लाइव न्यूज़ :

नवरात्रि 2018: घट स्थापना करते समय कतई ना करें ये 3 गलतियां

By मेघना वर्मा | Updated: October 9, 2018 10:58 IST

अगर आप कलश में घट स्थापना कर रहे हैं तो ध्यान रहे सबसे पहले कलश पर स्वास्तिक बनाएं। इसके बाद कलश पर मौली बांधे और उसमें जल भर लें।

Open in App

हिंदू धर्म के सबसे पवित्र नवरात्रि की शुरूआत 10 अक्टूबर से हो रही है। माता भगवती को पूजने ,मनाने एवं उनकी आराधना के साथ उनकी कृपा पाने का यह श्रेष्ठ एवं पवित्र समय होता है। अश्विन मास के शुक्ल पक्ष को मानाई जाने वाली शारदीय नवरात्रि का खास महत्व होता है। लोग ना सिर्फ 9 दिन व्रत करते हैं बल्कि तरह-तरह के कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाता है। लोग इस दिन घट स्थापना भी करते हैं लेकिन कई बार जाने-अनजाने उनसे गलतियां हो जाती हैं जिसका नुकसान भी उन्हें चुकाना पड़ता है। आज हम आपको कुछ ऐसे ही बिन्दु बताने जा रहे हैं जिन्हें घट स्थापना के समय ध्यान में रखें और भूलकर भी वो काम ना करें। 

1. हमेशा मंदिर में ही हो घट स्थापना

अक्सर लोग घर छोटा होने के कारण या मंदिर छोटी होने के कारण किसी दूसरे कमरे में या किसी दूसरी जगह पर घट स्थापना करते हैं। ऐसा करना सही नहीं। कोशिश करें कि जिस जगह आप रोज पूजा करते हों या घर की जिस भी जगह मंदिर हो उसी जगह घट की स्थापना करें।

2. साबुत सुपारी और नया सिक्का

अगर आप कलश में घट स्थापना कर रहे हैं तो ध्यान रहे सबसे पहले कलश पर स्वास्तिक बनाएं। इसके बाद कलश पर मौली बांधे और उसमें जल भर लें। अक्सर लोग कलश के अन्दर डाली जाने वाली सुपारी पर ज्यादा ध्यान नहीं देते और चटकी हुई सुपारी डाल देतें है। हमेशा साबुत सुपारी ही कलश में डालें और नए सिक्के को ही कलश में डालें। 

3. जौ को हमेशा मिट्टी के पात्र में रोंपें

घट स्थापना के बाद कलश के सामने जौ को उगाया जाता है। जिसकी 9 दिन मां के स्वरूप में पूजा की जाती है। माना ये भी जाता हैं कि इस जौ की जितनी वृद्धि होगी आपको जीवन में उतनी ही सफलता मिलेगी। मगर ध्यान रहे कि जौ को हमेशा मिट्टी के पात्र में ही रोंपें किसी अन्य पात्र में नहीं। इसका कारण ये है कि मिट्टी को हमेशा से शुद्ध माना जाता है।  

टॅग्स :नवरात्रि
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेKapil Sharma ने घर पर किया कन्या पूजन, वीडियो देख लोग हुए इमोशनल

ज़रा हटकेVIRAL: नन्ही बच्ची ने CM योगी को दिया बुलडोजर गिफ्ट, सब रह गए हैरान

पूजा पाठHappy Ram Navami 2026 Wishes: राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं, दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजें ये मैसेज

पूजा पाठChaitra Navratri 2026: कश्मीर से कन्याकुमारी तक, ऐसे मनाया जाता है भारत के विभिन्न कोनों में चैत्र नवरात्रि का उत्सव

भारतबागपत और बिजनौरः व्रत में कुट्टू से बना फलाहार खाने के बाद एडीएम समेत करीब 50 लोग बीमार?, अस्पताल में भर्ती

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल