लाइव न्यूज़ :

Shani Jayanti 2022: शनि जयंती कल, इस शुभ अवसर पर राशि के अनुसार करें दान, सभी परेशानियों से मिलेगा छुटकारा

By रुस्तम राणा | Updated: May 29, 2022 14:21 IST

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनि जयंती के दिन राशि के अनुसार, कुछ विशेष उपाय करने से जातकों को शुभ परिणाम प्राप्त होते हैं और सभी तरह की परेशानियां दूर होती हैं।

Open in App

Shani Jayanti 2022: शनि जयंती 30 मई, सोमवार को मनाई जाएगी। हिंदू पंचांग के अनुसार, प्रत्येक वर्ष ज्येष्ठ अमावस्या के दिन मनाई जाती है। धार्मिक मान्यता है कि इसी दिन न्याय के देवता शनिदेव और कर्मफल दाता शनि देव का जन्म हुआ था। शनि जयंती के दिन शनि मंदिरों में उनके भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिलती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनि जयंती के दिन राशि के अनुसार, कुछ विशेष उपाय करने से जातकों को शुभ परिणाम प्राप्त होते हैं और सभी तरह की परेशानियां दूर होती हैं। आइए जानते हैं शनि जयंती पर राशि के अनुसार उपाय - 

मेष राशि

शनि जयंती पर मेष राशि के जातक सरसों का तेल और काले तिल का दान करना चाहिए। इस उपाय से आपकी कुंडली में शनि देव मजबूत होंगे।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातक शनि जयंती के दिन शनि मंदिर जाकर शनि चालीसा का पाठ करना चाहिए। इस उपाय से आपको संकटों से मुक्ति मिलेगी।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातक किसी जरूरतमंद व्यक्ति को शनि जयंती पर काले कपड़े दान करना चाहिए। इस उपाय से आपको शनि दोष से मुक्ति मिलेगी। 

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों पर ढैय्या चल रही है, इसलिए इन जातकों को शनि जयंती के दिन उड़द की दाल, तेल और तिल का दान करना अति लाभकारी रहेगा। 

सिंह राशि

सिंह राशि के जातक शनि जयंती पर शनि महाराज की पूजा के दौरान ॐ वरेण्याय नमः मंत्र का जाप करना चाहिए। इस उपाय से आपको कर्मफलदाता का आशीर्वाद प्राप्त होगा।

कन्या राशि

शनि जयंती पर कन्या राशि के जातक गरीबों को छाता और जूते दान कर सकते हैं। इस उपाय से आपकी परेशानियां दूर हो सकती हैं।  

तुला राशि

तुला राशि के जातक शनि जयंती पर जरूरतमंदों को काले कपड़े, छाता और सरसों का तेल दान कर सकते हैं। इस उपाय से आपके समस्त प्रकार के कष्ट दूर हो सकते हैं।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों पर भी शनि की ढैय्या चल रही है। वे शनि जयंती पर लोहे की चीजों का दान करें। आपको अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। 

धनु राशि

धनु राशि वाले जातक इस दिन शनि मंत्र 'ऊँ प्रां प्रीं प्रौं सः शनये नमः' का जाप करें। इससे आप पर न्याय के देवता की कृपा बनी रहेगी। 

मकर राशि

मकर राशि वालों पर शनि की साढ़े साती चल रही है। वे शनि जयंती के दिन पशु-पक्षियों को दाना-पानी दें। यह उपाय आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगा।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों पर भी शनि की साढ़े साती चल रही है। वे कुष्ठ रोगियों की मदद के लिए दवाएं-पैसा आदि चीजें दान कर सकते हैं। इससे आपकी आर्थिक तंगी दूर होगी। 

मीन राशि

मीन राशि वाले शनि की साढ़े साती से ग्रस्‍त हैं। इनके लिए शनि जयंती पर घी, सरसों के तेल और तिल का दान करना अच्‍छा रहेगा।

टॅग्स :शनि जयंतीशनि देवज्योतिषीय संकेतज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठPanchang 02 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 02 April 2026: आज पूर्णिमा पर इन 6 राशियों की कटेगी चांदी, शुभ समाचार मिलने की संभावना

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: बिना तामझाम ऐसे करें बजरंगबली की पूजा, चमक जाएगी आपकी किस्मत

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?