लाइव न्यूज़ :

शनि का अमावस्या पर राशि परिवर्तन, जानिए धन और संपत्ति के लिहाज से किस राशि पर कैसा होगा प्रभाव

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 22, 2020 17:03 IST

शनि का राशि परिवर्तन: करीब ढाई साल में एक बार राशि बदलने वाले शनि इस महीने 24 जनवरी को धनु से अपनी मूल राशि मकर में प्रवेश करने जा रहे हैं। इसका सभी राशियों पर प्रभाव पड़ेगा।

Open in App
ठळक मुद्देशनिदेव कर रहे हैं मौनी अमावस्या के दिन राशि परिवर्तनसभी राशियों पर पड़ेगा इसका प्रभाव, कुंभ समेत मेष और मिथुन राशि के लिए सचेत रहने का समय

शनिदेव का जिक्र आते ही आमतौर पर लोग डर जाते हैं हालांकि, असल में वे न्याय के देवता कहे गये हैं। ऐसी मान्यता है कि वे हर व्यक्ति को उनके कर्म के ही अनुसार दंड देते हैं। शनि अगर आप पर खुश हैं तो सुख-समृद्धि के साथ-साथ धन का भी बरसना आप पर तय है लेकिन वे नाराज होते हैं कई प्रकार की मुश्किलें भी देते हैं। इन सबके बीच उनके राशि परिवर्तन का असर भी सभी लोगों पर पड़ता है। 

करीब ढाई साल में एक बार राशि बदलने वाले शनि इस महीने 24 जनवरी को धनु से अपनी मूल राशि मकर में प्रवेश करने जा रहे हैं। यह मौनी अमावस्या का भी दिन होगा। शनि के राशि परिवर्तन से जहां वृषभ और कन्या राशि वाले जातक ढैय्या से मुक्त होंगे वहीं मिथुन और तुला राशि के जातकों पर ढैय्या का प्रभाव होगा। आईए, जानते हैं शनि के राशि परिवर्तन का धन और संपत्ति के लिहाज से किस राशि पर कैसा असर होगा।

मेष: इस राशि के जातकों को आने वाले समय में आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। रोजगार के क्षेत्र में भी मुश्किल आएगी। अगर पैसे आते भी हैं तो खर्च हद से ज्यादा हो सकता है और इससे हमेशा तनाव बना रहेगा।

वृषभ: इस राशि के जातक के लिए आने वाला समय शुभ है। अष्टम ढैय्या खत्म होगी। व्यापार में लाभ होगा और कर्जों से भी मुक्ति मिलेगी।

मिथुन: इस राशि के जातकों पर शनि की अष्टम ढैय्या शुरू होगी। इससे मुश्किलें बढ़ेंगी। आपको धन की हानि होगी। परिवार में कलह और स्वास्थ्य पर भी इसका बुरा असर होगा।

कर्क: शनि के सप्तम स्थान पर आने से वैवाहिक जीवन में मुश्किलें बढ़ेंगी। मंगल और शनि के कारण आपकी आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। कहीं पैसे निवेश करने से भी आपको नुकसान हो सकता है।

सिंह: इस राशि के जातक के लिए धन के लिए लिहाज से आने वाले दिन शुभ हैं। धन लाभ के योग बन रहे हैं। शनि के राशि परिवर्तन का आपकी आर्थिक स्थिति पर बुरा प्रभाव नहीं पड़ेगा। कुल मिलाकर आपके लिए दिन अच्छा रहने वाला है।

कन्या: आपके लिए धन लाभ के योग बन रहे हैं। भूमि खरीद सकेंगे। साथ ही वाहन सुख के भी योग बन रहे हैं। मकान, जमीन या अन्य प्रॉपर्टी में पैसे निवेश करें। आपके लिए आने वाला समय शुभ रहने वाला है।

तुला: इस राशि के जातकों को आने वाले अगले कुछ दिन बेहद सतर्क रहना होगा। जातकों को धन के लिए काफी संघर्ष करना होगा। बिजनेस या कहीं और पैसे निवेश करने से पहले बहुत सतर्कता बरतें। धन हानि की आशंका है। कोई भी फैसला सोच-समझकर लें।

वृश्चिक: इस राशि के लोगों को धन लाभ के संकेत हैं। शनि की साढ़े साती खत्म हो रही है। धन, मकान और वाहन का सुख मिलेगा। कर्ज से भी आप मुक्त होंगे और आर्थिक योजनाएं सफल होंगी। मकान या जमीन भी ले सकते हैं।

धनु: इस राशि के लिए समय मिलाजुला है। आय कम होगी लेकिन खर्च बढ़ा हुआ रहेगा। वैसे, आप सभी चीजों को नियंत्रित करने में कामयाब होंगे। थोड़ा संभल कर चलने से समस्याओं से निपटने में कामयाब रहेंगे।

मकर: शनि अपनी राशि मकर में ही प्रवेश कर रहे हैं। इसलिए इस राशि के जातकों के लिए समय मिलाजुला रहने वाला है। साल के आखिर में आर्थिक चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। कर्ज लेने की भी स्थिति बन सकती है। कोर्ट-कचहरी की उलझनें आपकी मुश्किल बढ़ाएगी।

कुंभ: इस राशि के जातक को व्यवसायिक मामलों में झटका लग सकता है। शनि की साढ़े साती शुरू होने वाली है। खर्च बहुत ज्यादा होगा। दुर्घटना से भी बचें। संपत्ति बेचना चाहते हैं तो ये अच्छा समय होगा।

मीन: आर्थिक लिहाज से आने वाले दिन बहुत अच्छे नहीं हैं। खर्च बढ़ेंगे। कर्ज से आपकी चिंता बढ़ने वाली है। धन लाभ होगा जरूर लेकिन सब खर्चों में चला जाएगा।

टॅग्स :शनि देवमौनी अमावस्याहिंदू त्योहार
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: बिना तामझाम ऐसे करें बजरंगबली की पूजा, चमक जाएगी आपकी किस्मत

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: 1 या 2 अप्रैल, कब मनाई जाएगी हनुमान जयंती? दूर करें अपना कन्फ्यूजन

कारोबारApril 2026 Festival List: बैसाखी से बिहू तक, अप्रैल 2026 में छुट्टियों का पिटारा, चेक करें त्योहारों की पूरी लिस्ट

पूजा पाठHappy Ram Navami 2026 Wishes: राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं, दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजें ये मैसेज

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य