शैव महोत्सव में हुए 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन, महाकाल का डाक टिकट भी हुआ जारी

By मेघना वर्मा | Updated: January 6, 2018 10:50 IST2018-01-06T10:40:32+5:302018-01-06T10:50:47+5:30

इस महोत्सव में नासिक से आए पेशवाई दल ने सम्पूर्ण शोभायात्रा मार्ग पर अनोखा समां बांध दिया।

shaiv mahotsav celebrated in ujjain mahakal temple | शैव महोत्सव में हुए 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन, महाकाल का डाक टिकट भी हुआ जारी

शैव महोत्सव में हुए 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन, महाकाल का डाक टिकट भी हुआ जारी

उज्जैन यानी महाकाल के नगर में श्रद्धालु उस समय और धन्य हो गए जब एक साथ उन्हें 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन हुए। शुक्रवार शाम को महाकाल नगरी में शैव महोत्सव का शुभारम्भ हुआ। जिसमें महाकाल के साथ समस्त 12 ज्योतिर्लिंगों की शोभायात्रा निकाली गई। शाही सवारी की तर्ज पर निकली इस यात्रा में मंत्रौत्तरण के साथ पूजा और जाप होते रहे। रास्ते से गुजरते हुए इस शोभा यात्रा में और भी भक्त जुड़ते चले गए।

महाकाल पर डाक टिकट हुआ जारी

महाकाल मंदिर परिसर से निकली इस शोभा यात्रा में 12 ज्योतिर्लिंगों के साथ प्राकृतिक झांकियां, घुड़सवार दल, पुलिस बंद और कुछ भजन मंडली भी शामिल थी। नासिक से आए पेशवाई दल ने सम्पूर्ण शोभायात्रा मार्ग पर अनोखा समां बांध दिया। इसमें शामिल 150 लोगों ने महाराष्ट्र के परंपरागत वाद्य यंत्रों के साथ भक्ति और शक्ति का प्रदर्शन किया। इनडोर के राजकमल और जयपुर के जिया बंद के गीत-संगीत ने हर किसी को झूमने पर मजबूर कर दिया। सीएम शिवराज सिंह चौहान और आरएसएस के सर संघ चालक मोहनराव भगवत ने इस उपलक्ष्य में महाकाल का डाक टिकट जारी किया।  

हाथी पर सवार थे मनमहेश

शोभायात्रा में महाकाल के सेहरा दर्शन के साथ हाथी पर मनमहेश सवार थे। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने दर्शन और पूजन किया। पूरी यात्रा में जगह-जगह पर प्रसाद का वितरण हुआ। ये यात्रा महाकाल मंदिर के कोट चौराहे से होती हुई गुदरी चौराहा, रामनुजकोट, कार्तिक चौक आदि जगहों से होते हुए वापिस महाकाल मंदिर पहुंची। सात जनवरी तक चलने वाले इस महोत्सव में भक्तों का जमावड़ा उज्जैन मंदिर में देखा जा सकता है। 
 

Web Title: shaiv mahotsav celebrated in ujjain mahakal temple

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे