लाइव न्यूज़ :

शास्त्रीय ज्ञान: ऐसे लोगों पर शनि देव हमेशा रहते हैं मेहरबान

By धीरज पाल | Updated: January 5, 2018 20:38 IST

कुछ लोगों के अंदर ऐसे लक्षण होते हैं जिनपर शनि की साढ़ेसाती या ढैय्या का बुरा प्रभाव नहीं होता है।

Open in App

शनिवार को शनिदेव का दिन माना जाता है। इस दिन सूर्य पुत्र शनिदेव की पूजा अर्चना की जाती है। लोग शनिदेव मंदिर जाकर उनकी पूजा कर उन्हें प्रसन्न करने का प्रयास करते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनि, राहु और केतु पापी ग्रह माने जाते हैं, लेकिन शास्त्रों के अनुसार शनि को कर्म फलदाता कहा जाता है। यानी ऐसे देवता जो मनुष्य के कर्मानुसार उसे फल देते हैं। 

साढे़साती का डर 

शनि की साढ़ेसाती लोगों के दिलों में डर और भविष्य में आशंका पैदा करटी है, लेकिन कुछ लोगों के अंदर ऐसे लक्षण होते हैं जिनपर शनि देव पूरे जीवन शुभ प्रभाव डालते हैं। यहां हम कुछ ऐसे लक्षणों के बारे में बताने जा रहे हैं जिससे आप भी जान सकते हैं कि आप पर शनि देव की शुभ कृपा है या नहीं । 

शरीरिक क्रियाएं

शास्त्रों में कहा गया है कि शनिदेव का वास मनुष्य के पैरों में होता है। ऐसे में अगर छोटी उम्र से ही हड्डियों से जुड़ी परेशानियां होती है तो जान लीजिए कि शनि की कृपा आप पर बरकरार है। इसके अलावा कम उम्र से ही पैरों में मोच आना, कमर में दर्द, मसल्स में चोट होती है तो ये भी लक्षण हैं। ये परेशानियां बड़ी होती हैं पर दिखती नहीं है। उदाहरण के लिए अगर ऐसे लोग कहीं से गिर जाएं तो सिर में सूजन आ सकती है लेकिन ज्यादा खून नहीं निकलता। 

अकेलेपन में भी शनि की कृपा

कुछ लोग दिखने में बेहद सामान्य होते हैं लेकिन अंदर से बिल्कुल अकेले होते हैं। इसकी वजह यह होती है कि शनिदेव व्यक्ति को भ्रम की स्थितियों से बाहर रखते हैं और इसलिए उसे रिश्तों की सच्चाइयां पता चल जाया करती हैं। शनिदेव को छल-कपट पसंद नहीं, इसलिए ये किसी से जुड़ नहीं पाते और अकेले पड़ जाते हैं। ये एकांतवास में रहना पसंद करने लगते हैं और संसार के वास्तविक सुख-दुःख को समझकर ईश्वर की ओर उन्मुख होने लगते हैं। इन लोगों पर शनिदेव की कृपा बरसती है।  

टॅग्स :पूजा पाठहिंदू धर्मरहस्यमयी मंदिरमां दुर्गा
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठHappy Ram Navami 2026 Wishes: राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं, दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजें ये मैसेज

भारतआदिकाल से वसुधैव कुटुम्बकम है भारतीय संस्कृति?, सीएम यादव ने कहा-मानव जीवन में आनंद आयाम, हमारे सुख-दु:ख के बीच अंतर को समझने?

पूजा पाठChaitra Navratri 2026 Ashtami Navami date: महाष्टमी व महानवमी तिथि कब है? जानें कन्या पूजन तिथि, विधि, मुहूर्त और महत्व

पूजा पाठनव संवत्सरः कृषि, जल और विकास के रोड मैप का संकल्प

भारत'भारत हिन्दू राष्ट्र था, है और रहेगा': आरएसएस मुंबई व्याख्यानमाला में बोले सुनील देवधर | Video

पूजा - पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य