Shattila Ekadashi 2024: षटतिला एकादशी पर ग्रह-नक्षत्र का शुभ संयोग, इन 3 राशियों पर बरसेगी कृपा
By रुस्तम राणा | Published: February 5, 2024 02:06 PM2024-02-05T14:06:52+5:302024-02-05T14:08:55+5:30
इस दिन भगवान विष्णु की तिल चढ़ाते हैं और तिल से बनी खिचड़ी का प्रसाद चढ़ाया जाता है। षटतिला एकादशी व्रत में तिल का उपयोग करना उत्तम फलदाई माना जाता है।
Shattila Ekadashi 2024: षटतिला एकादशी व्रत 06 फरवरी 2024, को रखा जाएगा। इस दिन भगवान विष्णु की विधि-विधान से पूजा की जाती है। इस दिन भगवान विष्णु की तिल चढ़ाते हैं और तिल से बनी खिचड़ी का प्रसाद चढ़ाया जाता है। षटतिला एकादशी व्रत में तिल का उपयोग करना उत्तम फलदाई माना जाता है। षटतिला एकादशी के दिन व्याघात योग, हर्ष योग और ज्येष्ठ नक्षत्र जैसे शुभ योग बन रहे हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इन शुभ योग के प्रभाव से तीन राशि के जातकों को आर्थिक लाभ के संकेत हैं। ये राशियां इस प्रकार हैं -
मिथुन राशि: षटतिला एकादशी के दिन इस राशि के जातकों पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा रहेगी। धन-संपत्ति मिलने के संकेत हैं। इस दिन आप नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। इसमें आपको आगे चलकर अच्छे परिणाम मिलेंगे। नौकरी-व्यापार के शुभ संकेत हैं। करियर में प्रमोशन हो सकता है।
सिंह राशि: एकादशी तिथि पर आपको भौतिक सुख-सुविधा का लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र से शुभ समाचार मिलने की संभावना है। वैवाहिक जीवन में चली आ रही परेशानी दूर हो सकती है। आर्थिक जीवन में अचानक से धनागमन हो सकता है। अपनी भावनाओं पर काबू रखें।
तुला राशि: एकादशी का दिन आपके लिए मंगलकारी हो सकता है। व्यापार और नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। नौकरी में आपकी तनख्वाह बढ़ सकती है। यदि आप निजी जीवन में किसी परेशानी से जूझ रहे हैं तो उसमें भी सफल परिणाम प्राप्त होंगे। इस दिन सुकून महसूस करेंगे।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारी, तथ्य और सटीकता की पुष्टि लोकमत हिन्दी नहीं करता है। इसमें दी गई सूचना विभिन्न माध्यमों से एकत्रित की गई है।