तो इस वजह से शारदीय नवरात्रि के 10वें दिन मनाया जाता है 'दशहरा'

By विवेक कुमार | Published: September 27, 2018 01:51 PM2018-09-27T13:51:20+5:302018-09-27T14:25:56+5:30

Shardiya Navratri 2018 Date, Significance & Importance in Hindi: शारदीय नवरात्रि 10 अक्टूबर, 2018 दिन बुधवार से प्रारंभ होकर 19 अक्टूबर तक चलेंगे।

Shardiya Navratri: Why do we celebrate Shardiya Navratri, date, time, significance and importance | तो इस वजह से शारदीय नवरात्रि के 10वें दिन मनाया जाता है 'दशहरा'

तो इस वजह से शारदीय नवरात्रि के 10वें दिन मनाया जाता है 'दशहरा'

हिन्दुओं में दुर्गापूजा का महत्व काफी ज्यादा है। हर साल दो बार नवरात्रि (नवरात्र) का त्यौहार पड़ता है, पहला चैत्र मास का चैत्र नवरात्रि और दूसरी बार अश्विन मास में शारदीय नवरात्रि मनाए जाते हैं। इस साल शारदीय नवरात्रि 10 अक्टूबर, 2018 दिन बुधवार से प्रारंभ हैं। देवी का यह महापर्व 19 अक्टूबर तक चलेगा।

नवरात्रि के दिनों में 9 दिन तक मां दुर्गा के 9 रूपों की पूजा-अर्चना होती है। देश के कई हिस्सों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूजा अलग-अलग अंदाज में की जाती है। वैसे इस पावन उत्सव की पूजा विशेष तौर पर रात में मनाने की परंपरा है। पूजा के साथ नौ दिनों के इस उत्सव में व्रत करने की भी परम्परा है।

शारदीय नवरात्रि का महत्व

ऋषि मुनियों ने नवरात्रि को दो भागों में बांटा है। पहला विक्रम संवत के पहले दिन यानी चैत्र मास शुक्ल पक्ष के एक से नौ तारीख तक और दूसरा छह महीने बाद आश्विन मास के शुक्ल की पहली तारीख से 9 तारीख तक इसे शारदीय नवरात्रि  कहा जाता है। आश्विन मास में मनाए जाने वाले नवरात्रों में दसवें दिन विजयादशमी यानी दशहरा का त्यौहार मनाया जाता है।

ये भी पढ़ें: नवरात्रि के नौ दिनों में भूलकर भी ना करें ये काम, बन सकते हैं पाप के भागी

शारदीय नवरात्रि की कहानी

शारदीय नवरात्रि के बारे में ऐसा भी कहा जाता है कि भगवान राम ने सबसे पहले समुद्र के किनारे मां दुर्गा की नौ दिन और रातों तक उपासना की थी। भगवान राम ने लंका पर विजय प्राप्त करने के उद्देश्य से 9 दिनों तक पूजा करने के बाद ही आगे प्रस्थान किया था।जिसके बाद भगवान राम को विजय प्राप्ति हुई थी।

इस पौराणिक कथा को आधार मानते हुए आज भी अश्विन मास में नौ दिनों तक मां दुर्गा की पूजा की जाती है और 10वें दिन दशहरा मनाया जाता है। दशहरा को अधर्म पर धर्म पर जीत के लिए भी मनाया जाता है। 

English summary :
Shardiya Navratri 2018 Date: The importance of Durga puja in Hindus is very auspicious. Every year, Navaratri (Shardiya Navratra) festival is celebrated twice, first Chaitra month Chaitra Navratri and the second time is celebrated in the month of Ashwin Shardi Navaratri. This year Sharadiy Navratri starts from 10th October, 2018 days on Wednesday. This great day of Goddess will run till October 19


Web Title: Shardiya Navratri: Why do we celebrate Shardiya Navratri, date, time, significance and importance

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे