित हुई। कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के मद्देनजर सामाजिक दूरी के नियमों के कारण भी सूर्य ग्रहण देखने का मजा किरकिरा हुआ। रत्नाश्री ने कहा कि सूर्यग्रहण देखने के लिए नेहरू तारामंडल के मैदान में उपकरण लगाया गया था। सूर्य ग्रहण को नेहरू तारामंडल के यूट्यूब पेज पर वेबकास्ट और लाइव-स्ट्रीम भी किया गया।

उन्होंने कहा कि अगला पूर्ण सूर्यग्रहण दिसंबर 2020 में दक्षिण अमेरिका में देखा जा सकेगा। इसके बाद, 2022 में भी एक सूर्यग्रहण पड़ेगा, लेकिन भारत से इसे मुश्किल से ही देखा जा सकेगा। दक्षिण दिल्ली नगर निगम में अध्यापक हरप्रीत कौर ने कहा कि उन्होंने सूर्य ग्रहण देखने के लिए दूरबीन का प्रबंधन किया था, लेकिन बादलों की वजह से सूर्य ग्रहण सही से दिख नहीं पाया। कुछ लोग इस खगोलीय घटना के साक्षी बनने के लिए हरियाणा के कुरुक्षेत्र भी गए, जहां सूर्य ग्रहण स्पष्ट रूप से दिखाई दिया। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग में वैज्ञानिक अरविंद रानाडे भी दिल्ली से 150 किलोमीटर दूर कुरुक्षेत्र गए। उन्होंने बताया कि उन्होंने स्पष्ट रूप से सूर्य ग्रहण देखा।

LIVE

Get Latest Updates

21 Jun, 20 : 06:04 PM

ग्रहण खत्म अब ये काम जरूर करें

  • ग्रहण के बाद तुलसी पौधा की पूजा कर दीपक जरूर जलाएं, ऐसा करने से ग्रहण दोष समाप्त होता है। घर में शांति आती है।
  • पितृदोष से मुक्ति के लिए सूर्य ग्रहण के बाद भगवान शिव का गंगाजल से अभिषेक करें
  • पका भोजन अगर बच गया है तो फेकने के बजाय तुलसी पत्र या कुश डाल दें। इससे ग्रहण का दुष्प्रभाव नहीं पड़ता। ग्रहण के बाद गंगाजल छिड़क कर भोजन कर सकते हैं।
  • ग्रहण की समाप्ति पर मंदिरों में विशेष साफ-सफाई के उपरांत ही पूजा आरंभ होगी। घरों में भी यही करें पूजा-पाठ वाले स्थान को अच्छी तरीके से साफ सफाई करने के बाद ही पूजन करें।

21 Jun, 20 : 03:02 PM

ग्रहण के बाद गंगा जल से घर को करें शुद्ध

ग्रहण समाप्त होने के बाद पूरे घर में गंगा जल का छिड़काव करें। घर के मंदिर में मूर्तियों पर भी गंगा जल छिड़कें। घर की साफ-सफाई करें, पोछा लगाएं। इस प्रकार आपके घर से ग्रहण की काली छाया दूर हो जाएगी। 

21 Jun, 20 : 12:43 PM

ग्रहण के बाद जरूर करें ये उपाय

ग्रहण खत्म होने के बाद अमावस्या तिथि के दौरान ब्राह्मण को भोजन करवा सकते हैं। यदि यह संभव ना हो तो किसी मंदिर में आटा, घी, दक्षिणा, कपड़े या अन्य जरूरी चीजें दान कर सकते हैं। यह उपाय करने से आपके ऊपर से ग्रहण की काली छाया दूर हो जाएगी।

21 Jun, 20 : 12:06 PM

सूर्य ग्रहण 2020: पंजाब की तस्वीरें

21 Jun, 20 : 12:05 PM

Solar Eclipse: पाकिस्तान में अर्ध चांद के रूप में दिखा सूरज

21 Jun, 20 : 11:02 AM

हरियाणा में ऐसा है सूर्य ग्रहण का नजारा

21 Jun, 20 : 11:01 AM

राजस्थान में सूर्य ग्रहण

21 Jun, 20 : 11:00 AM

गुजरात में दिखा सूर्य ग्रहण.. देखें तस्वीरें

21 Jun, 20 : 10:25 AM

सूर्य ग्रहण- मुंबई में छाया अंधेरा

21 Jun, 20 : 10:11 AM

दिल्ली में सूर्य ग्रहण का नजारा

21 Jun, 20 : 10:05 AM

जम्मू-कश्मीर में ऐसा है नजारा

21 Jun, 20 : 10:02 AM

जयपुर और कुरुक्षेत्र में सूर्य ग्रहण शुरू, देखें तस्वीरें

जयपुर और कुरुक्षेत्र में दिखने लगा सूर्य ग्रहण का नजारा
जयपुर और कुरुक्षेत्र में दिखने लगा सूर्य ग्रहण का नजारा

21 Jun, 20 : 07:42 AM

मेष सूर्य ग्रहण राशिफल  (Aries Solar Eclipse Horoscope):

ग्रहण में छोटे भाई बहनों का ध्यान रखें। उन्हें आपकी आवश्यकता है तो मदद अवश्य करें। संतान को लेकर चिंता रहेगी।
 

21 Jun, 20 : 07:40 AM

वृष सूर्य ग्रहण राशिफल  (Taurus Solar Eclipse Horoscope):

परिवार का ध्यान रखें, घर के सदस्यों का यदि स्वास्थ्य खराब हैं तो उनकी अच्छे स्वास्थ्य की कामना के लिए ग्रहण के दौरान प्रार्थना करें।
 

21 Jun, 20 : 07:39 AM

मिथुन सूर्य ग्रहण राशिफल (Gemini Solar Eclipse Horoscope):

ग्रहण का सबसे ज्यादा प्रभाव आप पर रहेगा। शांत रहें बेवजह की मानसिक उलझनों से बच कर रहें। महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले किसी शुभ चिंतक की सलाह अवश्य लें।

21 Jun, 20 : 07:38 AM

कर्क सूर्य ग्रहण राशिफल  (Cancer Solar Eclipse Horoscope):

ग्रहण के दौरान जाप व ध्यान करना आपके लिए अति महत्वपूर्ण हैं। इस दौरान अनावश्यक यात्रा करने से बचे। आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है।

21 Jun, 20 : 07:34 AM

सिंह सूर्य ग्रहण राशिफल  (Leo Solar Eclipse Horoscope):

जीवनसाथी के करियर में तनाव रहेगा। बड़े भाई के स्वास्थ्य में गिरावट देखने को मिल सकती है। वहीं आपके भी आत्मविश्वास में कुछ कमी देखने को मिलेगी।

21 Jun, 20 : 07:31 AM

कन्या सूर्य ग्रहण राशिफल  (Virgo Solar Eclipse Horoscope):

पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें यदि वह बीमार चल रहें हैं तो इस ग्रहण काल में उनके अच्छे स्वास्थ्य की प्रभु से प्रार्थना करनी चाहिए। बॉस के साथ भी आपका ताल-मेल कुछ बिगड़ सकता है, वहीं ऑफिशियल स्थितियों को मजबूत करने की सलाह है।
 

21 Jun, 20 : 07:29 AM

तुला सूर्य ग्रहण राशिफल  (Libra Solar Eclipse Horoscope):

ग्रहण समाप्त होने के बाद अपनी क्षमानुसार दान अवश्य करें। बड़ी बहन यदि आपसे किसी तरह की मदद के लिए कहती हैं तो उनकी सहायता अवश्य करें।

21 Jun, 20 : 07:27 AM

वृश्चिक सूर्य ग्रहण राशिफल (Scorpio Solar Eclipse Horoscope):

जो लोग बीमार चल रहें हैं उनको ग्रहण काल के समय  भगवत्-भजन करना चाहिए। मधुमेह के रोगियों को आहार लेने की छूट हैं। नई नौकरी के लिए जो लोग प्रयासरत उनके कार्य में कुछ विलम्ब होगा।
 

21 Jun, 20 : 07:24 AM

धनु सूर्य ग्रहण राशिफल (Sagittarius Solar Eclipse Horoscope):

जीवनसाथी के साथ ताल-मेल बना कर चलें यदि दांपत्य जीवन में आपसी तनाव चल रहा हैं तो साथ बैठकर कोई पाठ करें।
 

21 Jun, 20 : 07:20 AM

मकर सूर्य ग्रहण राशिफल (Capricorn Solar Eclipse Horoscope):

मकर सूर्य ग्रहण राशिफल (Capricorn Solar Eclipse Horoscope): पुराने रोग आपको परेशान कर सकते हैं, जो विद्यार्थी वर्ग परीक्षा की तैयारी कर रहें हैं उनको परीक्षा में सफलता के लिए ग्रहण काल के दौरान ईश्वर से प्रार्थना करनी चाहिए।

21 Jun, 20 : 07:17 AM

कुम्भ सूर्य ग्रहण राशिफल (Aquarius Solar Eclipse Horoscope):

कुम्भ सूर्य ग्रहण राशिफल (Aquarius Solar Eclipse Horoscope): संतान के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें, वहीं गर्भवती महिलाएं भी विशेष तौर पर अपना ध्यान रखें ग्रहण काल के समय विधिवत सभी नियमों का पालन करें।

21 Jun, 20 : 07:14 AM

मीन सूर्य ग्रहण राशिफल (Pisces Solar Eclipse Horoscope):

मीन सूर्य ग्रहण राशिफल (Pisces Solar Eclipse Horoscope): घर पर वाद-विवाद चल रहा है तो उसे राई का पहाड़ न बनने दें बल्कि इससे निपटने का उपयुक्त मार्ग खोजना होगा पूरे परिवार के साथ मिलकर ग्रहण के दौरान पाठ करें। ग्रहण काल के समाप्त होने के पश्चात् मंदिर की  सफाई अवश्य करें।

21 Jun, 20 : 06:55 AM

यदि कुंडली में हों ये दोष, तो करें ये उपाय

जिनकी कुंडली में सूर्य दोष, मंगल दोष, राहु दोष या चन्द्र दोष है उन लोगों को सूर्य ग्रहण के दौरान अपने ईश्वर का ध्यान करना चाहिए। इससे उन्हें लाभ होगा। इसके साथ ही समस्त राशि के लोग अपनी-अपनी राशि के स्वामी के अनुसार दान करें और अपने इष्ट देव का ध्यान करें। 

21 Jun, 20 : 01:36 AM

ग्रहण के बाद जरूर करें ये उपाय

ग्रहण खत्म होने के बाद अमावस्या तिथि के दौरान ब्राह्मण को भोजन करवा सकते हैं। यदि यह संभव ना हो तो किसी मंदिर में आटा, घी, दक्षिणा, कपड़े या अन्य जरूरी चीजें दान कर सकते हैं। यह उपाय करने से आपके ऊपर से ग्रहण की काली छाया दूर हो जाएगी।

21 Jun, 20 : 01:34 AM

खराब मौसम के चलते नहीं भी दिख सकता है सूर्यग्रहण

भारत के कई हिस्सों में लागातार हो रही बारिश और खराब मौसम का असर सूर्यग्रहण की खगोलीय घटना को देखने के मजे को किरकिरा कर सकता है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक भारत के कई स्थानों में रविवार को दिन भर बारिश और बादल छाए रहने के आसार हैं।

21 Jun, 20 : 01:32 AM

सूर्य ग्रहण का आपके शहर में समय

शहरप्रारंभ का समयसमाप्त का समय
अमृतसरसुबह 10:19दोपहर 13:42
अयोध्यासुबह 10:29दोपहर 14:01
आजमगढ़सुबह 10:31दोपहर 14:04
आरासुबह 10:34दोपहर 14:07
कोलकातासुबह 10:46दोपहर 14:17
गयासुबह 10:36दोपहर 14:09
गोरखपुरसुबह 10:32दोपहर 14:05
चेन्नईसुबह 10:22दोपहर 13:41
जालंधरसुबह 10:20दोपहर 13:44
डिब्रूगढ़सुबह 11:07दोपहर 14:30
दिल्लीसुबह 10:20दोपहर 13:48
पटनासुबह 10:37दोपहर 14:09
प्रयागसुबह 10:28दोपहर 14:01
बंगलोरसुबह 10:12दोपहर 13:31
बलियासुबह 10:35दोपहर 14:06
मुंबईसुबह 10:01दोपहर 13:28
रांचीसुबह 10:37दोपहर 14:10
लखनऊसुबह 10:27दोपहर 13:59
वाराणसीसुबह 10:31दोपहर 14:04
सूरतसुबह 10:03दोपहर 13:31
हरिद्वारसुबह 10:24दोपहर 13:51
हरिद्वारसुबह 10:23दोपहर 13:50

21 Jun, 20 : 01:19 AM

लखनऊ में सूर्य ग्रहण

लखनऊ में यह सूर्य ग्रहण 12 बजकर 11 मिनट और 15 सेकेण्ड पर शुरू होगा तथा 12 बजकर 12 मिनट दो सेकेंड तक दिखेगा । यानी कि यह सूर्य ग्रहण लखनऊ वासियो के लिए मात्र 47 सेकेंड तक रहेगा।

21 Jun, 20 : 01:17 AM

अयोध्‍या सहित चारधाम मंदिरों के पट हुए बंद

राम जन्मभूमि में भी रविवार की सुबह भक्त रामलला के दर्शन नहीं कर सकेंगे। ग्रहण समाप्त होने के बाद दोपहर तीन बजे से रामलला मंदिर के पट श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे। ऐसे में 21 जून को सूर्यग्रहण के चलते महज तीन घंटे ही रामलला के दर्शन किये जा सकेंगे। ग्रहण के मोक्ष काल के बाद ही मंदिरों के कपाट खुलेंगे। उत्तराखंड में चारधाम बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री के कपाट सूतक काल में 16 घंटे बंद रहेंगे। रविवार को दो बजे के बाद मंदिरों में साफ-सफाई की जाएगी। इसके बाद ही पूजा शुरू होगी।

21 Jun, 20 : 01:04 AM

जानें किस राशि पर पड़ेगा क्या प्रभाव

मेष- मेष राशि वालों के लिए ग्रहण बहुत अच्छा नहीं है। धन हानि के साथ ही संतान की ओर से भी परेशानी बढ़ेगी। हनुमान जी की पूजा करें, चालीसा पढ़ें।

वृष- इस राशि के लिए भी ग्रहण कोई खास अच्छा नहीं है। धन की समस्या के साथ पढ़ाई आदि में मुश्किलें बढ़ेंगी। कष्टों को काटने के लिए सरस्वती देवी की पूजा करें।

मिथुन- मिथुन राशि पर ही सूर्य का ग्रहण लगने जा रहा है, ऐसे में इन राशि वालों को सुबह से ही हनुमान चालीसा या सुंदर कांड का पाठ शुरू कर देना चाहिए। मिथुन राशि वाले व्यर्थ के झगड़े से बचकर रहें, धन को सोच समझकर खर्च करें। प्रतिदिन सूर्य के मंत्रों का जाप करें और मूंग की दाल का दान करें।

कर्क- इनके लिए ग्रहण मिलाजुला असर लाएगा। एक ओर जहां ये धन हानि से परेशान होंगे, वहीं दूसरी ओर कोई अच्छी खबर भी प्राप्त होगी। भगवान शिव की पूजा करें।

सिंह- सिंह राशि वालों के लिए भी ग्रहण कोई बहुत अच्छे संकेत लेकर नहीं लेकर आ रहा। इन राशिवाले लोगों का मन परेशान रहेगा, क्रोध बढ़ेगा, जिसके कारण अपनों से भी लड़ाई झगड़े बढ़ेंगे और रिश्तों में कटुता आ सकती है। हनुमान जी की पूजा के साथ प्रतिदिन सूर्य के बीज मंत्र का जाप करें।

कन्या- इन राशिवाले लोगों थोड़ा सचेत होने की जरूरत है। इन जातकों के सुख-समृद्धि में कमी आ सकती है। वयर्थ की चिंताएं घेरेंगी, जिसके कारण चाहने के बावजूद कई जरूरी कार्य नहीं कर पाएंगे और नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। भगवान हनुमान और सूर्य की पूजा के साथ भगवान गणेश जी को भी याद करना लाभदायक रहेगा।

तुला- इनकी राशि में ग्रहण का मिलाजुला असर देखने को मिलेगा। हालांकि क्रोध के कारण बने बनाए कार्य बिगड़ सकते हैं। भगवान नारायण की पूजा के साथ गायत्री मंत्र का जाप प्रारंभ करें।

वृश्चिक- इन जातकों के लिए ग्रहण शुभ संकेत ला रहा है। इन राशि वालों के पास ढेर साला धन आने की संभावनाएं बन रही हैं। हालांकि इसके लिए काफी मेहनत की जरूरत है। हनुमान चालीसा या सुंदरकांड का पाठ करने से समस्याएं दूर हो सकती हैं। इसके साथ ही मंगल के बीज मंत्रों का जाप करें।

धनु- इस राशि वाले लोग बीमारी से परेशान हो सकते हैं। अपनी भाषा या क्रोध पर संयम नहीं रखा तो नुकसान उठाना पड़ सकता है। अपनों से रिश्तों में भी कटुता आ सकती है। भगवान शिव की पूजा, महामृत्युंजय मंत्र का जाप लाभदायक रहेगा।

मकर- इनके लिए ग्रहण मिलाजुला असर लाएगा। एक ओर जहां ये धन हानि से परेशान होंगे, खर्च अधिक होंगे और कोई रोग परेशान कर सकता है। हनुमान जी की पूजा करें। शनि की शांति के लिए भी शनि के मंत्रों का जाप करें, काले तिल का दान करें।

कुंभ- आर्थिक रूप से देखा जाए तो इस राशि वाले जातकों के लिए यह ग्रहण काफी धन लेकर आ रहा है। इस राशि वालों को काफी सारा धन प्राप्त होने वाला है। हनुमान जी की पूजा, सुंदर कांड या हनुमान चालीसा का पाठ करने अनिवार्य रूप से करें। साथ ही शनिदेव की आराधना कर उड़द की दाल दान करें।

मीन- इस राशिवालों के लिए ग्रहण आर्थिक रूप से परेशान भरा हो सकता है। परिजनों को स्वास्थ्य हानि हो सकती है, आर्थिक संकट भी आपको परेशान कर सकता है। विष्णु सहस्रनाम का पाठ जरूर करें। ग्रहण काल के बाद और प्रत्येक गुरुवार को चने की दाल का दान करने से स्थितियां अनुकूल बनेंगी और लाभदायक परिणाम सामने आएंगे।

21 Jun, 20 : 01:00 AM

शुरू हुआ सूतक काल, बंद हुए मंदिरों के कपाट

सूर्य ग्रहण के सूतक काल में मंदिरों के कपाट बंद कर दिए गए हैं। मंत्रोच्चार के साथ रविवार को ग्रहण की समाप्ति पर विधि-विधान से मंदिरों के कपाट खोले जाएंगे। मंदिर बंद कर भगवान की मूर्ति को कपड़े से ढ़क दिया गया है। 

दिल्ली Sutaktime रात 10 बजकर 20 मिनट
मुंबई  Sutaktime रात 10 बजकर 43 सेकंड
चेन्नई  Sutaktime रात 10 बजकर 22 मिनट
लखनऊ Sutaktime रात 10 बजकर 26 मिनट
कानपुर Sutaktime रात 10 बजकर 24 मिनट
कुरुक्षेत्र Sutaktime रात 10 बजकर 21 मिनट
देहरादून Sutaktime रात 10 बजकर 24 मिनट

21 Jun, 20 : 12:56 AM

कब होता है सूर्य ग्रहण

सूर्य ग्रहण तब होता है जब चंद्रमा (अमावस्या के चरण में) सूरज की आंशिक या पूरी रोशनी को रोक लेता है और उसी हिसाब से आंशिक, वलयाकार और पूर्ण सूर्यग्रहण होता है। ग्रहण के दौरान चंद्रमा की छाया पृथ्वी पर पड़ती है और घना अंधेरा छा जाता है जिसे उम्ब्रा और कम अंधेरे वाले क्षेत्र को  पेनम्ब्रा के रूप में जाना जाता है। पूर्ण सूर्य ग्रहण सूर्य ग्रहणों में सबसे दुर्लभ है। भले ही हर महीने अमावस्या आती हो, लेकिन हम ग्रहण को इतनी बार नहीं देख पाते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि पृथ्वी-सूर्य प्लेन के लिहाज से चंद्रमा की कक्षा लगभग 5 डिग्री के कोण पर झुकी हुई है। इस कारण सूर्य, चंद्रमा और पृथ्वी का संयोग (एक ही सीध में) एक दुर्लभ खगोलीय घटना के तौर पर दिखाई देता है।

21 Jun, 20 : 12:55 AM

गर्भवती महिलाएं अपने पास न रखें कोई नुकीली चीज

गर्भवती महिलाएं बालों पर कोई पिन ना लगाएं। इस दौरान महिलाओं को अपने पास कोई भी नुकीली चीज नहीं रखनी चाहिए। ग्रहणकाल में गले में तुलसी की माला या चोटी में कुश धारण कर लें। ग्रहण के समय गर्भवती चाकू, कैंची, पेन, पैन्सिल जैसी नुकीली चीजों का प्रयोग न करें। सूई का उपयोग अत्यंत हानिकारक है।किसी भी लोहे की वस्तु, दरवाजे की कुंडी आदि को स्पर्श न करें, न खोले और न ही बंद करें । ग्रहणकाल में सिलाई, बुनाई, सब्जी काटना या घर से बाहर निकलना व यात्रा करना सही नहीं है। गर्भवती ग्रहणकाल में अपनी गोद में एक सूखा हुआ छोटा नारियल (श्रीफल) लेकर बैठे और ग्रहण पूर्ण होने पर उस नारियल को नदी अथवा अग्नि में समर्पित कर दे। ग्रहण से पूर्व देशी गाय के गोबर व तुलसी-पत्तों का रस (रस न मिलने पर तुलसी-अर्क का उपयोग कर सकते हैं) का गोलाई से पेट पर लेप करें । देशी गाय का गोबर न उपलब्ध हो तो गेरूमिट्टी का लेप कर सकती हैं। 

21 Jun, 20 : 12:50 AM

दिल्ली में रविवार सुबह 10:20 बजे शुरू होगा सूर्यग्रहण, दोपहर 1:48 बजे होगा समाप्त

दिल्ली में सुबह 10:20 से दोपहर 1:48 बजे तक सूर्य ग्रहण दिखाई देगा। वहीं, दोपहर 12:01 पर सूर्य ग्रहण अपने अधिकतम प्रभाव (maximum visibility) पर होगा। इस दौरान सूर्य एक नेकलेस की तरह दिखाई देगा। सूर्य पश्चिम से पूर्व की ओर यात्रा करेगा। लोग इस सूर्य ग्रहण को वेबकास्ट (webcasts) के जरिए देख सकते हैं। यह जानकारी नेहरू मेमोरियल म्यूजियम और लाइब्रेरी की डायरेक्टर की ओर से दी गई है।

21 Jun, 20 : 12:48 AM

इन बातों का रखें खास ध्यान

सूर्य ग्रहण को नंगी आंखों से नहीं देखना चाहिए। इस दौरान सूर्य से निकलने वाली किरणें आंखों को नुकसान पहुंचा सकती हैं। इसलिए इसे देखने के लिए खास तरह से उपकरणों का प्रयोग करना चाहिए। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ग्रहण के समय किसी भी तरह का शुभ काम नहीं किया जा सकता है। ग्रहण के समय न तो कुछ खाना चाहिए और न ही कुछ पीना चाहिए। मान्यताओं के अनुसार, ग्रहण से पहले खाने-पीने की चीजों में तुलसी के पत्ते डालकर रख देने चााहिए। ग्रहण का सूतक काल लगने के दौरान घरों के मंदिरों को भी ढक देना चाहिए।

21 Jun, 20 : 12:43 AM

कहां दिखाई देगा सूर्य ग्रहण

सूर्य ग्रहण भारत, नेपाल, पाकिस्तान, सऊदी अरब, यूऐई, एथोपिया तथा कोंगों में दिखाई देगा। देहरादून, सिरसा तथा टिहरी कुछ प्रसिद्ध शहर हैं जहां पर वलयाकार सूर्यग्रहण दिखाई देगा। नई दिल्ली, चंडीगढ़, मुम्बई, कोलकाता, हैदराबाद, बंगलौर, लखनऊ, चेन्नई, शिमला, रियाद, अबू धाबी, कराची, बैंकाक तथा काठमांडू आदि कुछ प्रसिद्ध शहर हैं जहां से आंशिक सूर्य ग्रहण दिखाई देगा।

Web Title: Solar Eclipse 2020: Surya Grahan 2020 in India Date and Time, check all updates here

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे