Solar Eclipse: पूरे देश में दिखा सूर्य ग्रहण का अद्भुत नजारा, इतने घंटे तक चांद के आगोश में रहा सूरज
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 26, 2019 10:39 IST2019-12-26T08:19:39+5:302019-12-26T10:39:03+5:30

Solar Eclipse: पूरे देश में दिखा सूर्य ग्रहण का नजारा
Solar Eclipse 2019: सभी की नजरें आज सूर्य ग्रहण पर हैं। ये इस साल का आखिरी सूर्य ग्रहण रहा जो उत्तर भारत में करीब 2 घंटे 40 मिनट का रहा। ये इस साल का तीसरा सूर्य ग्रहण भी है। इससे पहले 6 जनवरी और 2 जुलाई को भी आंशिक सूर्य ग्रहण लगा था। खास बात ये भी है कि ये वलयाकार सूर्य ग्रहण है। वलयाकार सूर्य ग्रहण में सूरज पूरी तरह चांद से ढक जाने के बावजूद किसी अंगूठी की तरह नजर आता है।
धार्मिक मान्यताओं के दौरान इस ग्रहण के दौरान खाना-पीना नहीं चाहिए। साथ ही गर्भवती स्त्रियों को खास बातों का ध्यान रखना चाहिए। इस दौरान सोने की भी मनाही होती है। मान्यता है कि सूर्य ग्रहण के दौरान गर्भवती स्त्रियों को घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए। साथ ही सूर्य ग्रहण को सीधे अपनी आंखों से नहीं देंखें
Solar Eclipse 2019 LIVE Streaming
26 Dec, 19 : 11:12 AM
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी देखा सूर्य ग्रहण..शेयर की तस्वीर
Like many Indians, I was enthusiastic about #solareclipse2019.
— Narendra Modi (@narendramodi) December 26, 2019
Unfortunately, I could not see the Sun due to cloud cover but I did catch glimpses of the eclipse in Kozhikode and other parts on live stream. Also enriched my knowledge on the subject by interacting with experts. pic.twitter.com/EI1dcIWRIz
26 Dec, 19 : 09:33 AM
दुबई से सूर्य ग्रहण की तस्वीर..
Solar eclipse witnessed in Dubai. #SolarEclipsehttps://t.co/rBM3tCDaTvpic.twitter.com/y9jmsR85lu
— ANI (@ANI) December 26, 2019
26 Dec, 19 : 08:45 AM
गुजरात: अहमदाबाद में सूर्य ग्रहण
Gujarat: Solar eclipse witnessed in Ahmedabad. pic.twitter.com/EpUqIDWOpD
— ANI (@ANI) December 26, 2019
26 Dec, 19 : 08:44 AM
केरल: कोच्चि में सूर्य ग्रहण की शुरुआत..देखें तस्वीर
Kerala: Solar eclipse begins; latest visuals from Kochi. pic.twitter.com/qdt0O52ZiX
— ANI (@ANI) December 26, 2019
26 Dec, 19 : 08:44 AM
ओडिशा: भुवनेश्वर में शुरू हुआ सूर्य ग्रहण
Odisha: Solar eclipse begins; latest visuals from Bhubaneswar. pic.twitter.com/iWtol26BlA
— ANI (@ANI) December 26, 2019
26 Dec, 19 : 08:22 AM
यह सूर्य ग्रहण किसी सामान्य सूर्य ग्रहण के अनुपात में इसलिए भी खास है क्योंकि इस ग्रहण के समय सूर्य, चंद्रमा, शनि, बुध, गुरु और केतु ग्रह धनु राशि पर हैं। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार 1962 में जब सूर्य ग्रहण लगा था तब सात ग्रह एक साथ थे। इस बार 6 ग्रह साथ हैं और केवल एक की कमी है। बहरहाल, अगर आप इस ग्रहण को देखना चाहते हैं तो इसे आसानी से लाइव भी ऑनलाइन देख सकते हैं।
26 Dec, 19 : 08:22 AM
सूर्य ग्रहण का सूतक काल 12 घंटे पहले से शुरू हो जाता है। ऐसे में इस सूर्य ग्रहण का भी सूतक 25 दिसंबर की रात 8 बजे से शुरू हो चुका है। सूतक में किसी भी शुभ कार्य की मनाही होती है। साथ ही पूजा-पाठ भी नहीं करना चाहिए। मंदिर के पट बंद कर दिये जाते हैं और भगवान की मूर्ति भी नहीं छूनी चाहिए।