लाइव न्यूज़ :

आज का राशिफल, 28 जुलाई 2021: सावन के आज चौथे दिन क्या कहते हैं सितारे, पढ़ें सभी राशियों का हाल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 28, 2021 07:05 IST

28 जुलाई 2021 राशिफल: पंचांग के अनुसार ये सावन माह के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि है। आज बुधवार है। दिल्ली में राहु काल दोपहर 12.27 से 2.09 बजे तक रहेगा। पढ़ें आज का राशिफल

Open in App

मेष: भावनात्मक रूप से कुछ परेशान रह सकते हैं। पारिवारिक विवाद से भी परेशानी बढ़ेगी। कार्यस्थल पर सहयोगियों के साथ विवाद संभव है। संपत्ति विवाद में धैर्य से काम लें। वाहन चलाते समय सावधानी बरतने की जरूरत है।

वृषभ: आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। मेहनत का फल मिलेगा। समय से काम पूरे होंगे और दिन के लिए रखा लक्ष्य पूरा कर सकेंगे। आर्थिक पक्ष भी मजबूत रहने की संभावना है।

मिथुन: धन लाभ के आज संकेत हैं। व्यवसाय में दिन अच्छा रहेगा। अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। रूके हुए धन वापस आएंगे। विवाह के इच्छुक जातकों को शुभ समाचार मिल सकता है। विवाह के योग बन रहे हैं।

कर्क: आज वाणी और व्यवहार पर संयम बरतने की जरूरत है। क्रोध पर काबू रखने की जरूरत है। घरेलू मसले आपको परेशान कर सकते हैं। धन खर्च बढ़ने से तनाव बढ़ने की आशंका रहेगी। पुराने मित्रों से लाभ मिलने के संकेत हैं।

सिंह: लंबे समय से रूके हुए काम पूरे हो सकते हैं। दिन अच्छा रहने वाला है। सामाजिक कार्यों में मन लगेगा। काम के सिलसिल में हालांकि अचानक यात्रा पर जाना पड़ सकता है।

कन्या: दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। कार्यस्थल पर अपने लक्ष्य हासिल करने में कामयाब रहेंगे। आपके काम से सहकर्मी और सीनियर अधिकारी खुश होंगे। वैवाहिक रिश्तों में कुछ तनाव आ सकता है। इसका ख्याल रखें।

तुला: दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। निवेश की योजना बना सकते हैं। प्रेम संबंधों में थोड़ा धैर्य बरतें और एक-दूसरे के प्रति भरोसे की ज्यादा जरूरत होगी। बिजनेस के लिहाज से दिन अच्छा रहने वाला है।

वृश्चिक: दिन मध्यम रहने वाला है। लव लाइफ में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। वहीं, आय और नई नौकरी के लिहाज से दिन अच्छा है। कामयाबी के रास्ते पर आगे बढ़ेंगे। कोई नया मौका आपको मिल सकता है। इसका फायदा उठाएं।

धनु: खर्च की अधिकता रहेगी। इसका ख्याल रखें। नई नौकरी तलाश रहे जातकों के लिए शुभ संकेत है। स्वास्थ्य का ध्यान रखे। मौसमी बीमारी परेशान कर सकती है। 

मकर: दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। नए लोगों से जरूर संभल कर रहें। अचानक किसी पर अत्यधिक भरोसा करना मुश्किल में डाल सकता है। ऑफिस में आपके कार्यों से सहकर्मी और सीनियर खुश होंगे।

कुंभ: कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाने से परेशानी बढ़ सकती है। धैर्य से काम लेने की जरूरत है। जीवनसाथी से सहयोग मिलने से परेशानी में कमी आएगी। सेहत को लेकर थोड़ा सतर्क रहें।

मीन: आज दिल की बजाय दिमाi का ज्यादा इस्तेमाल करना ठीक रहेगा। अत्यधिक भावुकता से बचें। करियर में बेहतर प्रस्ताव मिलेंगे। इसका ध्यान रखें। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा है। पार्टनर से रिश्ता और प्रगाढ़ होगा।

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिषीय संकेतराशिचक्रज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठPanchang 02 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 02 April 2026: आज पूर्णिमा पर इन 6 राशियों की कटेगी चांदी, शुभ समाचार मिलने की संभावना

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: बिना तामझाम ऐसे करें बजरंगबली की पूजा, चमक जाएगी आपकी किस्मत

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?