आरती के पीछे सिर्फ भक्ति नहीं, छिपा है पूरा साइंस, जानें क्यों जलाते हैं कपूर और दीया

By मेघना वर्मा | Published: June 22, 2018 09:54 AM2018-06-22T09:54:34+5:302018-06-22T09:54:34+5:30

घंटी की आवाज भले ही आप सिर्फ आरती के साथ सुनते हो लेकिन इसकी आवाज से आपके घर के सभी किटाणु मर जाते हैं।

science and scientific reason behind the worship and arti of god | आरती के पीछे सिर्फ भक्ति नहीं, छिपा है पूरा साइंस, जानें क्यों जलाते हैं कपूर और दीया

आरती के पीछे सिर्फ भक्ति नहीं, छिपा है पूरा साइंस, जानें क्यों जलाते हैं कपूर और दीया

घर में कुछ खाने से पहले पूजा करना हो या घर से निकलने से पहले भगवान के सामने हाथ जोड़ना हो। किसी भी समय पूजा करने के लिए कुछ खास तरह के पूजन विधि की हम इस्तेमाल करते हैं। इनमें आरती करना हो, भगवान को फूल चढ़ाना हो या घंटी बजाना हो ये सारी चीजें कॉमन होती हैं लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि क्यों हम इसी विधि को पूजा के लिए फॉलो करते हैं। असल में पूजा करने की हर विधि के पीछे साइंस छिपा है। जी हां कपूर जलाना हो या फूल चढ़ाना इन सभी चीजों के पीछे कुछ अपने साइंस होते हैं। आज हम आपको पूजा विधि के इसी साइंस के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपके भक्ति के साथ आपके सेहत के लिए भी काफी अच्छे होंगे। 

1. कपूर जलाने से मरते हैं सभी बैक्टिरीया

भगवान की पूजा करते समय हम सिर्फ यही सोचते हैं कि हम अपनी भक्ति भगवान तक पहुंचा रहे हैं लेकिन पूजा और आरती करने से सिर्फ आपके मन को शांति ही नहीं बल्कि आपके घर से भी नेगेटिव एनर्जी खत्म होती है। घर में पूजा के दौरान कपूर जलाने से आपके घर के सभी बैक्टिरीया मर जाते हैं। आयुर्वेद में भी कपूर के कुछ फायदे गिनाए गए हैं जिनमें बैक्टिरीया को मारना सबसे महत्वपूर्ण गुणों में से एक है। अगर आप भी अपनी आरती में कपूर जलाते हैं तो आपके घर से सभी बैक्टिरीया गायब हो जाएंगे। 

ये भी पढ़ें- निर्भीक, साहसी और सत्यवादी कवि थे कबीर

2. घी के दिए जलाने से नेगेटिव एनर्जी का होता है खात्मा

दूध के बने घी की दीये के बिना कोई भी पूजा अधूरी मानी जाती है। रोजाना तौर पर भी लोग घर पर पूजा करते हुए दीया जरूर जलाती हैं। घी के दिए जलाने से घर की नेगेटिव एनर्जी खत्म हो जाती है साथ ही आपके घर में और आपमें नई ऊर्जा आती है। इससे निकलने वाली सुगंध आपके घर की सभी नेगेटिव ऊर्जा को सोख लेती है। 

3. घंटी से बढ़ती है पॉजिटिव एनर्जी

घंटी की आवाज भले ही आप सिर्फ आरती के साथ सुनते हो लेकिन इसकी आवाज से आपके घर के सभी किटाणु मर जाते हैं। इसके साथ ही आपके घर के सभी नाकारत्मकता खत्म होकर सकारात्मकता फैलती है। बस फिर अगली बार जब भी आरती कर रहे हों या पूजा कर रहे हों तो घंटी जरूर बजाएं ताकि आपके आप-पास का माहौल साकारात्मक हो। 

ये भी पढ़ें- शिव ने बताए थे देवी पार्वती को सुखी जीवन के ये 5 बड़े रहस्य

4. फूल से घर होता है फ्रेश

ताजा फूलों से वैसे भी लोगों को बहुत प्यार होता है। घर में ताजे फूलों से हमेशा खुशी होती है। पूजा के समय भी अगर आप फ्रेश फूल का उपयोग करते हैं तो आपके घर में ताजगी आती है। फूलों की भीनी खूशबू आपके मूड को भी अच्छा कर देती है। इसलिए पूजा करते हुए पेड़ से तोड़े हुए या ताजे फूल का ही इस्तेमाल करें। 
 
5. अगरबत्ती से घर में फैलती है सुगंध

आज कल बाजार में ताजे खूशबू वाली अगरबत्ती की बिक्री बहुत होती है। पूजा के साथ यह आपके घर को एक बेहतरीन खूशबू देने के लिए सबसे सटीक ऑपशन है। बहुत से लोग घर में खूशबू रखने के लिए एयरफ्रेशनेस का उपयोग करते हैं। बहुत हद तक यह आपके सेहत के लिए सही नहीं है इसलिए आप अगरबत्ती का उपयोग कर सकते हैं। 

Web Title: science and scientific reason behind the worship and arti of god

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे