पांच जनवरी को लग रहा है पहला ग्रहण, खत्म होने के बाद जरूर करें ये 5 चीजें

By मेघना वर्मा | Published: January 4, 2019 04:03 PM2019-01-04T16:03:17+5:302019-01-04T16:03:17+5:30

ग्रहण खत्म करने के बाद दान करने का विशेष महत्व होता है। मान्यता है कि दान करने से ग्रहण के बाद पड़ने वाला नकारात्मक प्रभाव का असर कम होता है।

solar eclipse 2019 do these things after surya grahan | पांच जनवरी को लग रहा है पहला ग्रहण, खत्म होने के बाद जरूर करें ये 5 चीजें

पांच जनवरी को लग रहा है पहला ग्रहण, खत्म होने के बाद जरूर करें ये 5 चीजें

साल 2019 की शुरूआत हो चुकी है। इसी के साथ साल का पहला ग्रहण भी लगने वाला है। आपको बता दें साल का पहला सूर्य ग्रहण 5 जनवरी की आधी रात से शुरू होकर 6 जनवरी तक रहेगा। हालांकि भारत में यह ग्रहण दिखाई नहीं देगा मगर इसका असर अवश्य पड़ेगा। हम यहां आपको इसी असर से बचने का उपाय बताने जा रहे हैं। ग्रहण के बाद कुछ बातों का ध्यान रखकर आप ग्रहण के होने वाले हानिकारक प्रभाव से बच सकते हैं। 

ग्रहण के बाद जरूर करें ये पांच चीजें

1. ग्रहण खत्म होने वाले दिन यानी 6 जनवरी को सबसे पहले उठकर अपने घर का शुद्धीकरण करें। घर की जमीन को साफ करें। सभी चीजों को पानी से धोएं। जिन चीजों को धोना संभव नहीं उन चीजों पर गंगाजल से शुद्धीकरण जरूर करें। 

2. मंदिर की साफ-सफाई के बाद ही उसकी पूजा करें। कोशिश करें कि ग्रहण के बाद की पूजा में हवन जरूर करें। कहते हैं हवन से निकला धुएं पूरा वातावरण को शुद्ध कर देता है। इसलिए ग्रहण के बाद शुद्ध तरीके से पूजा जरूर करें। 

3. ग्रहण खत्म करने के बाद दान करने का विशेष महत्व होता है। मान्यता है कि दान करने से ग्रहण के बाद पड़ने वाला नकारात्मक प्रभाव का असर कम होता है। इसलिए ग्रहण के बाद दान जरूर करें। 

4. सूतक लगने से पहले खाने के सभी चीजों में तुलसी की पत्ती जरूर डाल दें। ऐसा करने से खाने की वो चीजें अशुद्ध नहीं होती। ग्रहण खत्म होने के बाद उन सभी तुलसी को हटाएं और उनको या तो मिट्टी में डालें या बहते जल में प्रवाहित करें। कूड़े में कतई ना फेंके। 

5. घर के मंदिर में  स्थापित किए हुए भगवान को ग्रहण खत्म होने के बाद नए वस्त्र पहनाएं। इसके अलावा गाय को रोटी खिलाने से धन की देवी मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और घर में धन-संपदा की कमी नहीं होती है।

Web Title: solar eclipse 2019 do these things after surya grahan

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे